-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Risk Of Heart Diseases Will Be Reduced Adopt This Simple Remedy Consume It Every Morning
हृदय रोगों का खतरा होगा कम! अपनाएं यह आसान उपाय, रोज सुबह करें सेवन; दिल रहेगा स्वस्थ
- Written By: अमन उपाध्याय
Saffron water benefits: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो रोज सुबह केसर का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन को सुधारने, त्वचा को निखारने और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक साबित होता है।

केसर का पानी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत हेल्थ डेस्क: केसर एक अत्यंत मूल्यवान और औषधीय गुणों से युक्त मसाला है, जिसका उपयोग प्राचीन समय से स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ के लिए किया जाता आ रहा है। भारत में इसकी खेती मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर में होती है, जबकि अन्य कई देशों में भी इसका उत्पादन किया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम क्रोकस सैटाइवस है। बाजार में केसर की कीमत काफी अधिक होती है।
आयुर्वेद में केसर को एक प्रभावी औषधि माना गया है, जो स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करता है। आमतौर पर इसे दूध में मिलाकर सेवन किया जाता है, वहीं केसर का पानी भी शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केसर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, आयरन, सोडियम, प्रोटीन, आहार फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट्स, साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं।
हार्ट हेल्थ को बेहतर में करता है मदद
केसर का पानी पीने से हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से वजन घटाने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है। साथ ही, यह हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर औषधीय गुण मौजूद होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारीगर
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट केसर का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी बेहतर करने में सहायक होता है। केसर में मौजूद पोषक तत्व गट हेल्थ को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
त्वचा को रखता है स्वस्थ
अगर आप चमकदार और साफ़ त्वचा पाना चाहते हैं, तो रोज़ सुबह केसर का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा को हाइड्रेट करने में भी सहायक होता है।
मूड रहता है बेहतर
आजकल मूड स्विंग की समस्या आम हो गई है, जिससे हर कोई प्रभावित होता है। इसका मुख्य कारण हार्मोनल असंतुलन होता है। केसर का पानी इस समस्या को दूर करने में सहायक होता है, जिससे मूड बेहतर रहता है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।
वजन घटाने में सहायक
यदि आप वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तो केसर का पानी फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे अधिक खाने की आदत पर नियंत्रण रखा जा सकता है।
कैसे इसको बनाए
एक कप पानी को हल्का गर्म करें और उसमें केसर के 2 से 4 धागे डाल दें। इसे 5-10 मिनट तक भिगोकर रखें, ताकि केसर का रंग और गुण पानी में अच्छे से मिल जाएं। इसके बाद इस पानी को पी सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए इसे अपनी सुबह की डाइट में शामिल करें।
Risk of heart diseases will be reduced adopt this simple remedy consume it every morning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














