-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- A Youth Jumped On The Railing Of Bengaluru Metro Service Was Closed For 30 Minutes
बेंगलुरु मेट्रो की पर्टी पर कूद गया युवक, 30 मिनट तक बंद रही सेवा
- Written By: शानू शर्मा
भागदौर के जीवन में लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल बिल्कुल नहीं रख पा रहे हैं। जिसकी वजह से आत्महत्या के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु के होसाहल्ली मेट्रो स्टेशन पर देखने को मिला।

बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: होसाहल्ली मेट्रो स्टेशन बेंगलुरु पर तब भीड़ लग गई, जब एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना सोमवारी रात की बताई जा रही है। जिसमें एक युवक ने आत्महत्या करने के लिए पर्टी पर छलांग लगा दिया। हालांकि इस घटना में उसे सिर मामूली चोट आई है। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है।
बेंगलुरु के होसाहल्ली मेट्रो स्टेशन पर लगभग रात 9 बजे एक व्यक्ति अचानक पटरियों से कूद कर ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि इसे बाद भी उसकी जान बच गई। इस पूरे घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वो व्यक्ति डिप्रेशन से ग्रसित था। अपने व्यक्तिगत जीवन से परेशान होकर वो आत्महत्या करना चाहता था। लेकिन उसकी जान बच गई। इस घटना की वजह से केएसआर बेंगलुरु, मगदी रोड, होसाहल्ली, विजयनगर, अट्टीगुप्पे और दीपांजलि नगर मेट्रो स्टेशन लगभग 30 मिनट तक बंद थी। जिसकी वजह से यात्रा कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किसी ने दबाया इमरजेंसी बटन
इस घटना की जानकारी देते हुए एक और अधिकारी ने बताया कि किसी ने उस व्यक्ति को ट्रेन की ओर भागते हुए देखा और प्लेटफॉर्म पर इमरजेंसी ट्रिप सिस्टम बटन दबा दिया। जिससे ट्रेन तुरंत रुक गई। चूंकि वह व्यक्ति ट्रैक के बीच में गिर गया था, इसलिए वह बच गया। ट्रेन के रुकते ही वह खुद ही ट्रेन के एक तरफ से रेंगकर निकल गया। उस दौरान वो होश में था। व्यक्ति के सिर में मामूली चोट आई है और उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पर्पल लाइन के दो छोरों पर शॉर्ट लूप सेवाएं चलाई गईं। एक तरफ चलघट्टा और मैसूर रोड के बीच और दूसरी तरफ केम्पेगौड़ा स्टेशन और व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) के बीच मेट्रो सेवा दी गई। जिसके बाद पर्पल लाइन पर ट्रेन सेवाएं रात 9.30 बजे से सामान्य हो गईं। हालांकि अधिकारी का कहना है कि उस बटन किसी आम आदमी ने दबाया था या सुरक्षाकर्मी या मेट्रो स्टाफ ने दबाया इसका पता नहीं चल पाया है। पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पता चलेगा कि वास्तव में क्या हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Dating App पर हुआ प्यार, फिर लुट गया भरोसा, बेंगलुरु में शख्स से ₹1.29 करोड़ की ठगी
क्या है मुंबई-बेंगलुरु इस्कॉन मंदिर विवाद, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
बेंगलुरु : सिलेंडर ब्लास्ट ने ली 8 साल के मासूम की जान, 12 लोग गंभीर रूप से घायल, अचानक गिरी छत..
पार्टनर के साथ बेंगलुरु की इन जगहों पर करें रोड ट्रिप, नजारे देख हो जाएंगे दीवाने
A youth jumped on the railing of bengaluru metro service was closed for 30 minutes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
Jul 04, 2026 | 12:15 AMFig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
Jul 03, 2026 | 11:41 PMबुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
Jul 03, 2026 | 11:35 PMसीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
Jul 03, 2026 | 11:19 PMदिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
Jul 03, 2026 | 11:17 PMचढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 03, 2026 | 11:07 PMरास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 03, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM














