-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Who Should Not Drink Coffee At All
इन लोगों की सेहत के लिए कॉफी पीना हो सकता है बड़ा खतरनाक, ज़रूर पढ़ें
- Written By: सीमा कुमारी
कॉफी दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है। यूं तो कॉफी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए कॉफी पीना नुकसानदेह हो सकता है। आइए जानते है इस बारे में।

किन लोगों को कॉफी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
कॉफी दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है। हममे से कई लोगों को दिन की शुरुआत कॉफी से होती है और कईयों की रात तक कॉफी चलती रहती है। हालांकि, जहां एक ओर कॉफी के सेवन से सेहत को ढेरों फायदे हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए इसका सेवन जहर के समान हो सकता है।
आपको बता दें, यह न केवल उनकी मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है, बल्कि कई नई बीमारियों को भी जन्म दे सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन 5 तरह के लोगों को कॉफी पीने से बचना चाहिए।
किन लोगों को कॉफी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए :
-
प्रेग्नेंसी के दौरान
गर्भवती महिलाओं को कॉफी के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा कैफीन भ्रूण के विकास पर असर डाल सकता है और गर्भपात या समय से पहले डिलीवरी का खतरा बढ़ा सकता है। WHO के अनुसार, प्रेग्नेंसी में रोजाना 200mg से अधिक कैफीन नहीं लेना चाहिए।
-
अनिद्रा से पीड़ित व्यक्ति
यदि आपको नींद न आने की समस्या है या आप अनिद्रा से ग्रसित हैं, तो कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। कैफीन एक उत्तेजक है, जो आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है, जिससे आपको देर तक नींद नहीं आती।
-
माइग्रेन के मरीज
एक्सपर्ट्स के अनुसार, माइग्रेन में कॉफी जहर है। कैफिन अधिक होने से ये माइग्रेन को ट्रिगर करता है और दर्द में पीने से माइग्रेन और वर्स्ट हो जाता है।
-
दिल की समस्याओं में कॉफी से परहेज करें
दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को कॉफी का सेवन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। अधिक कैफीन से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ सकता है, जो हृदय के लिए जोखिमभरा हो सकता है। ऐसे लोग डॉक्टर से सलाह लेकर ही कॉफी पीएं।
बारिश के मौसम में भिंडी और बैंगन के अलावा इन सब्जियों से करें परहेज़
-
ग्लूकोमा के मरीज
ग्लूकोमा एक गंभीर नेत्र रोग है। इस बीमारी के जाल में फंसने पर आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। विशेषज्ञ इस बीमारी से पीड़ित लोगों को कॉफी पीने से मना करते हैं।
दिनभर में कितनी कॉफी पीना सेहत के लिए फायदेमंद
डॉक्टर अंकित बंसल का कहना है कि, गर्मी में कॉफी एक सीमित मात्रा में पीनी चाहिए, क्योंकि इसमें कैफीन होता है जो शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है और इस मौसम में कॉफी ज्यादा पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन, एसिडिटी और नींद न आने जैसी समस्या हो सकती है।
डॉक्टर का कहना है कि गर्मी के मौसम में एक दिन में 1 से 2 कप कॉफी पीना काफी होती है, खासकर वो लोग जिन्हें बहुत ज्यादा पसीना आता है या फिर बाहर ज्यादा समय बिताते हैं। ब्लैक कॉफी कैफीन ज्यादा स्ट्रांग होती है, जिससे पसीना ज्यादा आ सकता है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जबकि दूध वाली कॉफी थोड़ी हल्की होती है और पेट पर नरम असर डालती है।
सम्बंधित ख़बरें
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
World Music Day 2026: संगीत के सुरों में छिपा है बेहतर स्वास्थ्य का राज, म्यूजिक के हैं अनेकों फायदे
अगर आपको कॉफी पीना बहुत पसंद है तो गर्मी के मौसम में इसे पीते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। यदि कॉफी पीने से चक्कर, घबराहट या पेट में जलन जैसी दिक्कतें होती हैं, तो तुरंत इसकी मात्रा कम कर देनी चाहिए या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Who should not drink coffee at all
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस; 23 जून को होगी सुनवाई
Jun 21, 2026 | 03:50 PMसूखे की आशंका से बढ़ी किसानों की चिंता, बुआई को लेकर असमंजस में अहिल्यानगर के किसान
Jun 21, 2026 | 03:50 PM‘टाइगर अभी जिंदा है’: आढलराव पाटिल का शिरूर सांसद पर तीखा हमला, 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने का दिया संकेत
Jun 21, 2026 | 03:47 PMNagpur Station Alert: नागपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ा चोरों का आतंक, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Jun 21, 2026 | 03:40 PMसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला, CJI से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
Jun 21, 2026 | 03:39 PMIntimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Jun 21, 2026 | 03:35 PMसांसद निलेश लंके का ओरिजीनल ऑपरेशन टाइगर! गले में पट्टा बांधकर खूंखार बाघ को घुमाते दिखे सांसद, देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM













