मैग्नीशियम की कमी से सेहत को क्या होगा नुकसान, जानिए इसके होने वाले लक्षण
Magnesium deficiency : मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी पोषक तत्व है। इसकी कमी होने पर शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। आइए जानते है इन संकेतों के बारे में ।
- Written By: सीमा कुमारी
मैग्नीशियम की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण (सौ.सोशल मीडिया)
Magnesium deficiency signs : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन पोषक तत्वों में मैग्नीशियम भी आता है। ये एक किस्म का मिनरल है, जो मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के चलते बहुत से लोगों के शरीर में मैग्नीशियम की कमी देखी जा रही है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये अच्छी बात है कि हमारा शरीर मैग्नीशियम की कमी का संकेत देता है, जो हमारे चेहरे और आंखों के आस-पास दिखाई दे सकते हैं, जिसे हम अच्छी डाइट और सही लाइफस्टाइल से ठीक कर सकते हैं तो आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में जिससे पता चलता है कि शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो रही है।
मैग्नीशियम की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण
-
थकान और कमज़ोरी होना
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर थकान और कमज़ोरी होने लगती है। अगर आप आराम करने के बाद भी असामान्य रूप से थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Papaya Benefits: पपीता के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! हड्डी ही नहीं बालों के लिए भी संजीवनी से कम नहीं
Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी
Grey Hair: कम उम्र में ही क्यों सफेद हो जाते हैं बाल? जानिए इसकी वजह
देश के लिए एक और ख़तरा: भारत में ‘हॉट नाइट्स’ ने छीनी नींद, रातों की तपिश बढ़ा रही हैं बीमारियां
-
सुन्नपन और झुनझुनी होना
आपको बता दें,शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर थकान और कमज़ोरी ही नहीं होती है। बल्कि हाथों, पैरों या चेहरे में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होने लगती है। ये भी मैग्नीशियम की कमी के कारण नसों में हुई गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
-
अनियमित दिल की धड़कन होना
एक्सपर्ट्स की मानें, शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर अनियमित दिल की धड़कन बढ़ने लगता है। क्योंकि, मैग्नीशियम दिल की मांसपेशियों को सही से काम करने में और आपकी दिल की धड़कन को सामान्य रखने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर, दिल की धड़कन तेज हो सकती है, अनियमित हो सकती है या छाती में भारीपन भी महसूस हो सकता है।
-
मांसपेशियों में ऐंठन और मरोड़ होना
अगर आपकी मांसपेशियों में बार-बार ऐंठन, मरोड़ या खिंचाव आता है, खासकर पैरों में, तो यह शरीर में मैग्नीशियम की कमी का शुरुआती संकेत हो सकता है। मैग्नीशियम मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है, और इसकी कमी से नसों में अजीब हरकत और मांसपेशियों में सिकुड़न हो सकती है।
यह भी पढ़ें: गर्मी में तोरई खाने से सेहत को मिलते है 5 जबरदस्त फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान
-
चॉकलेट या नमक खाने की इच्छा करना
अगर बार-बार कुछ खास चीजें, खासकर डार्क चॉकलेट खाने का मन करता है, तो यह मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है, क्योंकि चॉकलेट इस खनिज का एक अच्छा स्रोत है। शरीर में खनिजों का संतुलन बिगड़ने पर आपका शरीर नमकीन या प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों की भी इच्छा कर सकता है, जिसमें मैग्नीशियम भी शामिल है।
