तुरंत हो जाएं खानपान को लेकर सावधान, पेट की चर्बी दे सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, नज़रंदाज़ करना हो सकता है जानलेवा
बीमारियां इंसान की सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए हमें इनसे बचकर रहना चाहिए। लेकिन ये बात लोग भूल जाते हैं कि ज्यादातर बीमारियों का कारण हमारा बढ़ता मोटापा यानी पेट पर जमी चर्बी होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
पेट की चर्बी सेहत के लिए खतरनाक (सौ.सोशल मीडिया)
Belly Fat Harmful Effects: मौजूदा समय में मोटापा सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। इसे कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते है। फिर भी उनकी चर्बी कम नहीं होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोटापा सिर्फ पेट में नहीं होता, बल्कि यह ज्यादा बढ़ने पर आपके हाथों-पैरों और चेहरे पर भी दिखने लगता है।
आपको बता दें कि पेट की चर्बी, जिसे आंत की चर्बी भी कहा जाता है, न सिर्फ़ आपके लुक को ख़राब करती है, बल्कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद ख़तरनाक है। हाथ-पैर के मोटापे की तुलना में पेट की चर्बी ज़्यादा ख़तरनाक क्यों है, आइए जानते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण
पेट की चर्बी सेहत के लिए क्यों खतरनाक है? जानिए
सम्बंधित ख़बरें
Gulkand Milk: गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेगा गुलकंद दूध, पेट की जलन और एसिडिटी के लिए है रामबाण!
क्या धूप से झुलस गई है स्किन? किचन की इन 4 चीजों से घर पर बनाएं De Tan पैक, मिनटों में निखरेगी रंगत
College Fashion: गर्मियों में कॉलेज गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं ये कूल और स्टाइलिश आउटफिट्स, देखें लेटेस्ट कलेक्शन
Summer Hair Care: हफ्ते में 2 बार या हर दूसरे दिन? जानें गर्मियों में बाल धोने का ये परफेक्ट फॉर्मूला
बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है
एक्सपर्ट्स बताते है कि, पेट की चर्बी बढ़ने से टाइप 2 डायबिटीज़, हृदय रोग, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और कुछ तरह के कैंसर का ख़तरा बढ़ जाता है। ये बीमारियाँ आपके जीवन के लिए बेहद ख़तरनाक साबित हो सकती है। इसलिए कम फैट्स वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
मेटाबॉलिज़्म पर बुरा असर
बता दें पेट की चर्बी बढ़ने से मेटाबॉलिज़्म पर भी बुरा असर डालती है। इससे इंसुलिन बनने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है, जिससे शरीर के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।
लिवर की समस्याएं
पेट की चर्बी बढ़ने से लिवर से जुड़ी प्रोब्लेम्स होने लगती है। आपको बता दें, विसरल फैट लिवर के आसपास जमा होकर फैटी लिवर डिजीज का कारण बन सकता है, जो आगे चलकर लिवर सिरोसिस या लिवर कैंसर तक का रूप ले सकता है।
सूजन को बढ़ावा देती है
पेट की चर्बी बढ़ने से सूजन बढ़ने लगती है। बता दें, पेट की चर्बी कुछ ऐसे हार्मोन्स रिलीज़ करती है जो शरीर में सूजन को बढ़ावा देते है। ये सूजन कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
आंतों के पास जमा होती है ये चर्बी
पेट की चर्बी सीधे आपके आंतों और अंगों के आस-पास जमा होती है। ये चर्बी आपके शरीर के अंदरूनी हिस्सों पर ज़्यादा असर डालती है। जबकि हाथ-पैर की चर्बी त्वचा के नीचे जमा होती है और उतनी ख़तरनाक नहीं होती है।
