रामफल खाने से स्किन और बालों को नई जान तो मिलेगी ही, इन मामलों में भी करेगा औषधि का काम!

Ramphal Ke Fayde: आपको बता दें, रामफल को आयुर्वेद में गर्म तासीर वाला फल माना गया है, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्मी और ताकत प्रदान करता है। ऐसे में आइए जानते हैं रामफल के कुछ अनमोल स्वास्थ्य फ़ायदे
रामफल खाने से स्किन और बालों को नई जान तो मिलेगी ही, इन मामलों में भी करेगा औषधि का काम!
रामफल सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ramphal Benefits: सर्दी का मौसम आते ही बाजार में मौसमी फल मिलना शुरु हो जाता है, जो ना केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जो भगवान राम का प्रिय है। इसे रामफल के नाम से जाना जाता है।

ये फल खाने में सीताफल के जैसा ही होता है, लेकिन थोड़ा छोटा होता है। भगवान राम के प्रिय फल रामफल पोषक तत्वों से भरपूर है, जिसे खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।

आपको बता दें, रामफल को आयुर्वेद में गर्म तासीर वाला फल माना गया है, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्मी और ताकत प्रदान करता है। ऐसे में आइए जानते हैं रामफल के कुछ अनमोल स्वास्थ्य फ़ायदे।

रामफल सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद:

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती है

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंड के मौसम में वायरल इंफेक्शन और सर्दी-खांसी का खतरा काफी बढ़ जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर रामफल में विटामिन C की मात्रा काफी होती है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है और सर्दी-जुकाम और वायरल से बचाव होता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है

अगर आपको कब्ज, अपच या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो रामफल आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होती है, जो मल त्याग को नियमित करती है और पेट साफ रखने में मदद करती है। नियमित सेवन से गैस और पेट में जलन जैसे लक्षण कम होते हैं।

हड्डियों को मज़बूत बनाता है

ठंड के मौसम में अक्सर शरीर में सुस्ती और थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में रामफल का सेवन करना आपके लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता हैं। राम फल में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाने में भी सहायक हो सकता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

आपको बता दें, राम फल केवल हड्डियों के लिए फायदेमंद नहीं है, बल्कि यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जो त्वचा को जवां बनाए रखने और बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करती है।

वजन घटाने में कारगर

यह फल लो कैलोरी वाला होता है और इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो भूख को कंट्रोल करता है और ज्यादा खाने से बचाता है। वजन घटाने के लिए यह एक आइडियल फल माना जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com