-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Hakini Yoga Mudra Benefits Brain Memory Stress Relief
आज से ही शुरू कर दें हाकिनी योग मुद्रा, याददाश्त तेज करने और तनाव घटाने का मिलेगा फायदा
- Written By: दीपिका पाल
Memory Boosting Yoga: हाकिनी योग मुद्रा दिमाग को तेज करने, याददाश्त बढ़ाने, तनाव कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती है। जानिए हाकिनी योग मुद्रा करने का सही तरीका, फायदे और अभ्यास का समय।

हाकिनी योग मुद्रा (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits Of Hakini Yoga Mudra: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सेहत के प्रति ख्याल रख नहीं पाते है इस वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर नजर आते है। जहां पर काम का दबाव, लगातार स्मार्टफोन और स्क्रीन के सामने बैठना, नींद की कमी और बढ़ता तनाव हमारे शरीर और दिमाग के स्तर पर असर डालने का काम करता है। यहां पर अगर आप योग का अभ्यास नियमित रूप से करते है तो आपको एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से राहत मिलती है।
कम लोग जानते है, योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और नर्वस सिस्टम को मजबूत करने का भी काम करता है। इसी कड़ी में हाकिनी योग मुद्रा एक सरल हस्त मुद्रा है, जो दिमाग को सक्रिय रखने, तनाव कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती है।
जानिए हाकिनी योग मुद्रा के बारे में
यहां पर योगासन में हाकिनी योग मुद्रा को भी जरूरी बताया गया है। यह वह मुद्रा है जिसे पावर जेस्चर या ब्रेन पॉवर मुद्रा कहते है। इस मुद्रा को आप जब करते है तो इसमें हाथों की पांचों उंगलियों को आपस में जोड़कर की जाती है। अगर आप रोजाना हाकिनी योग मुद्रा को करते है तो इसके लिए सबसे पहले आप पद्मासन या वज्रासन में बैठ जाएं और आंखें बंद करके गहरी और लंबी सांस लें। इसके बाद एक हाथ की सभी उंगलियों की टिप को दूसरे हाथ की उंगलियों की टिप से जोड़ दें।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Black Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
इस दौरान ध्यान रहें कि, उंगलियों पर ज्यादा दबाव न रहें। इसके लिए भौहों के बीच पर ध्यान केंद्रित करते हुए मन को अनावश्यक विचारों से दूर रखें। शुरुआत में इसे दो से तीन मिनट करें और धीरे-धीरे इसे पांच मिनट तक बढ़ाएं। रोजाना सुबह खाली पेट और शाम को इसका अभ्यास करने से इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है।
जानिए हाकिनी योग मुद्रा करने के फायदे
यहां पर इस हाकिनी योग मुद्रा को करने के फायदे के बारे में बताया गया है। इसका नियमित अभ्यास हम करते है तो कई तरह के फायदे मिलते है।
- इसका पहला फायदा हमें ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने में मिलता है। इस योग को करने से हाथों की उंगलियों को जोड़ने से मस्तिष्क के दोनों हिस्से सक्रिय होते हैं, जिससे याददाश्त मजबूत होती है और किसी भी काम पर ध्यान बनाए रखना आसान होता है।
- अगर आप इस योग मुद्रा को करते है तो, तनाव और घबराहट को कम करता है। जो लोग लगातार चिंतित रहते हैं या डिप्रेशन का सामना कर रहे हैं, उनके लिए यह मुद्रा मानसिक शांति और संतुलन का काम करती है।
- हाकिनी मुद्रा आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करती है। इसे करने से न केवल व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति उत्साहित और प्रेरित महसूस करता है, बल्कि मानसिक स्थिरता और ऊर्जा भी बढ़ती है।
- अगर आप नींद की कमी से जूझ रहे है तो, इसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यह योग मुद्रा कारगर होती है। कई बार ऐसा होता है दिनभर की थकान और तनाव के कारण कई लोगों को रात में नींद नहीं आती।
ये भी पढ़ें-रोजाना करें अष्ट कुंभक योग का अभ्यास, शारीरिक और मानसिक रूप से मिलेंगे जरूरी फायदे
- इसके अलावा इस योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ऑक्सीजन का फ्लो भी सुधरता है। जिससे नींद गहरी और संतुलित होती है।
- साथ ही इसके नियमित अभ्यास से नर्वस सिस्टम, टिश्यू और सेल्स की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति दिनभर सक्रिय महसूस करता है।
आईएएनएस के अनुसार
Hakini yoga mudra benefits brain memory stress relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Aug 04, 2026 | 07:00 AMरात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक
Aug 04, 2026 | 06:58 AMSL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 06:45 AMअमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर कानूनी जंग, 25 राज्यों ने कोर्ट में किया मुकदमा, जानें क्यों बढ़ा विवाद?
Aug 04, 2026 | 06:41 AMLIVEआज की ताजा खबर 04 अगस्त LIVE: यूपी में आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी योगी सरकार
Aug 04, 2026 | 06:37 AMArbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Aug 04, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 4 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे अध्ययनशील, करियर में पाएंगे ऊंचा मुकाम
Aug 04, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














