- Hindi News »
- Health »
- These Home Remedies Are Effective To Stop Bleeding
चोट लगने या कट जाने से खून बहना बंद न हो रहा हो, तो ये नुस्खे आ सकते हैं काम, जानकारी रखें ज़रूर
अगर आपको चोट लगी है तो खून बहना लाजमी है, पर खून का जल्दी रुकना भी जरूरी है नहीं तो कमजोरी, बेहोशी या ब्लड क्लॉट की समस्या हो सकती है। खून बहने से रोकने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपायों को अपना सकते है।
- Written By: सीमा कुमारी

बहते खून को रोकने के घरेलू नुस्खे,(सौ सोशल मीडिया)
Health Tips:कई बार घर में काम करने के दौरान चाकू से कट लग जाना, पैर में शीशा या कोई नुकीली चीज घुस जाना जैसी चीजें तो ज्यादातर घरों में होती ही रहती हैं। वहीं बच्चे भी शैतानी करने में कम नहीं होते हैं और आए दिन कहीं न कहीं से चोट लगा लेते हैं।
दिक्कत तो तब होती है जब खून बहना बंद ही नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे आप कुछ सेकेंड्स में चोट से बहता खून रोक सकते हैं।आइए जानते है इन घरेलू नुस्खे के बारे में-
बहते खून को रोकने के लिए कारगर ये घरेलू नुस्खे
सम्बंधित ख़बरें
लोहे की कील चुभने पर सबसे पहले क्या करें? जानिए टिटनेस का इंजेक्शन कितनी देर के अंदर लेना है जरूरी
Aam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
Heat Safety For Kids: खतरनाक गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं? यहां जानिए कुछ असरदार उपाय
Kadam Fruit Benefits: हेल्थ के लिए कई मामलों में वरदान है श्रीकृष्ण का प्रिय फल ‘कदम’
हल्दी का इस्तेमाल
एंटीसेप्टिक से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल बहते खून को रोकने के लिए कारगर साबित हो सकता हैं। हल्दी में घाव को भरने की क्षमता होती है। इसको घाव पर लगाने से ये ब्लड को क्लॉट करने में मदद करता है। साथ ही साथ ये घाव को इंफेक्शन से भी बचाता है।
नमक पानी का घोल
नमक भी खून रोकने का अच्छा नुस्खा है। मुंह के घाव से खून को रोकने के लिए ये कारगर उपाय है। इस पानी से गरारे करने से ये मुंह के घाव की हर तरह की ब्लीडिंग रोकने में सहायक होता है और दर्द से निजात दिलाता है।
एलोवेरा का इस्तेमाल
त्वचा और बालों के लिए तो एलोवेरा एक बढ़िया इनग्रेडिएंट है ही है। इसके अलावा, ये कट जाने, जल जाने और सूजन को कम करने में भी कारगर रहता है। कट लगने पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं और जलने पर भी ये जलन से राहत देता है। सूजन में एलोवेरा के पत्ते को बीच से काटकर गर्म करके लगाने से राहत मिलती है।
फिटकरी का इस्तेमाल
फिटकरी के इस्तेमाल से भी आप बहते खून को रोक सकते है। आपको सबसे पहले फिटकरी को पानी से नम करना है फिर घाव को इससे थोड़ी देर तक दबा कर रखें। खून का बहना बंद हो जाएगा।
कॉफी पाउडर का इस्तेमाल
अगर चोट से बहते खून को रोकना है तो कॉफी पाउडर का भी इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एस्ट्रीजेंट जैसा गुण होता है जो घाव को जल्दी भरने में मदद है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल
खून को राकने के लिए बर्फ सबसे आसान तरीका है। बर्फ लगाने से भी खून बहना बंद होता है। यदि चाकू या किसी चीज से भी आपका हाथ कट गया है, बच्चों को चोट लगी हो तो बर्फ लगाएं। चोट वाली जगह पर बर्फ रगड़ ले। बर्फ रगड़ने से खून बहना जल्दी बंद हो जाएगा और दर्द से भी राहत मिलेगी।
These home remedies are effective to stop bleeding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में ‘खाकी’ के एकतरफा दांव से भड़के डॉक्टर, ठप होगी पूरी स्वास्थ्य सेवा और अब शुरू होगा महा-संग्राम
May 22, 2026 | 07:20 AMबेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में भड़की आग, इमरजेंसी लैंडिग से बची जान, 171 यात्री थे सवार
May 22, 2026 | 07:20 AMलोहे की कील चुभने पर सबसे पहले क्या करें? जानिए टिटनेस का इंजेक्शन कितनी देर के अंदर लेना है जरूरी
May 22, 2026 | 07:19 AMनागपुर कांग्रेस के नए अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे पाटिल की पहली परीक्षा, विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति तैयार
May 22, 2026 | 07:04 AMLIVEआज की ताजा खबर 22 मई LIVE: साइप्रस के राष्ट्रपति PM मोदी से करेंगे मुलाकात, लैंड्स फॉर जॉब्स केस में फैसला आज
May 22, 2026 | 06:48 AMTrump Iran Uranium: ट्रंप का सख्त रुख, ईरान का यूरेनियम कब्जे में लेगा अमेरिका, होर्मुज पर नो टोल
May 22, 2026 | 06:12 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का येलो अलर्ट अगले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, जानें आज के मौसम का हाल
May 22, 2026 | 06:10 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM













