-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- 2 Died Due To Corona In The Country 76 New Cases Found In Maharashtra
देश में कोरोना से 2 की मौत, महाराष्ट्र में मिले 76 नए मामले; स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए आंकड़े
- Written By: मनोज आर्या
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर साझा की गई जानकारियों के मुताबिक बीते एक दिन में दो लोगों की कोरोना से जान गई है। ये मामला महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में रिपोर्ट किए गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले करीब एक महीने से भारत में चिंता बढ़ाए हुए हैं। बुधवार, (18 जून) को देश में एक्टिव केस में थोड़ा सुधार हुआ है। सोमवार को कुल एक्टिव केस 7264 थे, जो बुधवार को घटकर 6836 रह गए हैं। पिछले 48 घंटे में 428 मामलों में कमी दर्ज की गई है और बीते एक दिन में सिर्फ 2 की मौत हुई है। 1168 लोग या तो ठीक हुए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है। पिछले कई दिनों से लगातार संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, हालांकि एक दो दिन में एक्टिव केस में कमी आई है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले से ही कहते रहे हैं कि भारत जैसे बड़े आबादी वाले देश में कोरोना के मामलों में इस तरह का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। चूंकि संक्रमण का जोखिम लगातार बना हुआ है इसलिए सभी लोगों के लिए बचाव के निरंतर उपाय भी करते रहना जरूरी है। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर (मास्क, भीड़-भाड़ से बचाव, हाथों की स्वच्छता) का पालन करके संक्रमण की रफ्तार में कमी लाई जा सकती है।
बीते एक दिन में कोरोना से दो की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर साझा की गई जानकारियों के मुताबिक बीते एक दिन में दो लोगों की कोरोना से जान गई है। ये मामला महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में रिपोर्ट किए गए हैं। 44 वर्षीय महिला को कोविड-19 के साथ बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद लिवर से संबंधित गंभीर समस्याएं थी, जिसके कारण उसकी स्थिति बिगड़ गई। इस पूरे साल अब तक कोरोना से मौत के कुल मामले 109 हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
स्लो डेथ…रहस्यमयी बुखार, किडनी फेल और फेफड़ों में पानी, जानिए कितना खतरनाक है हंता वायरस? ले चुका है कई जान
5 अप्रैल का इतिहास: कोरोना से दांडी मार्च तक, देश की एकता और इतिहास की बड़ी घटनाओं का दिन
11 मार्च का इतिहास : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 को वैश्चिक महामारी घोषित किया
2 जनवरी का इतिहास: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ की शुरुआत, जानिए और भी घटनाएं
महाराष्ट्र में कुल 76 नए मामले
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 67 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि इनमें से 17 मामले मुंबई से आए हैं। विभाग ने बताया कि इन नए मामलों के आने से इस वर्ष जनवरी से अब तक राज्य में कोविड-19 से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,108 हो गई है, जबकि इस बीमारी के कारण 31 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इसमें से 30 मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।
विशेषज्ञों ने मामले में कमी की कही थी बात
देश में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स (NB.1.8.1 और XFG) की इस लहर की शुरुआत में ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ, गांधीनगर गुजरात में संक्रामक रोग- महामारी विशेषज्ञ डॉ अनीश सिन्हा ने कहा था कि देश में जिस तेजी से संक्रमण बढ़ेगा, उतनी ही तेजी से इसके मामलों में कमी आएगी। विशेषज्ञ की ये बात अब सही होती दिख रही है। पिछले दो दिनों के डेटा से पता चलता है कि कोरोना के मामले अब कम होने शुरू हो गए हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही संक्रमण की गति में अब कमी आती दिख रही है पर हमें निरंतर सावधान रहने की आवश्यकता है। कई अध्ययनों में स्पष्ट होता है कि ये वायरस शरीर को गंभीर रूप से क्षति पहुंचा सकता है।
2 died due to corona in the country 76 new cases found in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














