-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 54 Years Old Scam Shook The Country A Call In Name Of Indira Gandhi Create Stir In Banking System
54 साल पहले हुए घोटाले से देश में आया था बड़ा भूचाल, ‘इंदिरा गांधी’ के नाम से एक कॉल ने हिला दिया था देश का बैंकिंग सिस्टम
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
साल 1971, मई की 24 तारीख और सोमवार का दिन। दिल्ली के 11 संसद मार्ग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में एक फोन कॉल आया और उसी के साथ शुरू हुआ एक ऐसा बैंक घोटाला, जिसकी गूंज आज भी सियासी गलियारों में गूंजती है।

इंदिरा गांधी, फोटो - एक्स
नई दिल्ली : आज ही के दिन ठीक 54 साल पहले स्टेट, बैंक 11 संसद मार्ग, नई दिल्ली में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आवाज की नकल करते हुए एक ऐसे बैंक घोटाले को अंजाम दिया गया जिसने देश को हिलाकर रख दिया था।
साल 1971, मई की 24 तारीख और सोमवार का दिन। दिल्ली के 11 संसद मार्ग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में एक फोन कॉल आया और उसी के साथ शुरू हुआ एक ऐसा बैंक घोटाला, जिसकी गूंज आज भी समय-समय पर सियासी और नौकरशाही गलियारों में गूंजती है। इस घटना को “नागरवाला कांड” के नाम से जाना जाता है।
एक फोन कॉल से हिला अनुभवी कैशियर
यह घटना सुबह लगभग 11:45 बजे की है। वेद प्रकाश मल्होत्रा, जो कि स्टेट बैंक के हेड कैशियर थे और 26 वर्षों से सेवा में थे, अपनी कुर्सी पर बैठे थे जब बैंक के फोन की घंटी बजी। दूसरी ओर से आवाज आई, “भारत की प्रधानमंत्री के सचिव श्री हक्सर आपसे बात करना चाहते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
काम नहीं आई चन्नी की चाल! कांग्रेस हाईकमान ने दिया दो टूक संदेश, वड़िंग ही रहेंगे पंजाब के अध्यक्ष
मंत्री प्रतिमा बागरी को क्लीन चिट पर कांग्रेस के सवाल, बोले- सरकार के दबाव में बदला फैसला, हाईकोर्ट जाएंगे
सोनम वांगचुक के मंच पर जुटने लगा विपक्ष! AAP-सपा के बाद कांग्रेस भी कूदी, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पर की मुलाकात
मल्होत्रा जैसे ही फोन पर आए, खुद को ‘हक्सर’ बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपये की तत्काल जरूरत है, जो एक गोपनीय मिशन के लिए बांग्लादेश भेजे जाने हैं। जब मल्होत्रा ने पूछा कि क्या यह पैसे किसी चेक या रसीद के बदले में दिए जाएंगे, तो जवाब मिला, “यह एक बेहद गोपनीय काम है, प्रधानमंत्री का आदेश है। रसीद बाद में दी जाएगी।”
मैं भारत की प्रधानमंत्री बोल रही हूं…
जब मल्होत्रा संशय में पड़े तो दूसरी ओर से फिर आवाज आई, तो आप सीधे प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी से बात करें। अगली ही पल एक जानी-पहचानी आवाज आई. “मैं भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बोल रही हूं।” मल्होत्रा को लगा मानो उनके कानों में कोई जादू उतर गया हो। इंदिरा गांधी की आवाज में अधिकार और भरोसा था, और उन्होंने दोहराया कि ये राशि बांग्लादेश के एक विशेष ऑपरेशन के लिए है।
कोड वर्ड – मैं बांग्लादेश का बाबू हूं
मल्होत्रा असमंजस में थे कि वह पैसे देने वाले व्यक्ति को कैसे पहचानेंगे। उन्हें बताया गया कि वो व्यक्ति उनसे कोड वर्ड में कहेगा कि मैं बांग्लादेश का बाबू हूं और मल्होत्रा को भी कोड वर्ड में ही जवाब देना था – “मैं बार एट लॉ हूं।”
कैशियर ने स्ट्रॉन्ग रूम से निकाले 60 लाख रुपये
मल्होत्रा ने बैंक के दो जूनियर कैशियर के साथ मिलकर स्ट्रॉन्ग रूम से पैसे निकाले। राशि को एम्बेसेडर कार के ट्रंक में रखा गया और बताई गई जगह फ्री चर्च के पास पहुंचा दिया गया। वहां एक लंबा-चौड़ा गोरा व्यक्ति हरे रंग की हैट पहने उनकी ओर आया और कोड वर्ड का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह व्यक्ति मल्होत्रा को पंचशील मार्ग के पास छोड़कर खुद टैक्सी में हवाई अड्डे की ओर रवाना हो गया।
दिल्ली एयरपोर्ट से नागरवाला की गिरफ्तारी
इस पूरी योजना को अंजाम देने वाला व्यक्ति था रुस्तम सोहराब नागरवाला, जो कि सेवानिवृत्त सेना अधिकारी था। जैसे ही घोटाले की भनक लगी, चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नागरवाला को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अधिकांश रकम भी बरामद कर ली गई।
‘डबल इंजन की खटारा सरकार, बिहार के लिए एकदम बेकार…’ तेजस्वी की है ये पुकार, पोस्टर वॉर से मचा बवाल
चार साल की सजा, लेकिन मौत बनी रहस्य
नागरवाला को अदालत ने चार साल की सजा सुनाई, लेकिन जल्द ही तिहाड़ जेल में उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। यही नहीं, इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी डीके कश्यप की भी रहस्यमयी मौत हो गई, जिससे यह मामला और भी पेचीदा और विवादित बन गया।
54 years old scam shook the country a call in name of indira gandhi create stir in banking system
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ ‘सीरियल किसर’ नहीं, इन 6 फिल्मों ने इमरान हाशमी को बनाया एक्टिंग का बादशाह
Jul 18, 2026 | 03:39 PMसोनम वांगचुक मामले पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल; CJI से तत्काल सुनवाई की मांग
Jul 18, 2026 | 03:39 PMमुंबई मेट्रो 2B परियोजना को बड़ी कामयाबी, कुर्ला-विद्याविहार के बीच लॉन्चेड हुए 3 कॉम्पोजिट स्टील गर्डर
Jul 18, 2026 | 03:36 PMशादी का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला मेट्रिमोनी ठग UP से गिरफ्तार, विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना
Jul 18, 2026 | 03:32 PMअकोला में जल संकट की आहट, काटेपूर्णा बांध में सिर्फ 18% पानी बचा; सातवें दिन हो रही जलापूर्ति
Jul 18, 2026 | 03:32 PMडिजिटल मनोरंजन में नई क्रांति! मुंबई में खुला देश का पहला AI-फर्स्ट वर्चुअल प्रोडक्शन मिक्सी स्टूडियोज
Jul 18, 2026 | 03:31 PMनागपुर में न्याय की चौखट पर झुकी मनपा: आदेश की अवहेलना करने पर अधिकारी को याद आई मर्यादा
Jul 18, 2026 | 03:29 PMवीडियो गैलरी

इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM
‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:31 PM














