- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 04 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 04 जून : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में प्रसाद हॉस्पिटल में आग लग गई है। इस आग में 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। आग तड़के करीब तीन बजे लगी। इस दौरान ICU में धुआं भरने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद आज कई इलाकों में बिल्डिंगों की जांच शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से मेघालय दौरे पर रहेंगे। यहां वे शिलांग और त्रिपुरा का दो दिवसीय दौरा करेंगे और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तो वहीं, विपक्ष की बात करें तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज से अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह अल्मोड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 15 जून LIVE: नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ सीएम आवास पहुंचे 172 किसान, योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात
आज की ताजा खबर 14 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 13 जून : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 12 जून : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
04 Jun 2026 09:35 PM (IST)
04 Jun 2026 09:35 PM (IST)PM मोदी के सलाहकार तरुण कपूर का कार्यकाल बढ़ाया गया
प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में तरुण कपूर का कार्यकाल एक साल की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है।
Tarun Kapoor's tenure as Advisor to the Prime Minister, in the Prime Minister's Office, has been extended for a further period of one-year w.e.f. 10.06.2026 pic.twitter.com/K5NKLneHxr
— ANI (@ANI) June 4, 2026
04 Jun 2026 09:26 PM (IST)
04 Jun 2026 09:26 PM (IST)दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर का कमरे में बंद मिला शव
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। गुरुवार सुबह से उनका फोन न उठने और फ्लैट बाहर से बंद होने पर उनकी बहन ने ताला तोड़ा, तो अंदर उनका शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
04 Jun 2026 08:13 PM (IST)
04 Jun 2026 08:13 PM (IST)श्रीलंका में बुजुर्गों की देखभाल करने वाले केंद्र में आग, 12 लोगों की मौत
श्रीलंका के बटागोडा में एक नर्सिंग होम में आग लग गई। शुरुआत में अधिकारियों ने कई मौतों और घायलों की सूचना दी। हालांकि, फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा घटनास्थल की जांच के बाद, उन्हें सात और जले हुए शव मिले, जिससे मृतकों की कुल संख्या 12 हो गई। इसके अलावा, कम से कम छह लोग घायल हुए जिनका ईलाज चल रहा है।
04 Jun 2026 07:46 PM (IST)
04 Jun 2026 07:46 PM (IST)खान सर के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले मे ज्ञान बिंदु कोचिंग के शिक्षक रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने पटना के कारगिल चौक में कैंडल मार्च निकाला है। छात्रों का यह प्रदर्शन रौशन आनंद की रिहाई के लिए किया गया। बड़ी संख्या में छात्र उनके समर्थन में उतरे। छात्रों ने मोमबत्तियां लेकर शातिपूर्ण मार्च निकाला और एकजुटता दिखाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।
04 Jun 2026 07:19 PM (IST)
04 Jun 2026 07:19 PM (IST)दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला के ठिकानों पर ED की रेड
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। उसके ठिकानों पर ED की रेड चल रही है।
04 Jun 2026 06:24 PM (IST)
04 Jun 2026 06:24 PM (IST)BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका मिला है तो उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची
04 Jun 2026 05:14 PM (IST)
04 Jun 2026 05:14 PM (IST)फायरिंग मामले में खान सर से हो रही पूछताछ
पटना में कोचिंग गोलीबारी की घटना में मशहूर शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए खान सर के दोनों गार्ड्स ने पूछताछ में फायरिंग करने की बात स्वीकार कर ली है। इस बड़े खुलासे के बाद पटना पुलिस द्वारा खान सर से भी पूछताछ की जा रही है। गार्ड्स से पूछताछ के बाद अब खान सर पर गिरफ्तार की तलवार लटक रही है।
04 Jun 2026 03:19 PM (IST)
04 Jun 2026 03:19 PM (IST)दिल्ली अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड पर
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में जांच अब तेज हो गई है। इस केस में आरोपी लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने आज साकेत कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
04 Jun 2026 03:12 PM (IST)
04 Jun 2026 03:12 PM (IST)संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन
देश के जाने-माने संविधान विशेषज्ञ और पूर्व लोकसभा महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप का आज निधन हो गया है। अपने आवास पर उन्होंने 97 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार डॉ. सुभाष कश्यप का निधन कार्डियो-पल्मोनरी अरेस्ट यानी की हृदय और फेफड़ों की गति रुक जाने के कारण हुआ है।
04 Jun 2026 02:05 PM (IST)
04 Jun 2026 02:05 PM (IST)बंगाल: TMC के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष गौतम घोष गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर पुलिस ने दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के गोगला इलाके से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष गौतम घोष को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर चुनाव के बाद हुई हिंसा, स्थानीय निवासियों को डराने-धमकाने और अवैध रेत व कोयला सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप हैं।
Durgapur, West Bengal: Police have arrested Gautam Ghosh, the former regional president of the Trinamool Congress (TMC) in the Gogla area of Durgapur-Faridpur block. He faces allegations of post-election violence, intimidating and threatening local residents, and involvement in… pic.twitter.com/HO8OVAQvBr
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
04 Jun 2026 01:41 PM (IST)
04 Jun 2026 01:41 PM (IST)हैदराबाद के अमीरपेट स्थित हेलमेट बाजार में लगी आग
हैदराबाद के अमीरपेट स्थित हेलमेट बाजार में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी काम कर रहे हैं। मौके पर सात दमकल गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
#WATCH | Firefighters work to extinguish a fire which broke out at Helmte Bazaar in Ameerpet, Hyderabad.
Seven fire engines are at the spot and are working to control the fire. There are no casualties reported so far. https://t.co/cYwikZOAx1 pic.twitter.com/KI5MF5shSE— ANI (@ANI) June 4, 2026
04 Jun 2026 12:57 PM (IST)
04 Jun 2026 12:57 PM (IST)मालवीय नगर अग्निकांड: CM रेखा गुप्ता ने किया मुआवजे का ऐलान
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में मृतकों और घायलों के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख रुपये के आर्थिक मदद की घोषणा की है।
04 Jun 2026 12:48 PM (IST)
04 Jun 2026 12:48 PM (IST)'मोहम्मद दीपक' के 'हल्क जिम' का दौरा करेंगे राहुल गांधी
उत्तराखंड में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोटद्वार निवासी दीपक कुमार, उर्फ 'मोहम्मद दीपक' के 'हल्क जिम' का दौरा करेंगे। राहुल गांधी ने दीपक से उनके जिम आने का वादा किया था, क्योंकि उन्होंने एक दक्षिणपंथी भीड़ से 70 वर्षीय दुकानदार अहमद की रक्षा करने में बहादुरी दिखाई थी।
#WATCH | Pauri Garhwal, Uttarakhand | Lok Sabha LoP & Congress leader Rahul Gandhi to visit ‘Hulk Gym’ of Kotdwar resident Deepak Kumar, alias 'Mohammad Deepak'. Rahul Gandhi promised Deepak to visit his gym because of his bravery in shielding a 70-year-old shopkeeper, Ahmed,… pic.twitter.com/BfCF4hfkqj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 4, 2026
04 Jun 2026 12:02 PM (IST)
04 Jun 2026 12:02 PM (IST)मालवीय नगर अग्निकांड: घायलों से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंची सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मालवीय नगर अग्निकांड के घायल पीड़ितों से मिलने मैक्स अस्पताल, साकेत पहुंचीं। यहां उन्होंने घायलों से उनका हाल पूछा।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta leaves from Max Hospital, Saket, after meeting the injured victims of the Malviya Nagar fire tragedy. pic.twitter.com/goD872ots4
— ANI (@ANI) June 4, 2026
04 Jun 2026 11:57 AM (IST)
04 Jun 2026 11:57 AM (IST)मालवीय नगर अग्निकांड: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने घायलों से की मुलाकात
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मालवीय नगर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मैक्स अस्पताल में मुलाकात की। घायलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनसे मिलने के लिए उन्होंने मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साकेत और AIIMS का दौरा किया। विदेश मंत्रालय संबंधित दूतावासों के संपर्क में है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।
Delhi: Minister of State for External Affairs Kirti Vardhan Singh visited Max Super Speciality Hospital, Saket, and AIIMS to meet those injured in the Malviya Nagar fire, including foreign nationals. MEA is in touch with the concerned embassies and is providing necessary… pic.twitter.com/B7WgIs5mA6
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
04 Jun 2026 11:50 AM (IST)
04 Jun 2026 11:50 AM (IST)हरियाणा: पंचकूला मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी
हरियाणा में पंचकूला के मेयर ऑफिस और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।
04 Jun 2026 10:54 AM (IST)
04 Jun 2026 10:54 AM (IST)पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी
चंडीगढ़ में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' की ओर से आए एक ईमेल में पंजाब सचिवालय, हिंदू मंदिरों और अंबाला-दिल्ली ट्रेन में धमाके करने की चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी में 1984 में दरबार साहिब पर हुए सेना के हमले का बदला लेने की बात कही गई है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
04 Jun 2026 10:49 AM (IST)
04 Jun 2026 10:49 AM (IST)मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक 5 लोगों की मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर अग्निकांड में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताया और उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
04 Jun 2026 10:34 AM (IST)
04 Jun 2026 10:34 AM (IST)हरियाणा: पंचकुला फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला में बीती रात, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले कुछ शूटरों ने नगर निगम के वार्ड-1 के पार्षद के साले रतन लुबाना पर गोली चला दी। पुलिस की कार्रवाई के बाद, दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान लुधियाना (पंजाब) के रहने वाले जसविंदर और होशियारपुर के रहने वाले हरप्रीत के रूप में हुई है।
#WATCH | Panchkula, Haryana | Shooters allegedly belonging to the Goldy Brar and Rohit Godara gang shot at one Ratan Lubana, the brother-in-law of the Municipal Corporation Ward-1 Councillor, late last night
Police action led to the arrest of the two shooters, identified as… pic.twitter.com/clFEEgIjao
— ANI (@ANI) June 4, 2026
04 Jun 2026 09:32 AM (IST)
04 Jun 2026 09:32 AM (IST)प्रयागराज में TGT परीक्षा के लिए पहुंचे उम्मीदवार
UP शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित TGT परीक्षा 3-4 जून को प्रयागराज में हो रही है। केंद्र प्रबंधन में तैनात शिक्षक विश्वनाथ मिश्रा ने बताया, "उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो कल शुरू हुई थी और दो दिनों तक चलेगी। यह परीक्षा दो पालियों में हो रही है।"
Prayagraj, Uttar Pradesh: The TGT exam conducted by UP Education Service Selection Commission is being held in Prayagraj on 3–4 June 2026 pic.twitter.com/cOTCMrt16m
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
04 Jun 2026 09:31 AM (IST)
04 Jun 2026 09:31 AM (IST)दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड को लेकर कई FIR दर्ज
दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग के बाद इस अग्निकांड को लेकर मालवीय नगर थाने में कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है। बीएनएस की धारा 105, 326(g), 324(5), 125(a), 125(b) और 287 के तहत FIR दर्ज की गई है।
04 Jun 2026 09:21 AM (IST)
04 Jun 2026 09:21 AM (IST)कर्नाटक: सीएम डी.के. शिवकुमार ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद को दी बधाई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद को बधाई दी है, और उनके नेतृत्व में पार्टी के और अधिक मजबूत होने का विश्वास व्यक्त किया है।
04 Jun 2026 09:02 AM (IST)
04 Jun 2026 09:02 AM (IST)पुणे में लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़
पुणे में लिंग निर्धारण रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने बताया 12वीं पास मुख्य आरोपी चीन में बनी पोर्टेबल मशीन का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने पुणे जिले में दो लोग जिनमें एक आयुर्वेदिक डॉक्टर भी शामिल है, उसे गिरफ्तार कर एक अवैध लिंग निर्धारण रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता अब इस "रेफरल" नेटवर्क और मादा भ्रूणों के संदिग्ध गर्भपात के मामलों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
04 Jun 2026 08:03 AM (IST)
04 Jun 2026 08:03 AM (IST)वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक आज
वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक आज सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्स (PHA) में होगी। बैठक का आज का एजेंडा वित्त मंत्रालय (आर्थिक कार्य विभाग) के प्रतिनिधियों और मुख्य आर्थिक सलाहकार द्वारा ‘देश की सामान्य आर्थिक स्थिति’ पर ब्रीफिंग है।
04 Jun 2026 07:52 AM (IST)
04 Jun 2026 07:52 AM (IST)बंगाल: मौखाली में NIA ने शौकत मोल्ला के आवास पर मारा छापा
पश्चिम बंगाल में NIA ने भांगर धमाका मामले के सिलसिले में, जीवंतला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मौखाली गांव में शौकत मोल्ला के आवास पर तड़के सुबह छापा मारा। इस दौरान, NIA ने उनके बेटे इमरान मोल्ला को हिरासत में ले लिया और शौकत मोल्ला की तलाश शुरू कर दी।
Moukhali, West Bengal: NIA conducted an early morning raid at Soukat Molla’s residence in Moukhali village under Jibantala Police Station in connection with the Bhangar blast case, detaining his son Imran Molla and launching a search for Soukat Molla pic.twitter.com/Wo0BfzY0i3
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
04 Jun 2026 07:19 AM (IST)
04 Jun 2026 07:19 AM (IST)तमिलनाडु: श्रीपेरुम्बुदूर स्थित TS कंडक्टर एंड केबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 300 मजदूर फूड पॉइजनिंग के शिकार
तमिलनाडु में श्रीपेरुम्बुदूर स्थित टीएस कंडक्टर एंड केबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 300 से अधिक मजदूर फैक्ट्री की दी हुई बिरयानी खाने के बाद बीमार पड़ गए। इनमें से कई लोगों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंत्री एस.पी.के. थेन्नारासु ने मौके का दौरा किया और उचित इलाज के निर्देश दिए।
Sriperumbudur, Tamil Nadu: Over 300 workers at TS Conductor and Cable India Pvt Ltd in Sriperumbudur fell ill after consuming factory-provided biryani, with several hospitalised for vomiting and dizziness,Minister S.P.K. Thennarasu visited and ordered proper treatment pic.twitter.com/9lVdCS4mkH
— IANS (@ians_india) June 3, 2026
04 Jun 2026 07:14 AM (IST)
04 Jun 2026 07:14 AM (IST)मुजफ्फरपुर: प्रसाद अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के ICU में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों की जान चली गई। DM सुब्रत कुमार सेन ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
04 Jun 2026 06:52 AM (IST)
04 Jun 2026 06:52 AM (IST)मालवीय नगर अग्निकांड: पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को किया गिरफ्तार
मालवीय नगर अग्निकांड के मामले में, पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के लिए उसे मालवीय नगर थाने ले आई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Delhi: On the Malviya Nagar fire incident, police have arrested the restaurant owner and brought him to Malviya Nagar police station for questioning, while further investigation is underway pic.twitter.com/7R2sBJ5qtJ
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
04 Jun 2026 06:45 AM (IST)
04 Jun 2026 06:45 AM (IST)बिहार: मुजफ्फरपुर के ब्रम्हपुरा में प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में प्रसाद हॉस्पिटल में आग लग गई है। इस आग में 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। आग तड़के करीब तीन बजे लगी। इस दौरान ICU में धुआं भरने से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
Aaj ki taaja khabar 04 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: क्या है मनी म्यूल स्कैम, गरीबों के बैंक खाते से कैसे हो रहा करोड़ों का फ्रॉड? आसान भाषा में समझें
Jun 15, 2026 | 10:36 PMरथ पर सवार होकर स्कूल पहुंचे नन्हे विद्यार्थी, गणवेश और पुस्तकों के साथ मंत्री सावे ने की 50 लाख देने की घोषणा
Jun 15, 2026 | 10:28 PMतकनीकी गड़बड़ी से देवगिरी नागरी सहकारी बैंक को झटका, 13 खाताधारकों पर 27.84 लाख रुपये हड़पने का आरोप
Jun 15, 2026 | 10:22 PMसागर में ऑपरेशन थिएटर में निकला 5 फीट लंबा सांप, अस्पताल में मची अफरा-तफरी; काफी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
Jun 15, 2026 | 10:20 PMराहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से 2029 में जाएगी भाजपा की सत्ता: जालना सांसद डॉ. कल्याण काले का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 10:19 PMपंजाब में ड्रग्स पर घमासान: केजरीवाल का बड़ा आरोप, गुजरात के रास्ते आ रही 70% ड्रग्स, भाजपा नेता बेच रहे नशा
Jun 15, 2026 | 10:13 PMकांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्षों ने संभाला पदभार, संभाजीनगर में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
Jun 15, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














