Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Guru Purnima 2026: गुरु को क्या भेंट करें? ये 7 उपहार बन सकते हैं सच्ची गुरु दक्षिणा का प्रतीक

Guru Purnima Gift: गुरु पूर्णिमा के मौके पर महंगे गिफ्ट से ज्यादा मायने आपकी गुरु के प्रति भावना रखती है। अगर आप अपने गुरु, शिक्षक या मेंटर को धन्यवाद कहना चाहते हैं, तो ये 7 उपहार हो सकते हैं बेस्ट.

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 28, 2026 | 03:05 PM

गुरु पूर्णिमा (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Guru Purnima Gifts Idea: गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु, शिक्षक, मेंटर या फिर यदि आपका कोई आध्यात्मिक गुरु हो, तो उन सबके लिए समर्पित होता है। यह दिन गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन होता है।

इस दिन कई लोग अपने गुरु को उपहार देते हैं, यह उनके प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक माध्यम है। हालांकि, महंगे गिफ्ट से ज्यादा महत्व उस भावना का होता है, जिसके साथ उन्हें भेंट किया जाता है।

आइए जानते हैं गुरु को क्या भेंट करें

  • आध्यात्मिक या प्रेरणादायक पुस्तक

अगर आपके गुरु को पढ़ने का शौक है, तो कोई अच्छी आध्यात्मिक, दर्शन या प्रेरणादायक पुस्तक उपहार में देना एक मीनिंगफुल ऑप्शन हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स

World Hepatitis Day 2026: प्रेग्नेंसी में हेपेटाइटिस मां और शिशु दोनों के लिए बन सकता है खतरा, जानें जरूरी बात

Guru Purnima 2026: इस गुरु पूर्णिमा पर बनने जा रहा अनूठा केंद्र दृष्टि योग, जागेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Dark Chocolate: क्या आप भी खाते हैं डार्क चॉकलेट? रोज सिर्फ 1-2 पीस खाने से मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

  • पौधा

पौधा किसी को गिफ्ट में देना हमेशा जीवन का प्रतीक होता है। तुलसी, बांस, पीस लिली या कोई अन्य पौधा निरंतर विकास का प्रतीक माना जाता है। यह लंबे समय तक आपकी शुभकामनाओं की याद भी दिलाता है।

गुरु पूर्णिमा (फोटो.सोशल मीडिया)

  • हैंड रीटेन लेटर

कई बार दिल से लिखे कुछ शब्द किसी महंगे उपहार से भी ज्यादा मूल्यवान होते हैं। एक छोटा-सा धन्यवाद पत्र गुरु के प्रति आपकी कृतज्ञता को व्यक्त करने का सबसे व्यक्तिगत तरीका हो सकता है.

  • हेल्दी गिफ्ट हैम्पर

स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाले गुरु के लिए ड्राई फ्रूट, हर्बल टी या हेल्दी स्नैक हैम्पर एक उपयोगी और सम्मानजनक उपहार हो सकता है।

गुरु पूर्णिमा (फोटो.सोशल मीडिया)

  • डायरी और पेन

किसी को डायरी व पेन तोहफे के रूप में देना भले ही पुराना तरीका हो सकता है, लेकिन इसकी उपयोगिता अनमोल है। एक सुंदर डायरी और अच्छी गुणवत्ता का पेन ज्ञान, लेखन और नए विचारों का प्रतीक होता है। शिक्षक और मेंटर के लिए यह हमेशा उपयोगी उपहार होता है।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Food Safety: राखी पर मिठाई खरीदते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, खुशियां पड़ सकती है फीकी

  • पूजा या ध्यान से जुड़ी चीजें

अगर आपके गुरु आध्यात्मिक जीवन से जुड़े हैं, तो धूप, दीप, ध्यान कुशन, मंत्र पुस्तक या पूजा से जुड़ी अन्य वस्तुएं भी उपयुक्त उपहार हो सकती हैं।

गुरु पूर्णिमा (फोटो.सोशल मीडिया)

  • सेवा और समय

भारतीय परंपरा में गुरु के प्रति सम्मान सिर्फ वस्तुओं से नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और उनके बताए मार्ग पर चलने से भी व्यक्त किया जाता है। कई लोगों के लिए यही सबसे बड़ा गुरु दक्षिणा हो सकता है।

Guru purnima 2026 best thoughtful gift ideas for guru teacher mentor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 02:22 PM

Topics:  

  • Best Gift
  • Guru Purnima
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.