-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Himachal Scholarship Scam Ed Attaches Properties Of Educational Institution And Its Promoters
Scholarship Scam: हिमाचल छात्रवृत्ति घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, शैक्षणिक संस्थान की करोड़ो की संपत्ति कुर्क की
- Written By: आकाश मसने
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हिमाचल प्रदेश में कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े मामले में एक शैक्षणिक संस्थान और उसके प्रवर्तकों की 18.27 करोड़ रुपये की भूमि और फ्लैट कुर्क किए हैं।

फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। हिमाचल प्रदेश में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के मामले में ED ने 18 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी है। यह कार्रवाई 20 फरवरी 2025 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हिमाचल प्रदेश में कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े मामले में एक शैक्षणिक संस्थान और उसके प्रवर्तकों की 18.27 करोड़ रुपये की भूमि और फ्लैट कुर्क किए हैं। यह कार्रवाई मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के खिलाफ की गई है। यह ट्रस्ट सिरमौर जिले के काला अंब में ‘हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस’ का संचालन करता है। संस्थान के ट्रस्टियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
सीबीआई ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शिमला में तैनात ईडी का एक अधिकारी और उसके विभाग का एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) शामिल है। ईडी ने भी इस मामले की जांच के तहत अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए संस्थान या उसके प्रमोटरों से तुरंत संपर्क नहीं हो सका।
सम्बंधित ख़बरें
Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा हादसा में एक साल के बच्चे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
MHADA की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया होटल! 512 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी में ED ने रंगशारदा होटल किया कुर्क
हिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
सीबीआई ने दर्ज की थी प्राथमिकी
धन शोधन का यह मामला हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य के ओबीसी, एससी और एसटी छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति के वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज की गई सीबीआई की प्राथमिकी से संबंधित है।
इन संपत्तियों को किया कुर्क
संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम पर सिरमौर जिले के नाहन में पंजीकृत लगभग 125 बीघा के तीन भूखंडों और मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टियों प्रीति बंसल व ऋचा बंसल के नाम पर हरियाणा के पंचकूला में पंजीकृत दो फ्लैट को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था।
Himachal scholarship scam ed attaches properties of educational institution and its promoters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














