Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
Summer Eye Care Tips: गर्मी के मौसम में तेज धूप, धूल और गर्म हवाओं का असर आंखों पर भी पड़ता है, जिससे जलन, सूखापन और आंखों में थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जानिए आंखों के लिए कौन-सा फल फायदेमंद है।
- Written By: सीमा कुमारी
Summer Eye Care Tips
Diet For Healthy Eyes In Summer: गर्मियों के मौसम में लू, डिहाइड्रेशन या सनबर्न के अलावा,आंखों में थकान, जलन और सूखापन भी होने लगता हैं। ऐसे में आंखों को प्राकृतिक रूप से राहत दिलाने में सही खानपान अहम भूमिका निभाता है। मौसमी फल और सब्जियां कुछ ऐसी होती हैं जो आंखों को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी देती हैं, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद ये फल
-
तरबूज का करें सेवन
आंखों की सेहत के लिए तरबूज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता हैं तरबूज गर्मी के फलों में काफी लाभकारी माना जाता है। पानी की मात्रा इसमें बहुत अधिक होती है, जिससे शरीर और आंखें हाइड्रेट रहती हैं। विटामिन ए और लाइकोपीन भी इसमें मौजूद होते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाए रखते हैं
-
आम, पपीता और खरबूज
आम, पपीता और खरबूजे में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो आंखों की थकान को कम करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Festival Fashion Ideas: त्योहारों में सबसे अलग दिखना है, तो ट्राई करें ये 8 एथनिक फैशन ट्रेंड्स
Brother Gift Ideas: रक्षा बंधन पर भाई को दें ये 8 यूज़फुल और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स, रिश्तों को मिलेगी नई पहचान
Ectopic Pregnancy: गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और खतरा
Morning vs Night Hair Oiling: हेयर ग्रोथ के लिए सही समय पर ऑयलिंग करना भी जरूरी, जानें सही तरीका और फायदे
-
खीरा का करें सेवन
खीरा भी आंखों की ड्राइनेस और जलन को कम करने में काफी कारगर है। इसकी ठंडक और एंटीऑक्सीडेंट गुण आंखों को राहत देते हैं। ये फल शरीर में नमी बनाए रखते हैं। इसीलिए लोग आंखों पर खीरे के टुकड़े रखते भी हैं।
सब्जियों को करें डाइट में शामिल
-
हरी पत्तेदार सब्जियां
आंखों के लिए पालक, मेथी और हरी पत्तेदार सब्जियां बेहद फायदेमंद हो सकता हैं, इनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की सेहत के लिए सहायक होते हैं।
ये भी पढ़ें-Face Pack For Pigmentation: झाइयों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करेंगे ये 5 होममेड फेस पैक
-
गाजर-टमाटर
गाजर का नाम आंखों के लिए सबसे पहले लिया जाता है। इसका बीटा कैरोटीन शरीर में पहुंचकर विटामिन ए के सक्रिय रूप में तब्दील हो जाता है, जिससे आंखों का सूखापन और कमजोरी दूर होती है। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन और विटामिन सी आंखों की थकान हटाने में मददगार हैं।
-
शिमला मिर्च और ब्रोकली
शिमला मिर्च और ब्रोकली भी आंखों को पोषण देने के मामले में काफी उपयोगी सब्जियां हैं। पर्याप्त पानी पीना और स्क्रीन टाइम घटाना भी आंखों की हिफाजत के लिए उतना ही जरूरी है।
