125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा

Mumbai News: मध्य रेलवे ने परेल-करीरोड के बीच पुराने प्रभादेवी ROB को हटाने का काम पूरा किया। यहाँ 4.5 किमी लंबा डबल-डेकर फ्लाईओवर बनेगा, जो अटल सेतु को वर्ली और सी-लिंक से जोड़ेगा।
Central Railway dismantled the British-era Prabhadevi ROB between Parel and Currey Road. A new 4.5 km double-decker flyover will now connect Atal Setu to Worli and Sea Link.
मध्य रेलवे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Central Railway News: मध्य रेलवे के परेल एवं करीरोड में बीच पुराने प्रभादेवी ब्रिज को सफलतापूर्वक हटाने का काम रेलवे द्वारा किया गया। अंग्रेजो के जमाने के बने इस प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज (ROB) के डिसमेल्टिंग हेतु मध्य रेल ने विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया। इस दौरान लोकल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही कम से कम प्रभावित हो इस उद्देश्य से शनिवार-रविवार की रात्रि में ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया।

मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला के अनुसार आरओबी के डिसमेल्टिंग का काम सुबह 6.30 बजे तक चला। रात में कई वैगन मशीनों व सैकडों कर्मचारियों की मेहमत से ब्रिज हटाया गया। इसके साथ ही मध्य रेल मुंबई मंडल के ठाणे डोम्बिवली स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार का काम भी किया गया।

प्लेटफॉर्म विस्तार के कार्यों की वजह 15 डिब्बे को लोकल का संचालन आसान हो जाएगा। प्रभादेवी आरओबी को हटाने के साथ मध्य रेलवे ने उस समय का सदुपयोग अन्य इंफ्रा कार्यों के लिए भी किया।

 नए पुल का निर्माण

उल्लेखनीय है कि मध्य रेल पर कई आरओबी अंग्रेजों के जमाने के बने थे। बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के साथ पुराने पुल छोटे पड़ने लगे। अब नए पुलों का निर्माण चल रहा है। उन्ही के हिसाब से मध्य रेलवे को भी व्यस्त समय में ब्रिजों को हटाने का कार्य करना पड़ता है।

प्रभादेवी और परेल स्टेशनों के बीच स्थित एल्फिंस्टन रोड ओवरब्रिज (ROB) के पुनर्निर्माण का भी कार्य चल रहा है,जिसके कारण पुराने पुल को ध्वस्त कर दिया गया है। नया पुल पुराने पुल की जगह मुंबई (Mumbai) का पहला डबल-डेकर फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जो लगभग 4.5 किलोमीटर लंबा होगा। यह नया पुल अटल सेतु (ट्रांस हार्बर लिंक) को वर्ली और बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com