मिड-डे मिल में बच्चों को मिल रहा दूषित खाना, बीमार हुए स्कूल के 50 से अधिक छात्र

राजकीय मध्य विद्यालय अरथुआ हिंदी में मध्याह्न भोजन करते ही कई छात्र-छात्रा उल्टी करने लगे एवं पेट में दर्द होने की शिकायत की। यहां 50 से अधिक छात्र बीमार हुए।
More than 50 school children fall ill after eating poisonous food
बच्चों का मिड-डे मिल ब्रेक (सौजन्य: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार को कथित रूप से विषाक्त भोजन खाकर 50 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। रफीगंज प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय अरथुआ हिंदी में मध्याह्न भोजन करते ही कई छात्र-छात्रा उल्टी करने लगे एवं पेट में दर्द होने की शिकायत की।

इस पर स्कूल के शिक्षक और ग्रामीणों ने भोजन रखे बर्तन की जांच की तो चावल में छिपकली मिली। घटना की सूचना मिलते ही कासमा थाने की पुलिस ने बीमार बच्चों को उपचार के लिए तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

चिकित्सा पदाधिकारी अरबिंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी छात्र खतरे से बाहर हैं जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि फ़ूड प्वाइजनिंग के कारण विद्यालय के छात्र बीमार पड़े। इसमें जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे बक्शे नहीं जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com