- Hindi News »
- Health »
- What Should Not Be Given To Small Children
बच्चों के लिए ये चीज़ें हैं खतरनाक, भूलकर भी न खिलाएं-पिलाएं, ‘इससे’ नर्वस सिस्टम पर हो सकता है बुरा असर
- Written By: सीमा कुमारी
बच्चों के खान- पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह समय बच्चे के दिमागी और शारीरिक, दोनों तरह के विकास के लिए जरूरी होता है। ऐसे मे छोटे बच्चों को अनहेल्दी फ़ूड देने से बचना चाहिए।

छोटे बच्चे को खाने में नहीं देना चाहिए ये चीजें,(सौ.सोशल मीडिया)
Unhealthy Foods For Kids: बच्चों को हेल्दी रखने के लिए और उनके बेहतर विकास के लिए सही खानपान का होना बहुत ही जरूरी होता है। ये तो आप सभी जानते ही हैं। खासकर 0 से 5 साल तक के बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बहुत तेजी से होता है और इस उम्र में उनका सही पोषण और खानपान बेहद महत्वपूर्ण होता है।
लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में या आदतों के चलते माता-पिता अपने बच्चों को ऐसी चीजें खाने के लिए दे देते हैं, जो उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं। आइए जानते हैं छोटे बच्चों को क्या खाने में नहीं देना चाहिए।
जंक फूड
सम्बंधित ख़बरें
Brown vs White Bread: ब्राउन ब्रेड या व्हाइट ब्रेड, कौन है ज्यादा हेल्दी? कंफ्यूज हैं, तो पढ़ें ये रिपोर्ट
Less Oil Cooking: कुकिंग के इन तरीकों को अपनाएंगे, तो खाना बनेगा लाजवाब और तेल भी लगेगा कम
अब ‘ताजा अंडा’ कहकर आपको नहीं ठग पाएंगे दुकानदार, यूपी सरकार ने बदला 1 अप्रैल से नियम
आखिर क्यों छोटी उम्र के बच्चों में हो रहा है मोटापा और डायबिटीज, जानिए एक्सपर्ट का मत
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, छोटे बच्चों को ज्यादा जंक फूड देने से बचे। अक्सर बच्चे जंक फूड जैसे बर्गर, पिज्जा आदि की मांग करते हैं। लेकिन, ये उनके सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
इनमें अत्यधिक फैट, चीनी और नमक होता हैं, जो बच्चों के पाचन और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसके सेवन से बच्चों में मोटापा, हृदय रोग, पाचन समस्याएं और भविष्य में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
कैफीन या कॉफी
छोटे बच्चों को कैफीन या कॉफी पिलाने से भी बचें। यह उनके नर्वस सिस्टम पर सीधा असर डालता है। बच्चों का शरीर कैफीन को सही तरीके से प्रोसेस नहीं कर पाता, जिससे उन्हें सोने में कठिनाई हो सकती है।
इसके अलावा, कई बार इसकी वजह से बच्चों में चिड़चिड़ापन और थकान की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए छोटे बच्चे के खाने में कैफीन या कॉफी देने से बचें।
तली-भुनी और मसालेदार चीजें
आपको बता दें, तला-भुना खाना भी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। फ्राइड फूड्स में ट्रांस फैट और अधिक मात्रा में तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके रोजाना सेवन से आपके बच्चों में मोटापे और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता हैं। इसलिए छोटे बच्चे के खाने में तली-भुनी चीजें देने से बचें।
चॉकलेट
छोटे बच्चों को ज्यादा चॉकलेट देने से भी बचें। खासतौर पर 1 से 1.5 साल की उम्र तक बच्चों को चॉकलेट से दूर रखना चाहिए। बच्चों में कम उम्र से चॉकलेट के सेवन की आदत उनके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
डिब्बाबंद फ्रूट जूस
फलों के जूस का सेवन वैसे तो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है, लेकिन डिब्बाबंद जूस के सेवन छोटे बच्चों के लिए हानिकारक भी हो सकता है। डिब्बाबंद फलों का जूस अनेकों फ्लेवर में आता है लेकिन इन्हें पैक करते समय इस्तेमाल किया गया Preservative बच्चों की सेहत के लिए अच्छा नही माना जाता है।
What should not be given to small children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Raja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया राजा शिवाजी का जादू, फिल्म ने 24वें दिन रचा इतिहास
May 26, 2026 | 04:21 PM‘भोजशाला का सम्मान लौटे…’, शंकराचार्य नरेंद्रानंद का बड़ा बयान; मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने की कही बात
May 26, 2026 | 04:18 PMBabil Khan Debut: बाबिल खान अब मलयालम सिनेमा में करेंगे डेब्यू, बोले- यह मेरे करियर का नया और खास अध्याय है
May 26, 2026 | 04:15 PMमहाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक साइरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
May 26, 2026 | 04:14 PMनितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
May 26, 2026 | 04:14 PMMakhana Kheer: ऐसे बनाएं मखाने की टेस्टी खीर, मुंह में घुल जाएगा स्वाद और मिठास, नोट करें रेसिपी
May 26, 2026 | 04:12 PMवर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात
May 26, 2026 | 04:10 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














