Lemon Water Benefits: क्या रोज सुबह नींबू पानी पीना सच में पाचन, इम्यूनिटी और स्किन ग्लो के लिए फायदेमंद है?
Benefits Of Drinking Lemon Water: नींबू शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसमें विटामिन-सी की मात्रा सबसे अधिक होती है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं नींबू पानी पीने के फायदे।
- Written By: रीता राय सागर
नींबू पानी (फोटो.सोशल मीडिया)
Is Drinking Lemon Water Every Morning Good For Health: नींबू पानी एक साधारण ड्रिंक है, जिसके अनेकों फायदे हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी फायदे मिलते हैं।
एक गिलास पानी में ताजा नींबू का रस मिलाकर बनाया गया पेय विटामिन सी, साइट्रिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। मोटापे से परेशान लोगों के लिए सुबह उठते ही नींबू पानी सेहतमंद हो सकता है। इसमें शहद मिलाकर पीना अच्छे दिन की शुरुआत के लिए एक बढ़िया तरीका है। साथ ही चावल से लेकर दाल, सब्जी, पोहा आदि में नींबू का रस थोड़ी मात्रा में मिलाने से जायका भी बढ़ जाता है। इसके अलावा सलाद को स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से नींबू निचोड़ सकते हैं।
नींबू पानी से होने वाले फायदे
-
पाचन में सहायक
नींबू पानी को अक्सर बेहतर पाचन से जोड़ा जाता है, क्योंकि यह पेट में बनने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम को बूस्ट करता है। जिससे शरीर के लिए भोजन को पचाना आसान हो जाता है। कई लोगों को भोजन के बाद भारीपन महसूस होता है, उस में भी नींबू पानी पीने से राहत मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
Neha Dhupia Health Tips: लो ब्लड प्रेशर में नेहा धूपिया का पसंदीदा ड्रिंक कितना फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
-
डिहाइड्रेशन से बचाव
नींबू पानी का स्वाद फ्रेश और टैंगी होता है, जिसे पीते ही एनर्जी के साथ-साथ ताजगी मिलती है। इससे शरीर में होने वाली पानी की कमी में भी राहत मिलती है और नींबू पानी पीने से प्यास बढ़ता है, जिससे पूरे दिन लिक्विड का कंजप्शन करने की इच्छा बढ़ती है। गर्मियों के मौसम में या फिर वर्कआउट के बाद बॉडी में वॉटर लेवल को मेंटेन करता है।
नींबू पानी (फोटो.सोशल मीडिया)
-
त्वचा की रंगत निखार सकता है
नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट स्किन सेल्स को रिपेयर करने में भी मददगार हैं। डेली लाइफ में पॉल्यूशन से होने वाले स्किन डैमेज से बचाने में भी नींबू पानी सहायक है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ, यह त्वचा को समय के साथ अधिक साफ और तरोताजा रखता है।
-
वजन प्रबंधन में सहायक
नींबू पानी मीठे पेय पदार्थों का एक सरल विकल्प हो सकता है, जो कैलोरी के सेवन को कम करता है। भोजन से पहले या भोजन के बीच में पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भोजन की मात्रा को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।
-
पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण
नींबू पानी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन सी, आयरन के एब्जॉर्बशन को बढ़ाता है। आयरन की कमी से जूझ रहे लोगों को आयरन के एब्जॉर्बशन को बढ़ाने के लिए भोजन के साथ या भोजन से पहले नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है।
नींबू पानी पीने का सही समय
-
सुबह के समय
यह रात भर के लंबे अंतराल के बाद शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है और पाचन क्रिया को एक्टिवेट करता है। इससे दिन की शुरुआत हल्के से होती है।
नींबू पानी (फोटो.सोशल मीडिया)
-
भोजन से पहले
यह पेट को भोजन के लिए तैयार करता है और पेट को भरा हुआ महसूस कराकर भोजन की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
-
भोजन के बाद
कभी-कभी भारी भोजन करने के बाद पेट में भारीपन सा महसूस होता है, जिसे कम करने में नींबू पानी मदद कर सकता है, खासकर जब इसे हल्का और सही प्रोपोर्शन में पिया जाता है।
-
दिन के दौरान
इससे शरीर के दिनभर के वॉटर इंटेक को मेंटेन करना आसान हो जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें सादा पानी कम पसंद होता है।
नींबू पानी (फोटो.सोशल मीडिया)
क्या नींबू पानी पीने के कोई नुकसान भी हैं?
-
दांतों में सेंसिटिविटी
नींबू एसिडिक होता है और धीरे-धीरे दांतों के इनेमल को प्रभावित कर सकता है, जिससे सावधानी के बिना बार-बार सेवन करने पर समय के साथ संवेदनशीलता बढ़ सकती है।
-
एसिडिटी और पेट की परेशानी
जिन लोगों को एसिड रिफलक्स की समस्या है, उनके लिए नींबू पानी का लगातार सेवन पेट की समस्या को बढ़ा सकता है।
-
पोटैशियम की उच्च मात्रा
नींबू पानी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए किडनी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को नींबू पानी पीने से बचना चाहिए।
