- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 22 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 22 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस , अर्पित शुक्ला
Aaj Ki Taza Khabar Live: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में एमसी सरकार ने सीबीआई जांच आदेश दिए। वहीं हाई कोर्ट ने परिजनों की मांग पर ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी है।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: आज साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत पहुंचें। राष्ट्रपति निकोस विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना फैसला 9 जून तक टाल दिया। दिल्ली-NCR में आज ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के तीन दिवसीय ‘चक्का जाम’ आंदोलन का दूसरा दिन है। इस हड़ताल के कारण दिल्ली में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। देश और दुनिया की तमाम ताजा अपडेट्स जानने के लिए बनें रहिए नवभारत लाइव के साथ….
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 07 जून Live: भारत-इंडोनेशिया जॉइंट कमीशन की बैठक, जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को सराहा
आज की ताजा खबर 06 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सबी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 05 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सबी बड़ी खबरें
हरियाणा में बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से गिरी क्रेन, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
22 May 2026 10:23 PM (IST)
22 May 2026 10:23 PM (IST)ट्रांसफार्मर फुंकने से ठप हुई रैपिड मेट्रो, ट्रैक पर चलकर स्टेशन तक पहुंचे लोग
गुरुग्राम के सेक्टर-72 में मुख्य ट्रांसफार्मर फुंकने से बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया है, जिससे 7 बिजली घर ठप हो गए हैं। इस महा-कटौती के कारण रैपिड मेट्रो की सेवाएं बीच रास्ते में ही थम गईं, जिससे हजारों यात्री उमस के बीच ट्रैक पर पैदल चलकर स्टेशन तक पहुंचने को मजबूर हुए।
22 May 2026 08:29 PM (IST)
22 May 2026 08:29 PM (IST)भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया
भारत ने अपनी सामरिक क्षमता को और मजबूत करते हुए आज (शुक्रवार, 22 मई को) ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण के दौरान सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों की पुष्टि हुई। यह परीक्षण सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command) की देखरेख में किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी है।
22 May 2026 07:04 PM (IST)
22 May 2026 07:04 PM (IST)ट्विशा शर्मा केस: समर्थ को भोपाल पुलिस ने कस्टडी में लिया
मॉडल-एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में फरार चल रहे उनके पति समर्थ सिंह ने शुक्रवार को जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। समर्थ सिंह के वकील जयदीप कौरव के अनुसार, उन्होंने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के बाद सरेंडर करने का फैसला किया।
22 May 2026 06:42 PM (IST)
22 May 2026 06:42 PM (IST)विजय शंकर ने IPL से संन्यास का एलान किया
— Vijay Shankar (@vijayshankar260) May 22, 2026
22 May 2026 05:27 PM (IST)
22 May 2026 05:27 PM (IST)पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी, गद्दार कहने पर बोले हरभजन सिंह
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा है कि उन्हें गद्दार कहने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर एक कमेंट का जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि वे बताएं कि किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से।
22 May 2026 04:05 PM (IST)
22 May 2026 04:05 PM (IST)कर्नाटक सरकार ने 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस
कर्नाटक मंत्रिमंडल ने राज्य भर में 42 आपराधिक मामले वापस लेने का बड़ा फैसला किया है, इनमें कलबुर्गी जिले के आलंद कस्बे में स्थित विवादित लाडले मशक दरगाह में 2022 में हुई सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े कई मामले भी शामिल हैं। इन वापस लिए गए मामलों में 13 मामले सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े हैं, जो दरगाह के भीतर शिवलिंग के अपमान के आरोपों के बाद भड़क गई थी।
22 May 2026 03:02 PM (IST)
22 May 2026 03:02 PM (IST)ट्विशा शर्मा का फिर से होगा पोस्टमॉर्टम
जबलपुर स्थित हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमॉर्टम करने की मंजूरी दे दी है। ट्विशा के परिजनों ने शव का दोबारा पीएम कराने के लिए अर्जी दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को यह आदेश दिया है।
22 May 2026 02:13 PM (IST)
22 May 2026 02:13 PM (IST)ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने के लिया याचिका दायर
ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए याचिका दायर की गई है। गिरिबाला सिंह के बारे में भोपाल के CP संजय कुमार ने कहा, हमने उन्हें तीन नोटिस जारी किए थे, और चूंकि उन्होंने सहयोग नहीं किया, इसलिए हमने आज हाईकोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए एक याचिका दायर की है।
#WATCH | Bhopal, MP | Twisha Sharma death case | On Twisha's mother-in-law Giribala Singh, Bhopal CP Sanjay Kumar says, “We have issued three notices to her, and since she did not cooperate, we have filed a petition in the High Court today to cancel anticipatory bail..." pic.twitter.com/4PMb5AjLMM
— ANI (@ANI) May 22, 2026
22 May 2026 12:51 PM (IST)
22 May 2026 12:51 PM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, NSA अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी उपस्थित थे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds delegative level talks with the President of the Republic of Cyprus, Nikos Christodoulides, in Delhi.
EAM Dr S Jaishankar, NSA Ajit Doval, and Foreign Secretary Vikram Misri, were also present at the meeting.
(Source: DD) pic.twitter.com/PGi9VPRAiq
— ANI (@ANI) May 22, 2026
22 May 2026 12:48 PM (IST)
22 May 2026 12:48 PM (IST)छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी आग
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुदरगढ़ देवी मंदिर में आग लग गई। स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे है। इस आग का कारण कथित तौर पर जलती हुई अगरबत्तियां बताई जा रही हैं।
Surajpur, Chhattisgarh: A fire broke out at Kudargarh Devi Temple, reportedly caused by burning incense sticks pic.twitter.com/DJeidFSIFj
— IANS (@ians_india) May 22, 2026
22 May 2026 12:13 PM (IST)
22 May 2026 12:13 PM (IST)ट्विशा शर्मा केस पर 2.30 बजे होगी सुनवाई
मृतक ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई टाल दी गई है। राज्य सरकार ने केस डायरी पेश करने के लिए समय मांगा, जिसके लिए एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह ने सुनवाई में देरी का अनुरोध किया। इस मामले पर अब दोपहर 2:30 बजे फिर से सुनवाई होगी।
22 May 2026 11:48 AM (IST)
22 May 2026 11:48 AM (IST)लैंड्स फॉर जॉब्स केस में 9 जून को आएगा फैसला
दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना फैसला 9 जून तक टाल दिया। इस मामले की जांच ईडी कर रही है।
22 May 2026 11:32 AM (IST)
22 May 2026 11:32 AM (IST)CBSE की नीति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, अगले हफ्ते होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है, जिसमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की उस नीति को चुनौती दी गई है जिसके तहत कक्षा 9 में दो भाषाओं को अनिवार्य बनाया गया है। इस मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होगी।
22 May 2026 10:41 AM (IST)
22 May 2026 10:41 AM (IST)कोलकाता में ममता बनर्जी ने पार्षदों की बुलाई बैठक
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सभी पार्षदों की एक बैठक बुलाई। ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे अपने कालीघाट स्थित आवास पर पार्टी के सभी पार्षदों के साथ अहम बैठक करेंगी।
22 May 2026 10:14 AM (IST)
22 May 2026 10:14 AM (IST)महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान
भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु राज्यों में उपचुनाव का ऐलान किया गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। दोनों सीटें नेताओं के पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई हैं। आयोग ने ऐलान किया कि 18 जून को दोनों सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। 18 जून को उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से 4 बजे तक मतदान किया जाएगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Bye-Elections to the Council of States from Maharashtra and Tamil Nadu: ECI pic.twitter.com/FH3s42ELPJ
— IANS (@ians_india) May 22, 2026
22 May 2026 10:11 AM (IST)
22 May 2026 10:11 AM (IST)तमिलनाडु में 2 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
तमिलनाडु में दो विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने VCK विधायक वन्नी अरसु और IUM के विधायक ए.एम. शाहजहां को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
#WATCH | Chennai | Tamil Nadu Governor Rajendra Vishwanath Arlekar administers oath to IUML MLA AM Shahjahan as a Cabinet minister
(Source: Lok Bhawan) pic.twitter.com/gUjXly38vz
— ANI (@ANI) May 22, 2026
22 May 2026 10:00 AM (IST)
22 May 2026 10:00 AM (IST)मोलुक्का सागर में 5.8 तीव्रता का आया भूकंप
22 मई, 2026 को सुबह 6:35 बजे (IST) मोलुक्का सागर में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 48 किमी थी और यह 1.094° N अक्षांश तथा 126.114° E देशांतर पर स्थित था।
22 May 2026 09:39 AM (IST)
22 May 2026 09:39 AM (IST)भोजशाला में पूजा-अर्चना की गई
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भोज उत्सव समिति के महासचिव सुमित चौधरी ने कहा, "अदालत के आदेश से पहले, मुस्लिम समुदाय शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच यहां 'नमाज' अदा करता था। अदालत के आदेश के बाद, आज पहला शुक्रवार है, जब हिंदू श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करेंगे।"
#WATCH | Madhya Pradesh | Devotees offer prayers at Bhojshala complex after MP High Court verdict. Sumit Chaudhary, General Secretary of Bhoj Utsav Committee, says, "Before the court orders, the Muslim community used to offer 'namaz' here between 1-3 pm on Fridays. After the… pic.twitter.com/VWsuH8vMb0
— ANI (@ANI) May 22, 2026
22 May 2026 09:20 AM (IST)
22 May 2026 09:20 AM (IST)मुर्शिदाबाद में सोना पप्पू और शांतनु सिन्हा विश्वास से जुड़े केस में ED की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय कोलकाता और मुर्शिदाबाद में सोना पप्पू और शांतनु सिन्हा विश्वास से जुड़े मामले में नौ जगहों पर तलाशी ले रहा है। जिन जगहों पर तलाशी ली जा रही है, उनमें मोहम्मद अली उर्फ मैक्स राजू, शांतनु सिन्हा विश्वास के भतीजे सौरव अधिकारी और शांतनु सिन्हा विश्वास के मुर्शिदाबाद स्थित ठिकाने शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह तलाशी आरोपियों और अन्य लोगों से हिरासत में की गई पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की जा रही है।
22 May 2026 08:27 AM (IST)
22 May 2026 08:27 AM (IST)पीएम मोदी के साथ बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल की कमान संभालने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली पहुंचे है। यहां वे आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
22 May 2026 07:51 AM (IST)
22 May 2026 07:51 AM (IST)भोजशाला में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
आज धार स्थित भोजशाला को लेकर हाई कोर्ट के फैसले के बाद पहला शुक्रवार है। आज इस स्थल पर पूजा-अर्चना की तैयारियां भी चल रही हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू किए गए हैं।
22 May 2026 07:24 AM (IST)
22 May 2026 07:24 AM (IST)एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग
एयर इंडिया फ्लाइट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2802 में लैंडिंग के दौरान इंजन से जुड़ी तकनीकी चेतावनी मिलने का मामला सामने आया है। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि लैंडिंग के वक्त कॉकपिट क्रू को एक इंजन में फायर इंडिकेशन मिला।
22 May 2026 06:58 AM (IST)
22 May 2026 06:58 AM (IST)आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक में टक्कर, 15 यात्री घायल
फिरोजाबाद के मत्सैना पुलिस थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस की ट्रक से टक्कर होने और उसमें आग लगने से लगभग 15 यात्री घायल हो गए। यह बस कानपुर से दिल्ली-गुरुग्राम जा रही थी। घायलों को शिकोहाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया, जबकि 10 को एक मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बस कंडक्टर की हालत गंभीर है।
Firozabad, Uttar Pradesh: Around 15 passengers were injured after a bus collided with a truck and caught fire on the Agra-Lucknow Expressway in the Matsena police station area. The bus was travelling from Kanpur to Delhi-Gurugram. The injured were taken to a hospital in… pic.twitter.com/ggGIomZ8FK
— IANS (@ians_india) May 22, 2026
Aaj ki taaja khabar 22 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी…’ मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर के कार्यक्रम में गाया गाना, देखें वायरल VIDEO
Jun 07, 2026 | 08:02 PMExplainer: मोदी सरकार में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूलों की संख्या 14% बढ़ी; यूपी में ज्यादा असर
Jun 07, 2026 | 07:49 PMट्रेन की खिड़की से लटकाया विशालकाय बक्सा! वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा, रेलवे ने मांगी जानकारी
Jun 07, 2026 | 07:45 PMदिल्ली में भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत्त इनोवा कार चालक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक महिला की दर्दनाक मौत
Jun 07, 2026 | 07:38 PM…तो अशोक गहलोत बनते कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी भी थीं राजी, फिर किसने की साजिश? जादूगर का बड़ा खुलासा!
Jun 07, 2026 | 07:36 PMमहाराष्ट्र में मानसूनी संकट के संकेत,समय पर एंट्री परन्तु बारिश होगी सामान्य से कम! CM ने की किसानों से अपील
Jun 07, 2026 | 07:27 PMसेवाग्राम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा; नई तकनीक से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को राहत
Jun 07, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM
बंगाल में गरमाया मदरसा सर्वे मामला, सुवेंदु सरकार ने दिया सर्वेक्षण का आदेश, घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष
Jun 07, 2026 | 02:23 PM
असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM














