- Hindi News »
- Health »
- What Are The Rules For Bathing Children In Winter
रोज नहलाएं या छोड़ें गैप? सर्दियों में बच्चों को नहलाने के क्या होते है सही नियम, जानिए
Winter Health Tips For Children: सर्दियों में नहाने से जहां पर बड़े ही कतराते है तो वहीं पर बच्चे को नहलाने के दौरान ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ठंड के मौसम में बच्चे को कितने समय नहलाना चाहिए।
- Written By: दीपिका पाल

सर्दियों में बच्चों को नहलाने के नियम (सौ. सोशल मीडिया)
Bathing Children In Winter: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का सही तरीके से ख्याल रखना जरूरी होता है। बड़े हो या फिर बच्चे हर किसी को ठंड सताती है। ठंड के तापमान के उतार-चढ़ाव की वजह से बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर और त्वचा जल्दी रूखी हो जाती है। ऐसे में, माता-पिता को बच्चों की देखभाल पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।
सर्दियों में नहाने से जहां पर बड़े ही कतराते है तो वहीं पर बच्चे को नहलाने के दौरान ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ठंड के मौसम में बच्चे को नहलाना चाहिए या कितने समय नहलाना चाहिए चलिए जान लेते है इसके बारे में।
सर्दियों को बच्चे को नहलाना है जरूरी
यहां पर सर्दियों के मौसम में बच्चों को कितना और कब नहलाना चाहिए इसके बारे में आयुर्वेद और विज्ञान ने बताया है। कहा जाता है कि,सर्दियों में रोज नहाना बच्चों के लिए जरूरी नहीं है। हर दिन नहलाने से उनकी त्वचा के नैचुरल ऑयल खत्म हो सकते हैं, जिससे त्वचा और बाल दोनों रूखे और कमजोर हो जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडे मौसम में बच्चों को हफ्ते में दो से तीन बार ही नहलाना पर्याप्त होता है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और बच्चे को ठंड ज्यादा नहीं लगती।
सम्बंधित ख़बरें
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
अगर आप सर्दी में बच्चे को रोजाना नहला रहे है तो, सर्दियों में वात दोष बढ़ जाता है और बार-बार नहलाने से यह और बढ़ सकता है। सर्दी-खांसी की समस्याएं भी इस मौसम में हो सकता है।
जानिए बच्चों को सर्दियों में नहलाने के नियम
1- सर्दियों में बालों की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। छोटे बच्चों की स्कैल्प संवेदनशील होती है, इसलिए उनके बालों को हफ्ते में सिर्फ एक या दो बार ही धोना चाहिए। अगर बच्चे के बाल ऑयली हैं, तो उन्हें हफ्ते में दो-तीन बार धोना ठीक रहता है, लेकिन अगर बाल सूखे या घुंघराले हैं, तो हर सात से दस दिन में बाल धोना ही पर्याप्त होता है। बाल धोने के बाद हल्का तेल लगाना बच्चों के बालों को पोषण देता है और उन्हें टूटने या रूखे होने से बचाता है।
2- बच्चों को नहलाने के समय आपको कुछ सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए। इसके लिए बच्चों को नहलाने जा रहे है तो, आप हमेशा गुनगुना पानी इस्तेमाल करें, ताकि बच्चे को ठंड न लगे। नहलाने का समय भी सोच-समझकर चुनें। सुबह सूरज निकलने के बाद या दोपहर में, जब वातावरण थोड़ा गर्म हो, बच्चे को नहलाना सबसे सुरक्षित रहता है। कमरे को बंद रखें, ताकि ठंडी हवा सीधे बच्चे पर न लगे। अगर बहुत ठंड है तो कमरे को हल्का गर्म कर लेना अच्छा रहता है।
नहाने के बाद बच्चे को तौलिए से धीरे-धीरे थपथपाकर सुखाएं। तुरंत गर्म कपड़े और मोजे पहनाएं ताकि शरीर की गर्मी बनी रहे।
आईएएनएस के अनुसार
What are the rules for bathing children in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














