अरबी के पत्ते में छुपा है सेहत का खज़ाना, है जानिए किन मामलों के लिए है महाऔषधि
Arbi Leaves: अरबी के पत्तों में कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप अपनी डाइट में अरबी के पत्ते को शामिल करते है तो इससे ढेरों फायदे मिल सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
अरबी के पत्ते (सौ.सोशल मीडिया)
Arbi Leaves Benefits : यूं तो बारिश के मौसम में हरी पत्तेवाली सब्जियां और साग खाने की मनाही होती है। लेकिन, आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ जंगली सब्जियों और कुछ बहुत ही विशेष पत्तों को डाइट में शामिल करने की भी सलाह दी जाती है।
वो है अरबी के पत्ते। ये पत्ते केवल बारिश के दिनों में 2 महीने ही मिलते हैं और इनके सेवन से सेहत को ढेरों फायदे भी मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको यहां अरबी के पत्तों के फायदे बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
अरबी के पत्तों के सेवन से होने वाले फायदे :
पोषक तत्वों का पावर हाउस अरबी के पत्ते
आयुर्वेद में अरबी के पत्ते को पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जाता है। अरबी के पत्ते, जिन्हें ‘कचालू’ या ‘तरो’ के पत्ते भी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। ये पत्ते विटामिन A, C फोलेट, आयरन, और अन्य खनिजों का एक अच्छा स्रोत है, साथ ही इनमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
MP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
-
हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
पोषक तत्वों से भरपूर अरबी के पत्तों के सेवन से हाई बीपी की समस्या दूर होती है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए अरबी के पत्ते काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन पत्तों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो हाई बीपी का स्तर सामान्य करने में मदद करता है। हाई बीपी के मरीज अरबी के पत्तों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
-
खून की कमी दूर होती है
अरबी के पत्तों का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। अरबी के पत्ते को आयरन का बढ़िया स्रोत माना जाता है। आयरन की कमी की वजह से एनिमिया की बीमारी होती है। जिससे व्यक्ति बहुत अधिक कमजोर हो सकता है। अरबी के पत्ते खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है और इससे आपको शक्ति भी मिलती है।
-
हेल्दी स्किन
आपको बता दें,पोषक तत्वों से भरपूर अरबी के पत्तों के सेवन से स्किन और बालों में चमक आती है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे तत्व जो आपकी स्किन और बालों को हेल्दी बनाते हैं, उन सबकी अच्छी मात्रा अरबी के पत्तों में काफी अधिक होती है। अरबी के पत्ते खाने से आपकी स्किन पर ग्लो आता है और बालों में होने वाली डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।
-
आंखों के लिए फायदेमंद
अरबी के पत्तों खाने से आंखों की रौशनी भी बढ़ती हैं। अरबी के पत्तों में विटामिन-ए पर्याप्त होता है। यह आंखों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। अगर आप इन पत्तों को अपनी डाइट में सीमित मात्रा में शामिल करते हैं, तो आंखों से जुड़ी बीमारी मायोपिया, मोतियाबिंद आदि से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें:मच्छरों से हैं आप परेशान, तो ये पौधे लगा लें घर पर, नहीं आएंगे मच्छर-मक्खी
-
इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर
स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-C युक्त फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। अरबी के पत्तों में विटामिन- C की मात्रा अधिक होती है। आप अपनी डाइट में इन पत्तों को शामिल कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं।
