सर्दियों में अगर नहीं खाई ये 3 चीजें, तो जल्दी बीमार पड़ना तय! जानें कौन सा आहार है जरूरी
Immunity Boosting Foods: सर्दियों में अक्सर हम जल्दी बीमार पड़ जाते हैं जिसकी वजह हमारी कमजोर इम्यूनिटी हो सकती है। ऐसे में तीन चीजों को डाइट में शामिल करना शरीर के लिए लाभदायक हो सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
बीमार महिला कंबल में बैठी हुई (सौ. फ्रीपिक)
Winter Foods for Immunity: सर्दियों के मौसम के आने के साथ ही कई तरह की वायरल बीमारियां भी साथ आ जाती हैं। इस मौसम में शरीर को गर्म रखना और इम्यूनिटी मजबूत करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। लेकिन सही डाइट प्लान की मदद से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है और शरीर को गर्म भी रखा जा सकता है।
सर्दियों के लिए कुछ सरल और प्राकृतिक आहार संबंधी सुझाव दिए हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान रख सकते हैं। ठंड के मौसम में अदरक का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद है। अदरक शरीर में गर्माहट पैदा करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। अदरक को चाय में डालकर, सब्जियों में इस्तेमाल करके या काढ़े के रूप में भी ले सकते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में अदरक खाने से सर्दी-जुकाम या संक्रमण जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
गुड़ का सेवन
सर्दियों में गुड़ नेचुरल एनर्जी सोर्स का काम करता है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और शरीर की ठंड से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। आप मीठे में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं जो बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा गुड़ की चाय, गुड़ की रोटी और गुड़ के लड्डू बनाकर खा सकते हैं जो हमारे लिए सुपर फूड है।
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Lemon Water Benefits: क्या रोज सुबह नींबू पानी पीना सच में पाचन, इम्यूनिटी और स्किन ग्लो के लिए फायदेमंद है?
ड्राई फ्रूट्स
अगर आप सर्दी से बचना चाहते हैं तो डाइट में ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करें। बादाम, काजू, अखरोट, अंजीर, किशमिश आदि शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट और पोषक तत्व ठंड के असर को कम करते हैं। रोजाना मुट्ठी भर सूखे मेवे खाने से शरीर मजबूत रहता है और इम्युनिटी बढ़ती है।
यह भी पढ़ें:- सर्दियों में बेजान और ड्राई स्किन से हैं परेशान? ये घरेलू नुस्खे वापस लौटाएंगे नेचुरल निखार
घी है फायदेमंद
घी का सेवन भी फायदेमंद होता है। घी शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करता है और जोड़ों को सही रखता है जिससे सर्दियों में होने वाली जकड़न और दर्द से राहत मिलती है। खाने में थोड़ा घी डालें या रोटी पर लगाकर खाएं। यह पाचन को भी बेहतर बनाता है। गुड़ और घी को भी मिलाकर खा सकते हैं यह बेहद फायदेमंद होता है।
इसके अलावा तिल और अलसी के बीज सर्दियों में बहुत उपयोगी हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व भरपूर होते हैं जो शरीर को गर्म रखते हैं। तिल के लड्डू, तिल की चिक्की या अलसी को सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है। साथ ही मोटे अनाज भी कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार ये आहार न केवल शरीर को गर्म रखते हैं बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव आसान हो जाता है।
