-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- A Massive Fire Broke Out In A Warehouse In Gurugram Several Fire Engines Are Present At The Spot
Gurugram Fire: गुरुग्राम के एक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद
- Written By: मनोज आर्या
सेक्टर-37 फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर जय नारायण ने बताया कि उन्हें रात 11.39 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। नारायण ने कहा कि हमने सभी दमकल गाड़ियों को बुला लिया है।

घटना की तस्वीर, (सोर्स- ANI)
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव इलाके में स्थित औद्योगिक क्षेत्र के एक गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। गुरुग्राम के साथ ही अन्य जिलों से भी दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सेक्टर-10 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रामबीर सिंह ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है।
रामबीर सिंह ने बताया कि हमें आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस बल यहां पहुंचा और फायर ब्रिगेड को बुलाया। 4-5 फायर गाड़ियां खाली होने के बाद वहां से निकल गई हैं और 4-5 फायर गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है।
फायर ऑफिसर ने घटना को लेकर क्या कहा?
सेक्टर-37 फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर जय नारायण ने बताया कि उन्हें रात 11.39 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। नारायण ने कहा कि हमने सभी दमकल गाड़ियों को बुला लिया है। गुरुग्राम, नूंह और झज्जर से दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं। कम से कम 20 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित
96 चालान, 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में स्कूटर जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बड़ा सबक
ऑनलाइन देखा अंतिम संस्कार… अस्थियां बहाने से भी कर दिया इनकार, कलयुगी बेटियों की हरकत देख खौला लोगों का खून
ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
#WATCH | गुरुग्राम: सेक्टर-10 पुलिस स्टेशन SHO रामबीर सिंह ने बताया, “हमें आग लगने की सूचना मिली थी। फोर्स यहां पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया… अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है…” https://t.co/kGmZiZXDIz pic.twitter.com/godm9f9EiI — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2025
इससे पहले भी गुरुग्राम में लगी थी आग
इससे पहले शनिवार सुबह गुरुग्राम के बसई चौक क्षेत्र में स्थित झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई थी। यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई। उस समय अधिकांश लोग अपने घरों में थे। तेज हवाओं के कारण आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलते हुए आसपास की करीब 100 से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया था।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय लोगों ने जैसे ही आग को फैलते देखा, सभी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके साथ ही एक-दूसरे की मदद झुग्गियों से सामान निकालने लगे। देखते ही देखते थोड़ी देर में आग की लपटें तेजी से फैली और करीब 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। बहरहाल इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली।
A massive fire broke out in a warehouse in gurugram several fire engines are present at the spot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














