-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 01 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 1 जुलाई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस
Aaj Ki Taza Khabar: केंद्र सरकार ने भारत में वॉट्सएप के यूजरनेम फीचर को लॉन्च को रोकने का आदेश दिया है। कल अयोध्या बार एसोसिएशन ट्रस्टियों के खिलाफ पुलिस से करेगा शिकायत।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: केंद्र सरकार ने भारत में वॉट्सएप के यूजरनेम फीचर को लॉन्च को रोकने का आदेश दिया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या बार एसोसिएशन अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। एसोसिएशन के वकील थाना राम जन्मभूमि पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे। आज से देश भर में कई बड़े फाइनेंशियल और एडमिनिस्ट्रेटिव बदलाव लागू हो रहे हैं, जिसमें LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, पासपोर्ट सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी और RBI के नए नियम शामिल हैं। जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची आज से 3 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगी। इस यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। एजुकेशन पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी की मीटिंग सुबह 10:30 बजे होनी है, जहां NTA के डायरेक्टर जनरल NEET UG 2026 री-एग्जाम से मिली सीख पर ब्रीफिंग देंगे। पश्चिम बंगाल सरकार आज से नया मिनिमम वेज स्ट्रक्चर लागू करेगी, जिससे लाखों वर्कर्स को फायदा होगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK प्रेसिडेंट सी. जोसेफ विजय आज कोवलम में अलायंस पार्टनर्स के साथ मीटिंग करेंगे। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ….
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 16 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 15 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें
आज की ताजा खबर 14 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
01 Jul 2026 11:05 PM (IST)
01 Jul 2026 11:05 PM (IST)प्रधानमंत्री सनाए तकाइची, भारत में आपका हार्दिक स्वागत है: पीएम मोदी
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनका स्वागत करते हुए लिखा कि भारत की उनकी पहली यात्रा पर मेजबानी करना बेहद खुशी की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच व्यापक वार्ता को लेकर उत्साहित हैं, जिससे भारत-जापान की ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और जापान इंडो-पैसिफिक क्षेत्र समेत वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
高市早苗首相、インドへようこそ。
初めてのインドご訪問を心より歓迎いたします。明日は、日印特別戦略的グローバル・パートナーシップをさらに深めるべく、幅広い分野にわたり意見を交わすことを楽しみにしています。… https://t.co/TL9j03D8ed
— Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2026
01 Jul 2026 10:42 PM (IST)
01 Jul 2026 10:42 PM (IST)अदिति मुंशी के पति देबराज चक्रवर्ती गिरफ्तार
पूर्व विधायक और गायिका अदिति मुंशी के पति देबराज चक्रवर्ती को जमीन से जुड़े एक मामले में कथित जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उन्हें पहले भी नोटिस जारी किया गया था।
01 Jul 2026 10:02 PM (IST)
01 Jul 2026 10:02 PM (IST)प्रयागराज रेलवे स्टेशन में आग लगने से मचा हड़कंप
प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पार्सल गेट के पास बने टीएलसी चार्जिंग केबिन में अचानक आग लग गई, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
01 Jul 2026 09:36 PM (IST)
01 Jul 2026 09:36 PM (IST)विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल बढ़ाया
विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2026 के बाद एक साल के लिए बढ़ा गया।
01 Jul 2026 08:51 PM (IST)
01 Jul 2026 08:51 PM (IST)सरकार ने वॉट्सएप से यूजरनेम फीचर रोकने को कहा
केंद्र सरकार ने भारत में वॉट्सएप के यूजरनेम फीचर को लॉन्च करने की अनुमति नहीं दी है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार ने मेटा से कहा है कि इस फीचर पर चल रही चर्चा पूरी होने तक इसे भारत में लागू न किया जाए।
01 Jul 2026 08:19 PM (IST)
01 Jul 2026 08:19 PM (IST)पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे अमरिंदर राजा वडिंग
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने राज्य की चुनाव समितियों का गठन कर दिया है। अमरिंदर राजा वडिंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इन नियुक्तियों के साथ कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
01 Jul 2026 07:25 PM (IST)
01 Jul 2026 07:25 PM (IST)युवाओं को मौका देने के लिए बिहार में बननी चाहिए फिल्म सिटी: पवन सिंह
भाजपा के नवनिर्वाचित MLC पवन सिंह ने कहा, एक कलाकार के तौर पर, मेरी इच्छा है कि मैं बिहार में रहकर ही अपना काम, यानी एक्टिंग और सिंगिंग जारी रखूं। बिहार में एक फ़िल्म सिटी बननी चाहिए ताकि जो युवा गाते और एक्टिंग करते हैं, जिन्हें अभी कोई प्लेटफ़ॉर्म नहीं मिल पा रहा है, उन्हें ज़रूरी मौके मिल सकें। मैं कोशिश करूंगा कि हमारे राज्य में एक फ़िल्म सिटी बने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हों।
#WATCH पटना, बिहार: शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के नवनिर्वाचित MLC पवन सिंह ने कहा, "एक कलाकार के तौर पर, मेरी इच्छा है कि मैं बिहार में रहकर ही अपना काम, यानी एक्टिंग और सिंगिंग जारी रखूं। बिहार में एक फ़िल्म सिटी बननी चाहिए ताकि जो युवा गाते और एक्टिंग करते हैं, जिन्हें अभी कोई… pic.twitter.com/JNQ1PUZ5GT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2026
01 Jul 2026 07:12 PM (IST)
01 Jul 2026 07:12 PM (IST)अयोध्या का बार एसोसिएशन गुरुवार को ट्रस्टियों के खिलाफ पुलिस से करेगा शिकायत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या बार एसोसिएशन अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। एसोसिएशन के वकील थाना राम जन्मभूमि पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे। इस दौरान पुलिस को एक लिखित शिकायत भी सौंपी जाएगी, जिसमें ट्रस्टियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
01 Jul 2026 05:34 PM (IST)
01 Jul 2026 05:34 PM (IST)अमित शाह 9 जुलाई को राज्यों के DGP और एजेंसियों के साथ करेंगे बैठक
देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के अभियान के बाद अब केंद्र सरकार का अगला बड़ा लक्ष्य अवैध घुसपैठ पर लगाम कसना है। इसी रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 9 जुलाई को सभी राज्यों के डीजीपी के साथ-साथ देश की प्रमुख सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में अवैध घुसपैठ रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
01 Jul 2026 05:15 PM (IST)
01 Jul 2026 05:15 PM (IST)भगवंत मान ने पंजाब को कर्ज के दलदल में डाल दिया है: बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को कर्ज के दलदल में डाल दिया है। अब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा बल्कि उन्हें VB G RAM G को लागू करना पड़ा। यह उनकी आर्थिक और प्रशासनिक विफलता के कारण हुआ है। पंजाब की जनता उनसे पूछना चाहती है कि उन्होंने पहले पंजाब की जनता को इसके खिलाफ भड़काने की चेष्टा क्यों की।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को कर्ज के दलदल में डाल दिया है। अब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा बल्कि उन्हें VB G RAM G को लागू करना पड़ा। यह उनकी आर्थिक और प्रशासनिक विफलता के कारण हुआ है। पंजाब की जनता उनसे पूछना चाहती… pic.twitter.com/C7QqWg8mWe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2026
01 Jul 2026 05:12 PM (IST)
01 Jul 2026 05:12 PM (IST)केरल क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेटर श्रीसंत पर से हटा बैन
केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत पर लगा तीन साल का प्रतिबंध हटा लिया है।
01 Jul 2026 04:20 PM (IST)
01 Jul 2026 04:20 PM (IST)एस जयशंकर ने भारत में UAE के एम्बेसडर डॉ. अब्दुलनासिर अलशाली से की मुलाकात
EAM डॉ. एस जयशंकर ने भारत में UAE के एम्बेसडर डॉ. अब्दुलनासिर अलशाली से उनकी फेयरवेल कॉल पर मुलाकात की। अपने ट्वीट में, EAM डॉ. एस जयशंकर ने लिखा, आज UAE के एम्बेसडर डॉ. अब्दुलनासिर अलशाली से फेयरवेल कॉल पर मिलकर खुशी हुई। भारत-UAE कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को गहरा करने की उनकी कोशिशों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही उनके भविष्य के कामों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
01 Jul 2026 04:06 PM (IST)
01 Jul 2026 04:06 PM (IST)₹6,970 करोड़ के हाइवे प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, आज कैबिनेट में दो बड़े फैसले लिए गए, दोनों के दोनों हाईवे के हैं। पहला प्रोजेक्ट दिल्ली में वसंत कुंज की ओर नेशनल हाईवे सेक्शन से बेहतर कनेक्टिविटी की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। कई प्रयासों के बाद, अब इस प्रोजेक्ट को मंज़ूरी मिल गई है। छह-लेन द्वारका टनल, यह प्रोजेक्ट जो ₹6,970 करोड़ का है।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज कैबिनेट में दो बड़े फ़ैसले लिए गए, दोनों के दोनों हाईवे के हैं। पहला प्रोजेक्ट दिल्ली में वसंत कुंज की ओर नेशनल हाईवे सेक्शन से बेहतर कनेक्टिविटी की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। कई प्रयासों के बाद, अब इस प्रोजेक्ट… pic.twitter.com/l10K0iS3Fc
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 1, 2026
01 Jul 2026 02:57 PM (IST)
01 Jul 2026 02:57 PM (IST)अगले 4-5 दिनों में कोंकण बेल्ट में हो सकती है भारी बारिश: IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश यादव
देश में मॉनसून की स्थिति पर IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश यादव ने कहा, आने वाले दिनों में मॉनसून के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश और गुजरात के पश्चिमी तट के कुछ और हिस्सों में फैलने की उम्मीद है। अगले 4-5 दिनों में गोवा के कोंकण बेल्ट और दक्षिण गुजरात के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और देश के मध्य हिस्सों में भी बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।
#WATCH | दिल्ली | देश में मॉनसून की स्थिति पर IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश यादव ने कहा, "आने वाले दिनों में मॉनसून के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश और गुजरात के पश्चिमी तट के कुछ और हिस्सों में फैलने की उम्मीद है। अगले 4-5 दिनों में गोवा के कोंकण बेल्ट और दक्षिण… pic.twitter.com/0WOWm6AWiE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2026
01 Jul 2026 02:10 PM (IST)
01 Jul 2026 02:10 PM (IST)महाराष्ट्र: शिवसेना में शामिल हुए सचिन अहीर को निर्विरोध डिप्टी स्पीकर चुना गया
मुंबई में सूत्रों के मुताबिक, महाविकास आघाड़ी द्वारा अपना उम्मीदवार वापस लेने के बाद, हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए नेता सचिन अहीर को निर्विरोध डिप्टी स्पीकर चुना गया।
01 Jul 2026 01:27 PM (IST)
01 Jul 2026 01:27 PM (IST)उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में पेड़ पर गिरी बिजली, 2 बच्चों की मौत, 3 घायल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे शरण लिए हुए पांच बच्चों पर बिजली गिर गई, जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान संतराम और विनीता के रूप में हुई है।
Moradabad, Uttar Pradesh: Lightning struck five children sheltering under a tree during rain, killing two on the spot and seriously injuring three others. The injured were taken to a private hospital for treatment. The deceased have been identified as Santram and Vinita pic.twitter.com/S4InB7xguF
— IANS (@ians_india) July 1, 2026
01 Jul 2026 12:49 PM (IST)
01 Jul 2026 12:49 PM (IST)मुंबई में आज भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी
मुंबई में कल से तेज बारिश हो रही है। इसके मद्देनजर मुंबई में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शहर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है, आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर 4.22 मीटर ऊंची हाई टाइड आने की आशंका है।
01 Jul 2026 11:52 AM (IST)
01 Jul 2026 11:52 AM (IST)राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT को 15 दिन का मिला अतिरिक्त समय
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया अपडेट सामने आया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT को जांच के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस मामले में अब SIT सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच करेगी।
01 Jul 2026 11:11 AM (IST)
01 Jul 2026 11:11 AM (IST)दिल्ली HC: राघव चड्ढा के खिलाफ सोशल मीडिया कंटेट हटाने का आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को निशाना बनाने वाले कुछ "मानहानि करने वाले" सोशल मीडिया कंटेंट को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने माना कि जिन पोस्ट में उन पर "पैसे के लिए खुद को बेचने" का आरोप लगाया गया था, वे मानहानि करने वाले थे। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले में पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकार) का मुद्दा शामिल नहीं है।
01 Jul 2026 10:21 AM (IST)
01 Jul 2026 10:21 AM (IST)जैन संत आचार्य लोकेश को मिला खामेनेई के अंतिम संस्कार का आमंत्रण
जैन संत आचार्य लोकेश को ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
01 Jul 2026 10:02 AM (IST)
01 Jul 2026 10:02 AM (IST)OMC ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घटाईं
OMC ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें 183.5 रुपये तक घटाईं। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने बुधवार को बड़े शहरों में 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 183.5 रुपये तक कम कर दी। इससे रेस्तरां, होटल और खाना पकाने के लिए इस ईंधन पर निर्भर अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों को राहत मिली है।
01 Jul 2026 09:20 AM (IST)
01 Jul 2026 09:20 AM (IST)सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की दी बधाई
अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान श्री राम से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।@yadavakhilesh
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2026
01 Jul 2026 09:11 AM (IST)
01 Jul 2026 09:11 AM (IST)उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 5 लोगों की मौत
उन्नाव में हरियाणा से बिहार जा रही एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलट गई और बांगरमऊ के पास एक कार से टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
Unnao, Uttar Pradesh: Five people died and eight others were injured after a bus travelling from Haryana to Bihar overturned on the Agra-Lucknow Expressway and hit a car near Bangarmau pic.twitter.com/W469RGuIrg
— IANS (@ians_india) July 1, 2026
01 Jul 2026 09:06 AM (IST)
01 Jul 2026 09:06 AM (IST)नयारा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें की कम
नयारा एनर्जी ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें कम कर दी हैं। पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। नयारा एनर्जी के देश भर में 7,000 से ज्यादा रिटेल आउटलेट हैं।
01 Jul 2026 08:45 AM (IST)
01 Jul 2026 08:45 AM (IST)केतन अग्रवाल मर्डर केस: चेतन को क्राम सीन रीकंस्ट्रक्शन के लिए लोहागढ़ लेकर पहुंची पुलिस
केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुणे ग्रामीण पुलिस आरोपी चेतन चौधरी को पुणे के लोहागढ़ किले में क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन और चाल-ढाल के विश्लेषण (gait analysis) के लिए ले गई है। दूसरी आरोपी सिया के लिए क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन का काम पहले ही पूरा हो चुका है।
#WATCH | Ketan Agarwal murder case | Maharashtra: Pune Rural Police brings accused Chetan Chaudhary to Pune's Lohagad Fort to conduct a crime scene reconstruction and gait analysis.
The crime scene reconstruction for the other accused, Siya, has already been completed. pic.twitter.com/LfyvSWnM7v
— ANI (@ANI) July 1, 2026
01 Jul 2026 08:21 AM (IST)
01 Jul 2026 08:21 AM (IST)आज से कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में हुई कटौती
आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई है। आज से दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2930 रुपये होगी। 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत में भी आज से 13 रुपये की कमी की गई है। दिल्ली में 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत 808.50 रुपये होगी।
01 Jul 2026 07:57 AM (IST)
01 Jul 2026 07:57 AM (IST)दिल्ली: नजफगढ़ रोड पर विजय सेल्स की कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग
दिल्ली में आज सुबह करीब 4:30 बजे नजफगढ़ रोड पर स्थित विजय सेल्स की एक बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। आग तेजी से बड़े आउटलेट में फैल गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। तुरंत इमरजेंसी कार्रवाई शुरू की गई और मौके पर 15 से ज्यादा फायर टेंडर और 75 से ज्यादा फायरफाइटर्स को तैनात किया गया। फायरफाइटर्स दो घंटे से ज़्यादा समय से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, और आग को पूरी तरह बुझाने और इलाके को सुरक्षित करने का काम अभी भी जारी है।
Delhi: A fire broke out at a prominent Vijay Sales commercial building on Najafgarh Road at around 4:30 am today. The blaze quickly spread through the large outlet, causing extensive property damage estimated to be worth millions. An emergency response was launched, with over 15… pic.twitter.com/3hbafLYd3A
— IANS (@ians_india) July 1, 2026
01 Jul 2026 07:42 AM (IST)
01 Jul 2026 07:42 AM (IST)अंबाला: निर्भय की मौत के बाद सील हुआ बोरवेल
अंबाला जिले के धनाउरा गांव में एक बोरवेल को सील कर दिया गया है। इसमें चार साल का निर्भय गिर गया था, रेस्क्यू के बावजूद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
Ambala, Haryana: A borewell in Dhanaura village of Ambala district has been sealed after four-year-old Nirbhay, who had fallen into it and being rescued https://t.co/1afFCuTfpB pic.twitter.com/6lXg5Yangm
— IANS (@ians_india) June 30, 2026
01 Jul 2026 06:53 AM (IST)
01 Jul 2026 06:53 AM (IST)अंबाला में बोरवेल में गिले 4 साल के निर्भय की मौत
हरियाणा में अंबाला के धनाउरा गांव में बोरवेल में गिरे चार साल के निर्भय को लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार सुबह करीब 3:30 बजे बाहर निकाला गया और तुरंत अंबाला सिटी सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। शव को अंबाला कैंटोनमेंट सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।
Ambala, Haryana: Four-year-old Nirbhay is being rescued from the borewell after a nearly 19-hour-long operation carried out jointly by the NDRF, SDRF, and the Indian Army. He is being rushed to a hospital for medical treatment pic.twitter.com/5Sm32nq6DD
— IANS (@ians_india) June 30, 2026
01 Jul 2026 06:51 AM (IST)
01 Jul 2026 06:51 AM (IST)दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। यहां ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 32 यात्री घायल हो गए।
Aaj ki taaja khabar 01 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी सरकार का 62,500 करोड़ का मेगा प्लान, अब विदेशी नहीं, दुनिया में छाएंगे भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
Jul 17, 2026 | 04:05 AMAaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














