IMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम

Heavy Rain Alert Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। जानिए अगले 12 घंटे और 7 दिनों का मौसम अपडेट व किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर रहेगा।
IMD Weather Alert: Alert issued for severe storms and torrential rain across 22 states; next 12 hours crucial.
बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होते हुए (सोर्स सोशल मीडिया)
Updated on

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 22 राज्यों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 12 घंटे बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। वहीं, आगामी सात दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। कई राज्यों में अत्यधिक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

इन 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली के मौसम का हाल

आपको बता दें कि दिल्ली में पूरे सप्ताह आंशिक रूप से आलमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज बादल तो रहेंगे, लेकिन उसके साथ बारिश होने की संभावना बहुत कम है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जतायी है। इनमें लखनऊ, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, बाराबंकी, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, औरैया और हमीरपुर शामिल हैं। आपको बताते चलें कि प्रयागराज में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार का मौसम

मौसम विभाग ने बिहार के किशनगंज और अररिया में आज तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ समस्तीपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि पटना, गया और नालंदा में मौसम साफ रहने की संभावना है। पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

आज से हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इतना ही नही बल्कि शिमला, कुफरी, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, ताबो, जोत, मुरारी देवी और नेरी में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिलके चलते इन इलाकों में 37 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

उत्तराखंड का मौसम

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पर अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com