सरसों का साग और मक्के की रोटी को मामूली खाना समझने की भूल न करें, सर्दियों में इसका सेवन रखेगा फिट
Winter Superfood: सरसों का साग और मक्के की रोटी सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है। सर्दियों में इसका सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने, शरीर को गर्म रखने और पाचन सुधारने में बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
मक्के की रोटी और सरसों का साग (सौ. फ्रीपिक)
Makke Ki Roti Sarson Ka Saag Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही कई लोग अपने खाने-पीने में बदलाव लाने लगते हैं। इस दौरान गर्म और पौष्टिक भोजन का महत्व और भी बढ़ जाता है। अगर बात करें उत्तर भारत की पारंपरिक थाली की तो इस मौसम में सबसे पहला नाम सरसों के साग और मक्के की रोटी का आता है। यह सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं है बल्कि सेहत के लिए भी अद्भुत गुणों से भरा हुआ है।
सरसों का साग विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, के और ई के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं। विटामिन ए आंखों और त्वचा के लिए जरूरी होता है। यह रेटिना को स्वस्थ रखता है और देखने की क्षमता को बढ़ाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
विटामिन-सी साग इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। यह शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करता है और सर्दी, जुकाम या वायरल इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
क्यों मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक है Mood Swings, जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
पाचन दुरुस्त करे
सरसों का साग फाइबर से भी भरपूर होता है। फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह हमारी आंतों में भोजन को धीरे-धीरे पचने देता है जिससे कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होतीं। फाइबर खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी संतुलित रखता है। यह दिल को स्वस्थ बनाए रखता है और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।
इसके अलावा सरसों के साग में एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे ग्लूकोसिनोलेट्स भी पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर को अंदर से साफ करते हैं और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर के दोषों को संतुलित रखने में भी सहायक है। विज्ञान की मानें तो एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
यह भी पढ़ें:- सर्दी में सिर्फ मक्के की रोटी ही नहीं बनाएं टेस्टी मक्के की बाटी, जानिए बस ये आसान रेसिपी
हड्डियों की मजबूती
हड्डियों की मजबूती के लिए ये बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन-के हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं। कैल्शियम हड्डियों के निर्माण के लिए जरूरी होता है जबकि विटामिन-के हड्डियों के कोलेजन और मिनरल्स को जोड़ने में मदद करता है।
आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में गर्म और पोषणयुक्त भोजन शरीर में अग्नि या पाचन शक्ति को बढ़ाता है। सरसों का साग इसमें भी लाभकारी है। यह न केवल शरीर को गर्म रखता है बल्कि रक्त संचार को भी बेहतर बनाता है। मक्के की रोटी के साथ इसका सेवन शरीर में ऊर्जा भर देता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।
