-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modis First Reaction Came After Trumps Statement Gave This Answer To The Us President
ट्रंप के बयान के बाद सामने आया पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया ये जवाब
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
America के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "हमेशा दोस्त" कहे जाने पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए ट्रंप के लिए कई बातें लिखीं। जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (फाइल फोटो)
PM Modi Tweet on Trump Statement: ट्रंप ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, “मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। वह एक महान प्रधानमंत्री हैं।” हालांकि ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि उन्हें भारत की कुछ नीतियां फिलहाल पसंद नहीं आ रहीं, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच विशेष रिश्ता है। अब इस पर पीएम मोदी का जवाब चर्चा में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत-अमेरिका के बीच “सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी” है।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं। हम उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच अत्यंत सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।” हाल के महीनों में भारत और अमेरिका के रिश्तों में टैरिफ और रूस से तेल खरीद को लेकर तनातनी रही है। अमेरिका ने भारत पर कई उत्पादों पर 50% तक टैरिफ लगाया है, और रूस से तेल खरीदने पर अप्रत्यक्ष रूप से नाखुशी जताई है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Deeply appreciate and fully reciprocate President Trump’s sentiments and positive assessment of our ties. India and the US have a very positive and forward-looking Comprehensive and Global Strategic Partnership.@realDonaldTrump @POTUS https://t.co/4hLo9wBpeF — Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2025
ट्रंप ने शेयर किया था पोस्ट
कुछ दिन पहले ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग एक साथ खड़े नजर आए थे। इस पर ट्रंप ने टिप्पणी की थी, “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत का रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदना निराशाजनक है।
यह भी पढ़ें: धोती-कुर्ता पहनकर आया चोर…मार दिया बड़ा हाथ, दिल्ली के लाल किले से सोने एक करोड़ का कलश चोरी
भारत की तरफ से क्या संकेत?
इन सबके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जवाब में रिश्तों को सकारात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने ट्रंप की दोस्ती का स्वागत किया और भारत-अमेरिका साझेदारी को वैश्विक संदर्भ में अहम बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी की यह प्रतिक्रिया कूटनीतिक तौर पर संतुलित है, जिसमें रिश्तों की संवेदनशीलता को समझते हुए कोई टकराव नहीं किया गया, बल्कि दोस्ती को आगे बढ़ाने का संकेत दिया गया है।
Pm modis first reaction came after trumps statement gave this answer to the us president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PM198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Aug 05, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














