Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Giloy Side Effects: इम्यूनिटी बढ़ाने वाली गिलोय भी पहुंचा सकती है लिवर को नुकसान, जानें कब बनती है खतरनाक

Is Giloy Safe: गिलोय को आयुर्वेद में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधि माना जाता है, लेकिन कई बार इसके नुकसान भी हो सकते हैं। गिलोय का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है, जानिए कैसे?

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 20, 2026 | 10:46 AM

गिलोय (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Side Effects Of Giloy: आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का वर्णन है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन इन चीजों का इस्तेमाल बिना डॉक्टरी सलाह के करना नुकसानदायक हो सकता है।

इन्हीं में से एक है- गिलोय। गिलोय का बुखार से लेकर इम्युनिटी को बढ़ाने तक में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत प बुरा असर डाल सकती है।

क्या है गिलोय?

गिलोय को अमृता या गुड़ुची भी कहा जाता है, यह एक आयुर्वेदिक औषधीय बेल है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। गिलोय के पत्ते दिल के आकार के होते हैं और देखने में पान के पत्तों जैसे लगते हैं। आयुर्वेद में इस पौधे के सभी हिस्सों का उपयोग किया जाता है, लेकिन इसकी डंठल को सबसे अधिक गुणकारी माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

सोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी

BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई

FDA की जांच में बड़ा खुलासा: PMC अस्पतालों में कागज पर बांटी जा रही मलहम, घर की बोतलों में सिरप

Ectopic Pregnancy: गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और खतरा

बिना डॉक्टर की सलाह के गिलोय का सेवन हो सकता है नुकसानदायक

हालांकि, अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर डिजीज की आधिकारिक पत्रिका हेपेटोलॉजी कम्युनिकेशंस में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, बिना डॉक्टर की सलाह और निगरानी के गिलोय का सेवन करने से लिवर समेत कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। जांच में पाया गया कि सभी मरीज क्रॉनिक लिवर डिजीज या लिवर फेलियर से पीड़ित थे।

अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन करने से शरीर में एंटी-न्यूक्लियर एंटी बॉडीज बनने लगती है। ये एंटी बॉडीज लिवर की कोशिकाओं पर हमला करते हैं और एक्यूट हेपेटाइटिस तथा ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- Ragi Soup Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं हेल्दी रागी सूप, 20 मिनट में तैयार होगी पौष्टिक और टेस्टी रेसिपी

डॉक्टर की सलाह से करें गिलोय का सेवन

विशेषज्ञों का कहना है कि सीमित मात्रा में और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार गिलोय का सेवन करने से यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

  • आर्थराइटिस में लाभदायक हो सकती है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और बुखार कम करने के गुण पाए जाते हैं।
  • यह डायबिटीज और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार मानी होती है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

गिलोय के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान

  • कब्ज की समस्या
  • ब्लड शुगर कम होना
  • गर्भवती महिलाओं को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ सकती हैं।

Giloy side effects liver damage benefits safe consumption hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 01:45 PM

Topics:  

  • Ayurvedic Herb
  • Ayurvedic Medicine
  • Health News
  • Immunity Booster

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.