- Hindi News »
- India »
- 25 Quintals Of Rose Petals Will Be Greet On Pm Narendra Modi In Varanasi
यूपी: बनारस में दो दिवसीय दौरे पर होंगे PM मोदी, 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से होगा प्रधानमंत्री का स्वागत
- Written By: साक्षी सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के काशी से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 17 और 18 दिसंबर को दो दिवसीय वाराणसी (Varanasi) दौरे पर रहेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं ने भी जोरों शोरों से तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी का 20 किलोमीटर का लंबा रोड शो प्रस्तावित है। रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता जगह-जगह पुष्प वर्षा करेंगे, जिसके लिए तकरीबन 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों का ऑर्डर दिया गया है।
5000 से ज्यादा पोस्टर बैनर लगाए जाएंगे
इसके अलावा पीएम मोदी इस दौरान पार्टी कार्यक्रम, जनसभा के साथ-साथ धार्मिक आयोजन और काशी तमिल संगमम-2 में भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काशी में प्रधानमंत्री के शानदार स्वागत की तैयारी की है। बनारस बीजेपी अध्यक्ष की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पार्टी की ओर से पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी है। पीएम मोदी के गुजरने वाले मार्ग पर गुलाब की पंखुड़ियां और जगह-जगह 5000 से ज्यादा पोस्टर बैनर लगाए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
शाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
इंदौर में ‘वॉटर पॉलिटिक्स’, महापौर सचिवालय के बाहर पानी बहाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
भव्य स्वागत की तैयारी
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का मतलब विकास की गारंटी, जीत की गारंटी है और हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। इसे लेकर हम सभी बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित है। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि प्रधानमंत्री जी का इस बार भव्य स्वागत होगा। प्रधानमंत्री जी का 2 दिन के दौरान छोटा कटिंग मेमोरियल, नमो घाट, उमरहां सर्वेवेद मंदिर, सेवापुरी में कार्यक्रम निर्धारित है.”
18 दिसंबर को सेवापुरी में होगी विशाल जनसभा
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष ने बताया कि 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवापुरी विधानसभा में एक विशाल जनसभा आयोजित किया जाना निर्धारित है। इस जनसभा में 8 विधानसभा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी होगी। तकरीबन लाखों की संख्या में भीड़ इस विशाल जनसभा में पहुंचेगी।
25 quintals of rose petals will be greet on pm narendra modi in varanasi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMशरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
May 27, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













