- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Madhya Pradesh Waqf Board Eid Ul Azha Guidelines 2026
ईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
- Written By: सजल रघुवंशी
MP Waqf Board EID Guidelines 2026: मध्य प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) कल यानी 28 मई को मनाई जाएगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने नमाज और कुर्बानी को लेकर खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

एमपी वक्फ बोर्ड दिशा-निर्देश (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Waqf Board: मध्य प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) कल यानी 28 मई को मनाई जाएगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने नमाज और कुर्बानी को लेकर खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि ईद की नमाज सड़क या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अदा न करें और केवल मस्जिदों तथा ईदगाहों में ही नमाज पढ़ें।
बता दें कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मस्जिदों, ईदगाहों और दरगाहों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राजधानी भोपाल में भी 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की विभिन्न इलाकों में ड्यूटी लगाई गई है।
कुर्बानी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने की अपील
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने कुर्बानी को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि कुर्बानी के फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा न करें। बोर्ड का कहना है कि इस तरह की सामग्री वायरल होने से समाज में अनावश्यक विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
मध्य प्रदेश में कांग्रेस चित्त…तीनों राज्यसभा सीटों पर BJP का कब्जा, एक गलती से रद्द हुआ मीनाक्षी का नामांकन
कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, BJP के तीनों उम्मीवारों की जीत पक्की, MP में सियासी भूचाल
वक्फ बोर्ड ने सभी मस्जिदों को जारी किए आवश्यक निर्देश
एमपी वक्फ बोर्ड ने प्रदेश की सभी मस्जिदों, ईदगाहों, दरगाहों और वक्फ समितियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि त्योहार को शांति, सौहार्द और प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए मनाया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में अधिक भीड़ होने की संभावना हो, वहां की जानकारी पहले से स्थानीय प्रशासन को देने के लिए कहा गया है, ताकि सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जा सकें।
यह भी पढ़ें: Sehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
वेस्ट कलेक्शन के लिए नगर निगम ने की व्यवस्था
भोपाल में अधिकांश स्थानों पर घरों में ही कुर्बानी की व्यवस्था की गई है। कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट के निपटान को लेकर नगर निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। निगम की गाड़ियां शहर के सभी 85 वार्डों में पहुंचकर वेस्ट कलेक्शन करेंगी। इसके लिए आदमपुर कचरा खंती में अलग से विशेष व्यवस्था तैयार की गई है, ताकि सफाई व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Madhya pradesh waqf board eid ul azha guidelines 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 10, 2026 | 12:07 AMबिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMTMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
Jun 09, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM












