-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Summer Special Fruit Pizza Recipe To Give Treat To The Children
Fruit Pizza Recipe: घर पर बनाएं रंग-बिरंगा फ्रूट पिज्जा, बच्चों की पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रीट
- Written By: रीता राय सागर
Healthy Fruit Pizza Recipe: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे घर पर रोजाना नई-नई खाने की डिमांड करते है। ऐसे में उन्हें इस फ्रूट पिज्जा का ट्रीट दीजिए, जो उनके सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

फ्रूट पिज्जा (सौ. सोशल मीडिया)
Easy Fruit Pizza Recipe: बच्चे सीधा-सीधा फल खाना नहीं चाहते है। लेकिन इन्हीं फलों से यदि कोई रेसिपी बना दी जाए, तो बिना कोई नाटक किए बच्चे खा लेते हैं। फलों से कुल्फी, कस्टर्ड, श्रीखंड या फ्रूट चाट बनाकर दिया जाए, तो बच्चे शौक से खा लेते हैं।
यहां एक नई रेसिपी साझा कर रहे हैं, जो बच्चों की बेहद पसंदीदा होने वाली है। पिज्जा तो सभी को पसंद होता है, लेकिन हम इसमें एक नया ट्विस्ट देने वाले है। ये पिज्जा सब्जियों या सॉस से नहीं बनेंगे, बल्कि इन्हें क्रैकर्स और फलों की मदद से बनाया जाएगा। इसमें बच्चों को भी शामिल किया जा सकता है। उनके लिए यह एक एक्टिविटी की तरह होगा।
योगर्ट फ्रूट पिज्जा
इस हेल्दी पिज्जा में हम योगर्ट को बेस की तरह यूज करते हैं। यह ब्रेकफास्ट या फिर लाइट स्नैकिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है। साथ ही यह प्रोटीन से भरपूर है और समर के लिए परफेक्ट है। इसे आप अपने टेस्ट के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Dalma Recipe: भगवान जगन्नाथ का प्रिय दालमा, जानें दाल और सब्जियों से भरपूर इस पौष्टिक डिश की आसान रेसिपी
Healthy Homemade Chocolate: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट, कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी रेसिपी
Anger Control Tips: क्या आपका गुस्सा रिश्तों को कर रहा है खराब? जानिए 30-30-30 फॉर्मूला और 5 असरदार टिप्स
Raksha Bandhan: नारियल से मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी स्वीट डिश, भाई-बहन का त्योहार होगा और भी खास
इसे बनाने के लिए किसी भी रोटी, पिट्टा ब्रेड या टोर्टिला का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके दही में थोड़ा सा शहद मिलाएंगे और इस मिक्स्चर को रोटी पर फैला देंगे। इसके उपर केला, कीवी या आम के छोटे-छोटे टुकड़े फैलाएंगे और आप चाहें तो चिया सीड्स भी डाल सकते हैं। तैयार है आपका फ्रूटी पिज्जा।
पीनट फ्रूट पिज्जा
पीनट बटर और बनाना फ्रूट पिज्जा
प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर इस रेसिपी में पीनट का क्रंच औऱ केले की मिठास होती है। इसके लिए आप घर पर बनें या फिर स्टोर से लाए हुए पिज्जा बेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके ऊपर पीनट बटर की लेयर स्प्रेड करेंगे। अगर आपको एक्स्ट्रा मीठी चाहिए, तो आप हनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके ऊपर स्लाइस्ड केले की लेयर लगाएं और तैयार है पीनट पिज्जा। आप चाहें तो क्रंच के लिए इसमें ग्रेनोला ऐड किया जा सकता है।
मिनी फ्रूट पिज्जा
मिनी फ्रूट पिज्जा
यह पार्टी या किटी पार्टी के परफेक्ट स्नैक है। इसके लिए आप मिनी शुगर कुकीज या शॉर्ट ब्रेड कुकीज को बेस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके ऊपर क्रीम चीज की परत लगाएंगे। इसके बाद इसके ऊपर रंग-बिरंगे फल जैसे ब्लूबेरी, कीवी या स्ट्रॉबेरी रखेंगे और मिनी फ्रूट पिज्जा आपकी पार्टी की शान बढ़ाने के लिए तैयार है।
मीठा-नमकीन फ्रूट पिज्जा
जिन लोगों को नमकीन टेस्ट पसंद है, उनके लिए पिज्जा की यह वेराइटी मजेदार है। एडवेंचर्स खाना पसंद करने वालों के लिए यह सेवरी स्टाइल पिज्जा अच्छा ऑप्शन है। इशके लिए नान या फ्लैटब्रेड का यूज करेंगे। इसके बाद गोट चीज में हनी मिक्स करेंगे और बेस के ऊपर फैला देंगे। इससे खट्टा मीठा फ्लेवर आएगा। इसके बाद खट्टे-मीठे फल जैसे- अंगूर, पाइनएप्पल या कीवी को ऊपर से फैला देंगे। मिनटों में आपके णेहमान खुश हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Bakrid 2026: बकरीद पर अपने मेहमानों को परोसें ये ठंडे और मलाईदार Dessert, मिलेगी तारीफ
आइसक्रीम फ्रूट पिज्जा
आइसक्रीम फ्रूट पिज्जा
आइसक्रीम फ्रूट पिज्जा बनाने के लिए कुकी क्रस्ट या क्रैकर्स का बेस अच्छा रहेगा। इसके बाद इसमें अपनी पसंद का आइसक्रीम लेकर लेयरिंग करेंगे। यदि आपने स्ट्रॉबेरी फ्लेवर की आइसक्रीम ली है, तो ऊपर से स्ट्रॉबेरीज की लेयरिंग अच्छा टेस्ट देगी। इसके अलावा आप कोई भी फ्रूट ऐड कर सकते हैं।
Summer special fruit pizza recipe to give treat to the children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
420 रिजेक्शन के बाद मिली न्यूयॉर्क में ड्रीम जॉब, भारतीय लड़की की एक बात ने जीत लिया इंटरनेट का दिल
Jul 07, 2026 | 05:49 PMराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत
Jul 07, 2026 | 05:44 PMLord Vishnu Puja : योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भगवान विष्णु हो सकते हैं नाराज
Jul 07, 2026 | 05:40 PMSaira Banu Post: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर छलका सायरा बानो का दर्द, बोलीं- साहब आज भी मेरी याद में जिंदा हैं
Jul 07, 2026 | 05:35 PMमुंबई की बारिश में लड़कों का गजब जुगाड़! स्कूटी के साइलेंसर पर लगाया पाइप, लोग बोले- ‘एयर फिल्टर का क्या?’
Jul 07, 2026 | 05:33 PMनासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
Jul 07, 2026 | 05:27 PMQueen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 05:25 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM














