- Hindi News »
- Health »
- What Are The Benefits Of Eating Cucumber In Summer
गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने और त्वचा की ताज़गी के लिए ज़रूर खाएं यह पानीदार चीज़, सेहत के लिए है बड़ी फायदेमंद
पानी से भरपूर ककड़ी में विटामिन ए, सी, के, पोटेशियम, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप अभी तक इसे होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे ककड़ी से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-
- Written By: सीमा कुमारी

गर्मियों में ककड़ी खाने के क्या फायदे हैं (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits Of Kakdi: गर्मी के मौसम की शुरुआत हो गई है वही, इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि, इस मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
आपको बता दें कि इस मौसम में लोग अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स शामिल करते हैं, जो न सिर्फ उनके शरीर में ठंडक बनाएं रखे, बल्कि उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाए। अगर आप भी अपनी डाइट के लिए ऐसा ही कोई फूड आइटम ढूंढ रहे हैं, तो ककड़ी एक बढ़िया विकल्प होगी।
पानी से भरपूर ककड़ी में विटामिन ए, सी, के, पोटेशियम, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप अभी तक इसे होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे ककड़ी से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Grapes Cleaning Hack: गर्मियों में खूब पसंद हैं अंगूर? खाने से पहले जरूर करें ये छोटा सा काम!
मेनोपॉज आखिर कब और क्यों होता है? जानें वो 5 बदलाव जो हर महिला को जानना है जरूरी
क्या आप भी गलत तरीके से खा रहे हैं आम? कच्चा या पका: जानें आपकी बॉडी के लिए क्या है सबसे बेस्ट
Home Decor: पेस्टल कलर्स और इनडोर प्लांट्स का जादू: इस समर सीजन अपने घर को ऐसे बनाएं स्टाइलिश और फ्रेश
गर्मियों में ककड़ी खाने के क्या फायदे हैं जानिए
डिहाइड्रेशन
गर्मियों के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। अगर, आप भी इस मौसम में डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं, तो ककड़ी का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर की समस्या में कारगर
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो इसके लिए ककड़ी आपके काफी काम आ सकती है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है। इसमें भारी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में काफी मददगार होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
ककड़ी न सिर्फ हमारी सेहत, बल्कि हमारी त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। अगर आप ककड़ी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो रोजाना इसे खाने से आपके बालों की ग्रोथ बेहतर होगी है। साथ ही इसका जूस पीने से त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं, जिससे स्किन चमकदार होती है।
कब्ज की समस्या में असरदार
नियमित रूप से ककड़ी खाने से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपको गैस और अपच जैसी पेट की समस्याओं से भी निजात मिलती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
किडनी के लिए फायदेमंद
ककड़ी में पाया जाने वाला भरपूर मात्रा में पानी हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। यह पोटेशियम के साथ मिलकर यूरिक एसिड और सभी विषाक्त पदार्थों को शरीर में बाहर निकाल देता है, जिससे किडनी स्वस्थ रहती है और पथरी आदि समस्याएं नहीं होती।
What are the benefits of eating cucumber in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rohit Shetty हाउस फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हवाला के जरिए पहुंची रकम; बिश्नोई गैंग की साजिश बेनकाब
Apr 05, 2026 | 08:13 PMMumbai Local Train: विरार-दहानू चौपदरीकरण 50% पूरा, विरार में 15 डिब्बों की लोकल के लिए प्लेटफॉर्म तैयार
Apr 05, 2026 | 08:10 PMSRH के लिए नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहली जोड़ी बनी
Apr 05, 2026 | 08:06 PM‘पागलों सुधर जाओ…मंगलवार को एनर्जी प्लांट और ब्रिज डे’, ट्रंप ने ईरान को दी नरक जैसी सजा की धमकी
Apr 05, 2026 | 08:01 PM20 साल बाद लौटेगी ‘मालामाल वीकली’, सीक्वल पर बड़ा अपडेट; डायरेक्टर को लेकर सामने आई सच्चाई
Apr 05, 2026 | 07:56 PM125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
Apr 05, 2026 | 07:48 PMभारत के चयनकर्ताओं की उन पर…डेन स्टेन ने RR के तुषार देशपांडे को लेकर दिया बड़ा बयान
Apr 05, 2026 | 07:47 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














