-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Why Does Curdled Milk Water Seem More Beneficial Than Cheese
फटे दूध का पानी पनीर से ज्यादा क्यों फायदेमंद नज़र आता है, जानिए इसकी खासियतें
- Written By: सीमा कुमारी
अधिकतर लोग फटे दूध को बेकार समझकर फेंक देते हैं, खासकर उसमें से निकला पानी। ऐसे में, बता दें कि जिस पानी को आप नाली में बहाने की सोच रहे हैं, वह सिर्फ पानी नहीं, बल्कि आपकी सेहत का खजाना भी है।

फटे दूध का पानी (सौ.सोशल मीडिया)
गर्मियों में अक्सर तापमान अधिक होने के कारण कई बार दूध फट जाता है, तो ऐसी स्थिति कई लोग उससे पनीर बनाकर बचा हुआ पानी बेकार समझकर फेंक देते है। अगर हां, तो जान लें कि जिस पानी को आप बेकार मान रहे हैं, वह दरअसल पोषक तत्वों का खजाना है जो आपकी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है।
जी हां, आपने सही पढ़ा। फटे दूध से अलग होने वाला यह पानी, किसी सुपरफूड से कम नहीं है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
फटे दूध के पानी को फेंकने की न करें गलती :
प्रोटीन का पावरहाउस
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, फटे दूध के पानी प्रोटीन से भरपूर होता है। जैसा कि आप जानते है कि प्रोटीन मांसपेशियों की ग्रोथ, मरम्मत और रिकवरी के लिए बेहतरीन माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Fruits To Avoid At Night: रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान
Rekha Style: आखिर क्यों Gen Z को भा रहा है रेखा का 80s ग्लैम? कॉफी डेट्स के लिए बन गया है नया ट्रेंड
Matcha Tea: क्या होती है माचा चाय? वजन घटाने से लेकर एनर्जी बढ़ाने तक छुपे है कई राज, दाम जान हो जाएंगे हैरान
Kanika Recipe: भगवान जगन्नाथ को बेहद प्रिय है मीठे चावल का यह भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कनिका
यह एथलीटों और जिम जाने वालों के लिए तो वरदान है ही, सामान्य व्यक्ति भी इसका सेवन करके अपनी डेली प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन के अच्छे सोर्स ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
हड्डियों को मिलती है मजबूती
आपको बता दें, फटे दूध के पानी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती भी मिलती है। कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स हड्डियों और ओरल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। फटे दूध के पानी में ये खनिज अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
त्वचा और बालों के लिए वरदान
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, फटे दूध के पानी का सेवन का त्वचा और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व, विशेषकर प्रोटीन और विटामिन, आपकी त्वचा और बालों की सेहत को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं। प्रोटीन कोलेजन प्रोडेक्शन के लिए जरूरी है जो त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखता हैं।
कैंसर से बचने में ये 5 सुपरफूड्स का बड़ा रोल, हेल्थ का ख्याल है भी अपने हाथ
हाइड्रेशन का बढ़िया सोर्स
आपको बता दें, फटे दूध के पानी का सेवन हाइड्रेशन का बढ़िया सोर्स भी माना जाता हैं। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। यह सादे पानी से भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि यह सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि कुछ पोषक तत्व भी प्रदान करता है।
डाइजेशन को रखता है दुरुस्त
फटे दूध के पानी में लैक्टिक एसिड और कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जो पाचन में मदद कर सकते हैं। यह पेट को हल्का रखने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स (हालांकि कम मात्रा में) आपकी आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी भूमिका निभा सकते हैं।
कैसे करें फटे दूध के पानी का इस्तेमाल
आप इसे सीधे पी सकते हैं।
अपनी दाल, सूप या ग्रेवी में पानी की जगह इसका इस्तेमाल करें।
आटा गूंथने के लिए इसका यूज करें, इससे रोटियां मुलायम और पौष्टिक बनेंगी।
स्मूदी या शेक में मिलाएं।
सब्जियों को उबालने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
Why does curdled milk water seem more beneficial than cheese
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMWomen’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य
Jul 05, 2026 | 10:22 PMमुंबई-ठाणे-नवी मुंबई में फर्जी GPay स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वालें को डोंगरी पुलिस ने दबोचा
Jul 05, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














