लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
05 Oct 2025 08:24 AM (IST)
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 10 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
05 Oct 2025 08:03 AM (IST)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा कि बहुत अच्छा लगा। मुझे बहुत आनंद आया महाकाल जी की आरती में आकर। यहां आने से बहुत शक्ति मिलती है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी के साथ रहे।
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा, "बहुत अच्छा लगा। मुझे बहुत आनंद आया महाकाल जी की आरती में आकर। यहां आने से बहुत शक्ति मिलती है... बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी के साथ रहे।" https://t.co/tXGcC8QFrC pic.twitter.com/snSqcSLEdw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025
05 Oct 2025 07:28 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पीस प्लान को लेकर हमास को फाइनल अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमास को इस मामले में देरी नहीं करनी चाहिए, उसे तुरंत फैसला लेना होगा, वरना सभी शर्तें खत्म मानी जाएंगी।
05 Oct 2025 06:52 AM (IST)
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अगले सप्ताह 8 अक्तूबर को दो दिन के दौरे पर भारत आएंगे। यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा। भारत दौरे पर ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
05 Oct 2025 06:50 AM (IST)
लेह हिंसा के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की ओर से दी गई याचिका पर 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
05 Oct 2025 06:48 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में आज रविवार और कल सोमवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। IMD ने राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
05 Oct 2025 06:46 AM (IST)
शनिवार देर रात जापान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप 50 किमी की गहराई पर आया। पूरा देश एक अत्यंत सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में है और उनका भूकंपीय नेटवर्क दुनिया का सबसे घना है, इसलिए वे कई भूकंपों को रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं।
05 Oct 2025 06:40 AM (IST)
बिहार में बीते दिन आंधी-तूफान और वज्रपात की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राज्य के कई जिलों में मौसम के अचानक बिगड़ने से तबाही जैसे हालात बन गए।
Aaj Ki Taza Khabar: बिहार में शनिवार को आंधी-तूफान और वज्रपात की चपेट में आने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। राज्य के कई जिलों में मौसम के अचानक बिगड़ने से तबाही जैसे हालात बन गए। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, वज्रपात से सात और अत्यधिक वर्षा व आंधी-तूफान से तीन लोगों की जान गई है। विभाग के संयुक्त सचिव ने बताया कि वज्रपात की घटनाएं पश्चिम चंपारण, भोजपुर, जहानाबाद, किशनगंज और अरवल जिलों में दर्ज की गईं। इनमें पश्चिम चंपारण में दो, भोजपुर में एक, जहानाबाद में एक, किशनगंज में एक और अरवल में दो लोगों की मौत हुई। वहीं, अत्यधिक वर्षा और आंधी-तूफान से वैशाली, रोहतास और मुजफ्फरपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए बने रहे इस लाइव ब्लॉग के साथ…