Benefits of Egg: अंडे को क्यों कहते है सुपरफूड, बच्चों को रोजाना कितने अंडे दें? जानिए सारे सवालों के जवाब
Benefits of Eating Egg Everyday: अंडा एक सुपर फूड है, जो बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद है। इसकी खासियत है इसका प्रोटीन से भरपूर होना, लेकिन क्या दो शे अधिक अंडे नुकसानदायक होते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
अंडे खाने के फायदे(सोर्स. पिंटरेस्ट)
Benefits Of Eating Egg: हमारे शरीर को चलाने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, इनमें प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्व है। एक हेल्दी बॉडी को रोजाना 50 से 60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। जर्दी सहित एक अंडे से 5 से 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
ऐसे में रोजाना दो अंडे खाकर 10-12 ग्राम तक प्रोटीन पाया जा सकता है, लेकिन वैसे लोग जिनकी शारीरिक गतिविधियां अधिक है, वो दो से अधिक अंडे भी खा सकते है। प्रोटीन ही हमारे शरीर में कोशिकाओं की मरम्मत करता है और एनर्जी देता है।
अंडा, क्यों है एक सुपरफूड
अंडा को सुपर फूड इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसमें शरीर के विकास के लिए जरूरी सभी तत्व पाए जाते हैं, जैसे- विटामिन बी2, विटामिन B12, विटामिन डी, विटामिन ए और फैटी एसिड। इसके अलावा अंडा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर की स्टैमिना व ताकत के लिए बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Fruit Pizza Recipe: घर पर बनाएं रंग-बिरंगा फ्रूट पिज्जा, बच्चों की पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रीट
Sugar Cravings को रोकने के असरदार तरीके, ये आसान उपाय आपको हेल्दी खाने पर करेंगे मजबूर
Protein Powder For Gym: प्रोटीन पाउडर शुरू करना चाहते हैं तो न करें ये गलती, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
Benefits of Banana: क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे अद्भुत बदलाव; आज ही शुरू करें
अंडे में क्या-क्या पाया जाता है
- सेलेनियम- यह रीप्रोडक्शन के लिए एवं थायरॉइड के लिए फायदेमंद होता है।
- कोलाइन- कोलाइन का संबंध ह मारे शरीर के मेटाबॉलिज्म और कोशिकाओं के विकास में होता है।
- विटामिन बी 12- यह हेल्दी नर्वस सिस्टम और सेल के ग्रोथ के लिए जरूरी होता है।
- विटामिन ए- इसका काम हमारे टिश्यू, स्कीन, आंखों, इम्यून सिस्टम एवं रीप्रोडक्शन के लिए होता है।
- फॉस्फोरस- यह हमारी हड्डियों की मजबूती और डेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा कम होना
अंडे के योक में फैट होता है। अकसर डॉक्टर सैचुरेटेड फैट कम और अनसैचुरेटेड फैट अधिक खाने की सलाह देते हैँ। अंडा खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटाने में मदद मिलती है। इससे दिल से संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
मसल्स बनाने में मददगार
अंडों में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और ये प्रोटीन मसल्स बिल्डिंग प्रोसेस में बहुत मदद करते हैं। यही वजह है कि जिम जाने वाले लोगों को हमेशा यह सलाह दी जाती है कि वे रोजाना अंडे ज़रूर खाएं जिससे उनकी मांसपेशियां मजबूत रहें। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अंडों के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
बाल व नाखून के लिए फायदेमंद है अंडा
अंडे में अधिक सल्फर युक्त अमीनो एसिड पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कई प्रकार के विटामिन व मिनरल पाए जाते है, जिससे बालों की चमक बढ़ती है और नाखून मजबूत होते है।
ये भी पढ़ें- Fruit Pizza Recipe: घर पर बनाएं रंग-बिरंगा फ्रूट पिज्जा, बच्चों की पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रीट
गर्भावस्था में जरूर खाएं अंडे
गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास के लिए फोलेट और विटामिन का सेवन जरूरी होता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को सप्लीमेंट्स के जरिए इनकी पूर्ति की जाती है। ऐसे में रोजाना अंडे उबालकर खाना उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे शिशु के मस्तिष्क का विकास होगा और यह मां एवं शिशु दोनों की विटामिन की कमियों को पूरा करने में सहायक है।
