-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- World Thalassemia Day Is Observed Every Year On 8 May
World Thalassaemia Day 2025: जेनेटिक डिसऑर्डर होती है ये खून की बीमारी, शरीर में इन पोषक तत्वों से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन
- Written By: दीपिका पाल
दुनियाभर में हर साल 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है जो इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करता है। किसी भी गंभीर बीमारी के लिए दुनिया में अवेयरनेस बढ़ाने के लिए विश्व स्तर पर इसे जोड़ा जाता है।

विश्व थैलेसीमिया दिवस 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
World Thalassaemia Day 2025: शरीर में सबसे जरूरी खून होता है अगर इसकी कमी शरीर में हो जाएं तो कोई भी क्रियाएं चल नही पाती है। दुनियाभर में हर साल 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है जो इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करता है। खून की कमी से शरीर में कई समस्याएं देखने के लिए मिलती है जिसमें ब्लड कैंसर, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया ब्लड के गंभीर मामले होते है।
किसी भी गंभीर बीमारी के लिए दुनिया में अवेयरनेस बढ़ाने के लिए विश्व स्तर पर इसे जोड़ा जाता है। आखिर क्या होती हैं ये खून की गंभीर बीमारी जिसमें बचपन से ही शरीर में खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है। चलिए जानते हैं थैलेसीमिया नामक बीमारी के बारे में…
जानिए क्या होता है थैलेसीमिया का रोग
यहां पर थैलेसीमिया नामक खून की बीमारी की बात करें तो यह एक जेनेटिक डिसऑर्डर होता है। जहां पर अगर एक पीढ़ी को यह बीमारी रहें तो दूसरी पीढ़ी को यह बीमारी आनुवांशिक तौर पर हो जाती है। इस बीमारी में स्थिति यह होती है कि, हीमोग्लोबिन का स्तर शरीर में काफी कम हो जाता है। हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में प्रोटीन अणु के रूप में बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई करने का काम करता है। इसके अलावा अगर थैलेसीमिया में आरबीसी तेजी से नष्ट होने लगती हैं, इससे मरीज एनिमिक होने लगता है। यहां पर एनीमिक होने की बात करें तो यह खून की कमी से होनी वाली स्थिति है जिसमें मरीज के शऱीर में औसत खून की मात्रा से कम खून होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
जानिए क्या है इस साल 2025 की थीम
आपको बताते चलें कि, यहां पर विश्व थैलेसीमिया दिवस की थीम की बात की जाए तो, “Together for Thalassaemia: Uniting Communities, Prioritizing Patients” जिसका अर्थ है “थैलेसीमिया के लिए एकजुट हों: समुदायों को एकजुट करें, रोगियों को प्राथमिकता दें।” रखी गई है। इस थीम का मतलब जाने तो, इस बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए एकजुटता निभानी होगी।
हर 3 से 6 महीने में चढ़ाना होता है खून
यहां पर थैलेसीमिया बीमारी की बात की जाए तो, पीड़ित व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो जाती है जिस वजह से हर 3 से 6 महीने में खून चढ़ाना होता है। इसे ऐसे समझें तो, माता या पिता दोनों ही सिंगल जीन माइनर रहें तो उन्हें ये बीमारी नहीं होती है और यह बीटा थैलेसीमिया के रूप में माना जाता है। वहीं पर अगर स्थिति यह होती है कि, माता-पिता दोनों के माइनर जीन ही बच्चे में आ जाये तो ये कंडीशन थैलसीमिया में सबसे ज्यादा देखने के लिए मिलती है। पीड़ित में खून की मात्रा बिल्कुल कम हो जाती है तो वहीं पर जन्म के 6 महीने में पता चल जाता है कि बच्चे की बॉडी में हीमोग्लोबिन नहीं बन पा रहा है। डॉक्टर पीड़ित या उसके परिजन को सलाह देते है कि, 3 से 6 महीने में ब्लड चढ़ाया जाएगा। ब्लड न चढ़ाने की स्थिति में बच्चे के बचने की संभावना बहुत अधिक कम हो जाती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
अगर आप थैलेसीमिया बीमारी की स्थिति से जूझ रहे हैं तो आपको इस दौरान खानपान पर ध्यान देना चाहिए। पोषक तत्वों की कमी, ब्लड लॉस होने पर खून की कमी हो सकती है, महिलाओं में पीरियड्स ब्लड की कमी के बड़े कारण होते हैं।
1- खून की कमी को पूरा करने के लिए वैसे तो कई पोषक तत्वों का शरीर में होना जरूरी होता है लेकिन आपको रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए।
2- थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित को खाने के बाद भूलकर भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। कैफीन और टेनिन आपके शरीर में आयरन को अवशोषित होने से रोकता है।
3- थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित लोगों को शऱीर में सभी पोषक तत्वों की पूर्ति करना चाहिए।थैलेसीमिया वाले लोगों को कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन भी बढ़ाना चाहिए, ताकि आपकी हड्डियां मजबूत हों।
4- अगर आप वेजिटेरियन हैं तो, आपको खाने में चुकंदर, इमली और किशमिश का सेवन बढ़ा सकते हैं ।आप रात को मुनक्का भिगोकर सुबह इसका सेवन भी कर सकते हैं. ये सभी आयरन से भरपूर होते हैं, ये आपके शरीर में आयरन और ऑक्सीजन की मात्रा को भी बढ़ाते हैं।
World thalassemia day is observed every year on 8 may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














