

Mumbai Western Railway News: मुंबई में उपनगरीय यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए एमआरवीसी द्वारा कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे के विरार दहानू के बीच रेल लाइन का चौपदरीकरण तेजी से हो रहा है। 2028 तक का लक्ष्य लेकर चलने वाली इस परियोजना का 50 प्रतिशत काम हो गया है। विरार-दहानू रोड रेल चौपदरीकरण प्रोजेक्ट कर तहत विरार (VR) स्टेशन पर कैपेसिटी बढ़ाने के काम में काफी तरक्की हुई है।
एमआरवीसी के माध्यम से प्लेटफ़ॉर्म नंबर 3A और 4A को 6.50 मीटर से बढ़ाकर 10.50 मीटर कर दिया गया है। यह काम 15-कोच वाली मुंबई (Mumbai )लोकल ट्रेनों के संचालन को देखते हुए किया गया है। इससे विरार दहानू के बीच 15 डिब्बे की लोकल चलाना आसान हो जाएगा। इसके पहले 12-कोच वाली ट्रेनों का इंतज़ाम था। इसके अलावा, पश्चिमी तरफ एक नया होम प्लेटफ़ॉर्म (प्लेटफ़ॉर्म नंबर 5A) बनाया गया है। जल्द ही कई 12 डिब्बो की लोकल 15 डिब्बों में तब्दील कर इस रूट पर चलाई जा सकेंगी।
यह काम चार महीने के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है, जो इस ज़्यादा डेंसिटी वाले सबअर्बन स्टेशन पर ऑपरेशनल दिक्कतों के बावजूद अच्छे से काम करना सम्भव हो सका। रविवार को आज वेस्टर्न रेलवे ने MRVC के साथ मिलकर एक EMU ट्रेन का ट्रायल रन कामयाबी से किया। अपग्रेड किए गए प्लेटफ़ॉर्म 15-कोच वाली सबअर्बन सर्विस शुरू करने के लिए जल्द ही ज़ोनल रेलवे को सौंप दिए जाएंगे।
MRVC के CMD विलास एस. वाडेकर ने कहा कि इन डेवलपमेंट से लोकल ट्रेनों की कैपेसिटी काफी बढ़ेगी। पैसेंजर की सुविधा बेहतर होगी। विरार स्टेशन पर ऑग्मेंटेशन का काम सेक्शन की कैपेसिटी बढ़ाने की दिशा में एक ज़रूरी कदम है। MRVC वेस्टर्न रेलवे के साथ मिलकर ऐसे काम कर रहा है, जिससे सेफ्टी पक्की हो और सबअर्बन ट्रेन ऑपरेशन में कम से कम रुकावट आए।