वैज्ञानिकों ने खोज निकाला अहम जवाब, आखिर पुरुषों और महिलाओं में क्यों होता है अलग-अलग इम्यून सिस्टम
Difference Between Male vs Female Immunity: पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग इम्यून सिस्टम क्यों होता है इसके बारे में बताया गया है। दरअसल दोनों के शरीर में एक अनोखा जीन पाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
पुरुषों और महिलाओं का इम्यून सिस्टम (सौ. डिजाइन फोटो)
Male vs Female Immunity: आजकल बड़ी बीमारियों का जाल फैलते जा रहा है। बीमारियों की वजह से हर किसी का इम्यून सिस्टम कमजोर हो ही जाता है। हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क (University of York) के शोधकर्ताओं नए एक रिसर्च का खुलासा किया है। जहां पर पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग इम्यून सिस्टम क्यों होता है इसके बारे में बताया गया है। दरअसल दोनों के शरीर में एक अनोखा जीन पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को अलग बनाता है। चलिए जानते हैं अखिर तरह रिसर्च की बात।
जानिए कौन सा है ये अनोखा जीन
बताया जा रहा है कि, वैज्ञानिकों ने अनोखे जीन की खोज की है। यह जीन आमतौर पर हमारे शरीर में प्रोटीन बनाने का काम करते है। इसमें Malat1 अलग है. यह RNA बनाता है और यही RNA महिलाओं की इम्यूनिटी को पुरुषों से अलग तरह से प्रभावित करता है। इसे लेकर खोज करने वाले प्रोफेसर दिमित्रिस लागोस बताते है कि, इम्यून सिस्टम अब केवल “one-size-fits-all” के लेवल पर काम करता है। यहां पर हर लिंग के अनुसार, इलाज अलग होना चाहिए। डॉक्टर यहां समझ पाते है कि, महिलाओं की इम्यून सिस्टम जीन की मदद से कैसे काम करती हैं, तो वे महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग इलाज कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Rajgira Benefits: सेहत का सुपरफूड है राजगिरा, जानिए इसके कमाल के फायदे और खाने का सही तरीका
Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहन, जिनका रिश्ता है प्यार और भरोसे की मिसाल
Mental Health: हर समय रहती है घबराहट? मन और शरीर को तुरंत शांत करने के 5 आसान तरीके
Monsoon Wellness: गट हेल्थ और इम्युनिटी को बनाना है बेहतर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 आयुर्वेदिक फूड्स
यहां पर रिसर्च करने वाली टीम का मानना था कि, शोधकर्ताओं की टीम मानव कोशिकाओं पर यह अध्ययन दोहराना चाहती है. उनका उद्देश्य है। समझना चाहिए कि, Malat1 जीन इम्यूनिटी को कितनी बारीकी से नियंत्रित करता है।एक छोटा सा जीन यह दिखाता है कि पुरुष और महिलाएं एक ही बीमारी पर क्यों अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हैं। यह कई मरीजों के इलाज में काम करेगा।
इन बातों को भी जान लें
बताया जा रहा है कि, इम्यूनिटी सिस्टम पुरुषों और महिलाओं में अलग तो होता है वहीं पर कई बातें इसमें होती है।
- टी-सेल्स और एलर्जी का रिश्ता
- इम्यून सिस्टम का बड़ा हिस्सा T cells होते हैं. इनमें से एक खास प्रकार है Th2 cells होता है।
- ये कोशिकाएं संक्रमणों (जैसे schistosomiasis) से बचाती हैं।
- यही कोशिकाएं गंभीर एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारियों को भी बढ़ाती हैं।
ये भी पढ़ें- मुंह में छालों से मिलेगी तुरंत राहत, बस चबाएं ये हरे पत्ते
- दुनिया में अस्थमा से 24 करोड़ से ज्यादा लोग पीड़ित हैं, जिनमें गंभीर मरीजों का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा महिलाएं हैं।
- इसी तरह schistosomiasis जैसी बीमारी, जो 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रभावित करती है, लड़कियों और गर्भवती महिलाओं को अधिक परेशान करती है।
