-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Iphone 17 Is Available Cheaper In These 5 Countries Than In India Know All Price
iPhone 17 की कीमत पर मचा हंगामा: भारत में महंगा, विदेशों में सस्ता
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone 17 price comparison: Apple ने हाल ही में अपना नया iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च किया है, लेकिन इसकी कीमत हर देश में अलग है जिस वजह से भारत में इसकी कीमत को लेकर कई बातें भी करते है।

iPhone 17 की क्या है हर देश में कीमत। (सौ. Apple)
iPhone 17 India price: Apple ने हाल ही में अपना नया iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च किया है, जिसकी कीमत को लेकर भारत में जमकर चर्चा हो रही है। भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900 रखी गई है। वहीं, iPhone 17 Pro ₹1,34,900, iPhone 17 Pro Max ₹1,69,900 और iPhone Air ₹1,19,900 में उपलब्ध है। यह कीमतें कई देशों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं, इसी कारण iPhone प्रेमी लोग विदेश से इसे खरीदने का विकल्प चुनते हैं।
अमेरिका में सबसे सस्ता iPhone 17
अमेरिका हमेशा से iPhone खरीदने के लिए सबसे किफायती बाजार माना जाता है। यहां iPhone 17 केवल 799 डॉलर लगभग ₹70,468 में मिल रहा है। iPhone 17 Pro की कीमत करीब ₹96,927, Pro Max ₹1,05,747 और iPhone Air ₹88,107 है। भारत की तुलना में यहां कीमतें हजारों रुपये कम हैं।
कनाडा और सिंगापुर भी बने पसंदीदा बाजार
कनाडा में iPhone 17 की शुरुआती कीमत लगभग ₹72,128 है। iPhone 17 Pro ₹1,02,154, Pro Max ₹1,11,737 और Air ₹92,571 में उपलब्ध है। सिंगापुर की बात करें तो यहां iPhone 17 ₹89,380 से शुरू होता है। Pro वेरिएंट ₹1,20,344, Pro Max ₹1,30,665 और Air ₹1,10,022 में खरीदा जा सकता है। टैक्स स्ट्रक्चर और करेंसी रेट यहां इसे किफायती बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
ब्रिटेन और वियतनाम में भी सस्ता
ब्रिटेन में iPhone 17 की कीमत लगभग ₹95,234 है। iPhone 17 Pro ₹1,30,991, Pro Max ₹1,42,910 और Air ₹1,19,072 में उपलब्ध है। हालांकि यह अमेरिका और कनाडा जितना सस्ता नहीं है, लेकिन भारत से कम कीमत पर जरूर मिलता है। वियतनाम में iPhone 17 लगभग ₹83,571 में खरीदा जा सकता है। Pro ₹1,17,001, Pro Max ₹1,27,030 और Air ₹1,06,972 में उपलब्ध है।
ये भी पढ़े: फोन की स्लो चार्जिंग की समस्या? जानिए कारण और आसान समाधान
दुबई: भारतीयों की पहली पसंद
दुबई भारतीय ग्राहकों के लिए हमेशा से iPhone खरीदने का हॉटस्पॉट रहा है। यहां iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹81,746 है। iPhone 17 Pro ₹1,13,011, Pro Max ₹1,22,631 और Air ₹1,03,391 में उपलब्ध है। टैक्स कम होने की वजह से यहां कीमतें भारत की तुलना में बेहद आकर्षक हैं।
भारत सबसे महंगे बाजारों में शामिल
भारत में iPhone 17 की कीमत अमेरिका, कनाडा, दुबई और अन्य देशों की तुलना में 65,000 रुपये तक ज्यादा है। यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय ग्राहक विदेश यात्रा या एनआरआई रिश्तेदारों के जरिए आईफोन मंगवाना पसंद करते हैं।
Iphone 17 is available cheaper in these 5 countries than in india know all price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














