-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Parikrama Restaurant Fire Accident Fire Team Reached To Accident Place
Breaking News: दिल्ली के मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद
- Written By: मनोज आर्या
Parikrama Restaurant Fire: देश की राजधानी दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित अंतरिक्ष भवन में मशहूर ‘परिक्रमा- द रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट’ अचानक आग लग गई। मौके पर दमकल की टीम मौजूद है।

दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, (सोर्स- सोशल मीडिय )
Delhi Parikrama Restaurant Fire Accident: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार आग लगने की घटनाएं दर्ज की जा रही हैं। आज मंगलवार, 30 जून को शहर के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित अंतरिक्ष भवन में मशहूर ‘परिक्रमा- द रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट’ अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में किसी भी हताहत की कोई खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के किचन एरिया में लगी थी, जैसे ही आग लगने की सूचना मिली मौके पर मौजूद कर्मियों ने इमरजेंसी की कार्रवाई को तेज कर दिया। इसके साथ बिना किसी देरी के दिल्ली फायर विभाग की टीम को आग के बारे में जानकारी दे दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में सफल रही।
परिक्रमा रेस्टोरेंट में कैसे लगी आग?
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारी मुकेश वर्मा ने कहा कि दोपहर 3:40 बजे फायर कंट्रोल रूम को परिक्रमा रेस्टोरेंट के किचन में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटनास्थल के सबसे नजदीकी स्टेशन से दमकल विभाग और रेस्क्यू के लिए तैनात हमारी खास ब्रोंटो स्काई लिफ्ट को तुरंत मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कुल सात गाड़ियां ने आग पर काबू पाने में सफल रही। घटनास्थल पहुंचने पर फायर सर्विस के लोगों ने पाया कि किचन की चिमनी में आग जल रही थी और उसके अंदर तेल जमा था।
सम्बंधित ख़बरें
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
EV Policy: दिल्ली में नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू-व्हीलर, जल्द ही लागू होने वाला है नियम
आज की ताजा खबर 30 जून LIVE: पीएम मोदी आज सभी केंद्रीय विभागों के सचिवों संग करेंगे अहम बैठक
30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
दिल्ली: बाराखंबा रोड पर परिक्रमा रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना दोपहर करीब 3:40 बजे मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है: दिल्ली फायर सर्विस pic.twitter.com/pT1Sfk37A2 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2026
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी मुकेश वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए आगे कहा कि आग पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। हम अभी बिल्डिंग खाली करा रहे हैं और धुआं छंटने के बाद इसे फिर से खोल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
मालवीय नगर हादसे में 21 की मौत
हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ज्यादातर विदेशी नागरिक शामिल थे, जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से भारत आए थे। दिल्ली अग्निश्मन विभाग और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8:50 बजे आग लगी थी। जिसके बाद भीषण आग ने ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के रूम और बेसमेंट को अपने चपेट में ले लिया। इस भवायह हादसे में गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई थी।
Delhi parikrama restaurant fire accident fire team reached to accident place
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुश्किल में खान सर? बॉडीगार्ड्स के हथियारों के ‘अवैध’ इस्तेमाल का दावा, 3 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Jun 30, 2026 | 05:12 PMनासिक-मुंबई हाईवे पर फुटओवर ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर, कई घंटे यातायात ठप, सड़क निर्माण से बढ़ी ऊंचाई बनी आफत
Jun 30, 2026 | 05:11 PMइंदौर में सड़क सुरक्षा पर हाई लेवल बैठक, हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर बढ़ेगी सख्ती
Jun 30, 2026 | 05:10 PMआखिर जगन्नाथ पुरी में भक्तों को क्यों लगाया जाता है ‘दिव्य बेंत’? इसके पीछे छिपा है अनोखा रहस्य
Jun 30, 2026 | 05:10 PMचंद्रपुर में सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत, जिवती की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
Jun 30, 2026 | 05:01 PMश्रद्धालुओं के लिए बड़ी तैयारी, कुंभ से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त; नासिक में 24×7 सप्लाई की तैयारी
Jun 30, 2026 | 04:59 PMBreaking News: दिल्ली के मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद
Jun 30, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














