-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Consuming Chips And Cookies Is Like Addicted To Alcohol
शराब की लत की तरह है चिप्स, कुकीज का सेवन, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: दीपिका पाल
Unhealthy Foods: हाल ही में एक नई स्टडी से खुलासा हुआ है जिसके अनुसार इन अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की लत लोगों को उसी तरह जकड़ रही है जैसे शराब या ड्रग्स की लत लगती है।

अनहेल्दी डाइट (सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आजकल खानपान हर किसी का अलग होता जा रहा है। जहां पर पहले डॉक्टर पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह देते थे। वहीं पर अब इस सलाह को नजरअंदाज कर लोगों अनहेल्दी और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कर रहे है। भले ही यह स्वाद में अच्छे लगते है लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक होते है। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड में पसंदीदा चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें आती है जो नुकसान पहुंचाती है। हाल ही में एक नई स्टडी से खुलासा हुआ है जिसके अनुसार इन अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की लत लोगों को उसी तरह जकड़ रही है जैसे शराब या ड्रग्स की लत लगती है। इसके साथ ही रिसर्चर का यह भी कहना है कि, अगर इन खाने की चीजों को ‘लत’ की तरह नहीं पहचाना गया, तो यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है। दुनिया भर में इसके गंभीर असर हो सकते हैं।
दिमाग पर नशे की तरह करता है असर- रिसर्चर
दरअसल यह रिसर्च नेचर मेडिसिन पत्रिका नाम की वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित हुआ। इसमें 36 देशों में हुई करीब 300 रिसर्च का विश्लेषण किया गया। इस स्टडी के निष्कर्ष में पाया गया है, प्रोसेस्ड फूड्स दिमाग के उस हिस्से को एक्टिव करते हैं, जो हमें खुशी का अनुभव कराता है। यही वजह है कि इंसान का मन बार-बार इन्हें खाने का करता है, फिर चाहे इससे सेहत को नुकसान ही क्यों न हो। ये सब लक्षण किसी नशे की लत जैसे ही हैं। इसके अलावा रिसर्च को लेकर मुख्य लेखिका एशले गियरहार्ट ने अपनी बात रखी है। इसके अनुसार, ”लोगों को सेब या दाल-चावल की लत नहीं लगती। समस्या उन खाने की चीजों से है, जिन्हें खासतौर पर इस तरह बनाया जाता है कि वे दिमाग पर नशे की तरह असर करें।”
सम्बंधित ख़बरें
Skin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
Oral Health : दांत दर्द से तड़प रहे हैं? रसोई में छिपी हैं ये 5 चीजें… जो मिनटों में पहुंचा सकती हैं राहत
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
Women’s Hormone: महिलाओं में किन हार्मोन की वजह से बढ़ता है वजन? जानें इसके कारण, संकेत और बचाव के उपाय
न्यूरोइमेजिंग के जरिए चला पता
शोध के अंतर्गत न्यूरोइमेजिंग, यानी दिमाग की स्कैनिंग की गई इसमें पता चला कि जो लोग इन चीज़ों को बहुत ज़्यादा खाते हैं, उनके दिमाग में वैसे ही बदलाव देखे जाते हैं, जैसे शराब या कोकीन की लत वाले लोगों में नजर आते है। अगर आपको इन अनहेल्दी खाने की लत लग जाए तो इसके इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाईयों का असर शराब या कोकीन लेने वाले लोगों पर भी असर डालता है। यानि शराब हो या चिप्स, कुकीज दोनों की लत को कम करने के लिए एक ही दवाई काम करती है। गियरहार्ट की टीम ने बताया कि नाइट्रस ऑक्साइड और कैफीन की लत को मानसिक बीमारियों की किताब में शामिल कर लिया गया है, जबकि प्रोसेस्ड फूड की लत को अभी तक गंभीरता से नहीं लिया गया है, जबकि इसके लिए कई वैज्ञानिक सबूत मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें– मानसून में दिमाग का ब्रेक फेल कर देता है यह खतरनाक कीड़ा, समय रहते ऐसे करें बचाव
किस तरह से इस समस्या से निकले
शोध का निष्कर्ष सामने आने के बाद शोध में दूसरी लेखिका एरिका ला. फाटा ने कहा, ”बाकी चीजों को आसानी से लत के रूप में मान लिया गया है, तो अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड को क्यों नहीं? अब समय आ गया है कि इसे भी वैज्ञानिक रूप से उतनी ही गंभीरता से लिया जाए।” इस लत से निपटने के लिए प्रयास करने जरूरी होगे। बच्चों को खासकर इस समस्या से बाहर निकलना जरूरी है इसके लिए विज्ञापन पर रोक, चेतावनी लेबल और जागरूकता फैलाने जैसे नियम भी लागू करें, जैसे तंबाकू आदि चीजों पर होते हैं। चिप्स, कुकीज जैसी चीजों के खाने से लगने लत को काबू में लाने के लिए पहले लत को पहचानें, और इलाज के तरीके विकसित करें।
गियरहार्ट ने कहा, ”हम यह नहीं कह रहे कि हर खाना नशे जैसा होता है, लेकिन कई अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाने की चीजें सचमुच इस तरह बनाई जाती हैं कि लोगों को उनकी लत लग जाए। अगर हम इस सच को नहीं समझेंगे, तो खासकर बच्चों को बहुत नुकसान होगा।”
आईएएनएस इनपुट के मुताबिक
Consuming chips and cookies is like addicted to alcohol
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














