प्रतीकात्मक तस्वीर-कोरोना
नई दिल्लीः दुनिया भर में एक बार फिर कोरोना (कोविड-19) तेजी से पांव पसार रहा है। भारत के 27 राज्यों व केंद्र शाषित प्रदेशों में पहुंच चुका है। इस वक्त देश में कोरोना के कुल 3961 एक्टिव मामले हैं। शुक्रवार और शनिवार के बीच 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 370 लोग स्वास्थ्य हुए हैं। ये सभी आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं।
जारी आंकड़ों के मुताबिक 2 जून को देश में कोविड के 3961 एक्टिव मामले दर्ज किए गए। बीते रोज 203 नए कोरोना के मरीज सामाने आए हैं। 1 जून की अपेक्षा 2 जून को कोरोना के नए केसेस में गिरावट दर्ज की गई है।
इन राज्यों पर सबसे अधिक असर
2019 की तरह केरल में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां फिलहाल 1435 कोरोना के एक्टिव केस हैं, यहां एक ही दिन में 35 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केरल के बाद दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सबसे अधिक कोविड-19 के केस सामने आए हैं। कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर सभी राज्य अलर्ट मोड पर हैं। अस्पतालों में एक फिर कोविड की टेस्टिंग शुरू हो गई है।
क्रम संख्या | राज्य / केंद्रशासित प्रदेश का नाम | सक्रिय मामले | कुल ठीक हुए / छुट्टी / प्रवासित | कुल मृत्यु* | कल से बदलाव (सक्रिय) | कल से बदलाव (मृत्यु) |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | आंध्र प्रदेश | 30 | 8 | 0 | +7 | 0 |
2 | अरुणाचल प्रदेश | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
3 | असम | 5 | 0 | 0 | 0 | 0 |
4 | बिहार | 5 | 0 | 0 | +3 | 0 |
5 | चंडीगढ़ | 1 | 0 | 0 | 0 | 0 |
6 | छत्तीसगढ़ | 7 | 5 | 0 | +1 | 0 |
7 | दिल्ली | 483 | 439 | 82 | +47 | +1 |
8 | गोवा | 10 | 1 | 0 | 0 | 0 |
9 | गुजरात | 338 | 120 | 11 | +18 | +1 |
10 | हरियाणा | 28 | 24 | 9 | +2 | 0 |
11 | जम्मू और कश्मीर | 9 | 1 | 0 | +3 | 0 |
12 | झारखंड | 11 | 1 | 1 | +5 | 0 |
13 | कर्नाटक | 253 | 185 | 2 | +15 | +4 |
14 | केरल*** | 1435 | 717 | 161 | +35 | +1 |
15 | मध्य प्रदेश | 23 | 4 | 1 | +4 | +1 |
16 | महाराष्ट्र | 506 | 300 | 43 | +21 | +1 |
17 | मिज़ोरम | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
18 | ओडिशा | 12 | 0 | 0 | +3 | 0 |
19 | पुडुचेरी | 38 | 47 | 8 | +7 | 0 |
20 | पंजाब | 6 | 3 | 0 | 0 | +1 |
21 | राजस्थान | 69 | 28 | 13 | +7 | +1 |
22 | सिक्किम | 4 | 18 | 0 | +1 | 0 |
23 | तमिलनाडु | 189 | 235 | 27 | +10 | +1 |
24 | तेलंगाना | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 |
25 | उत्तराखंड | 3 | 10 | 0 | 0 | 0 |
26 | उत्तर प्रदेश | 157 | 13 | 0 | +8 | +2 |
27 | पश्चिम बंगाल | 331 | 27 | 9 | +44 | 0 |
कुल | 3961 | 2188 | 370 | +203 | +4 |
संक्रमण अभी गंभीर नहीं
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण अभी गंभीर स्थिति पर नहीं है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। ICMR प्रमुख डॉ. राजीव बहल ने कहा, ‘पहले कोविड-19 के मामले दो दिन में दोगुने हो जाते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। संक्रमण की दर अभी हल्की है।’ बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने LF.7 और NB.1.8.1 वेरिएंट को संक्रमण के लिए जिम्मेदार माना था। कोविड वैक्सीन के इस वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।