-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Mix Five Nutritious Things In Flour In Winter
सर्दियों में औषधि का काम करेगी ये पोषण से भरपूर चीजें, आटे में मिलाकर करें सेवन
- Written By: दीपिका पाल
Winter Diet Tips: आप साधारण रोटियों का सेवन तो करते ही है लेकिन इन रोटियों में प्राकृतिक चीजों को मिला दी जाएं तो सर्दी के मौसम में औषधि का काम करता है।

सर्दियों में रोटी में शामिल करें ये चीजें (सौ. सोशल मीडिया)
Winter Food Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में शरीर को ठंड से बचाए रखना जरूरी हो जाता है। शरीर को अंदर से गर्म और मजबूत बनाएं रखने के लिए हमें कई चीजों का सेवन करना चाहिए। हर घर की थाली में रोटियां शामिल होती है जिसके बिना किसी का भी खाना पूरा नहीं होता है। आप साधारण रोटियों का सेवन तो करते ही है लेकिन इन रोटियों में प्राकृतिक चीजों को मिला दी जाएं तो सर्दी के मौसम में औषधि का काम करता है।
विज्ञान में यह साबित हो चुका है कि कुछ हर्ब्स और मसाले शरीर की गर्माहट बनाए रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन को बेहतर करने में मदद करते हैं।
सर्दियों में रोटी में शामिल करें ये चीजें
सर्दी के मौसम में आप रोटी को सामान्य तरीके से खाने के बजाय कई चीजों को मिलाकर सेवन कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
मेथी पाउडर :-
सर्दियों में अक्सर जोड़ों का दर्द या गठिया की समस्या बढ़ जाती है। इन समस्याओं पर राहत देने के लिए मेथी के बीजों को डाइट में शामिल करना सही होता है। यहां पर आप आटे में मेथी पाउडर मिला लें। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, मेथी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और पाचन को सुधारने में भी सहायक होती है। जब आप आटे में 1-2 चम्मच मेथी पाउडर मिलाकर रोटियां बनाते हैं, तो उनका स्वाद थोड़ा कड़वा-सा जरूर लगता है लेकिन सेहत के लिए सही होता है।
सोंठ पाउडर :-
सर्दियों में अदरक तो फायदेमंद मानी जाती है लेकिन इसका सूखा रूप सोंठ भी फायदेमंद माना जाता है। सोंठ का सेवन शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि सोंठ में मौजूद जिंजरोल और शोगोल जैसे तत्व शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं और सर्दी-जुकाम से बचाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसे सेहतमंद बनाने के लिए रोटियों में आधा या एक चम्मच सोंठ पाउडर मिलाएं, तो आपकी रोटियां स्वाद में हल्की मसालेदार होने के साथ शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं।
अजवाइन पाउडर :-
सर्दियों में आप अपनी रोटी के आटे में अजवाइन पाउडर को मिला सकते है। अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और गैस, अपच जैसी परेशानियों से राहत देता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि अजवाइन पेट की मांसपेशियों को आराम देती है और भोजन के पाचन को आसान बनाती है। आटे में एक चम्मच अजवाइन पाउडर मिलाकर बनाई गई रोटियां पोषण से भरपूर होती हैं।
ये भी पढ़ें-सर्दियों में रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, फेफड़ों को देता है मजबूती और निमोनिया से रखता है दूर
तिल पाउडर :-
सर्दी में आप खाने के लिए रोटी बना रहे है तो इसमें तिल पाउडर मिलाकर जरूर खाएं। तिल में मौजूद कैल्शियम, आयरन, जिंक और हेल्दी फैट्स शरीर को मजबूत बनाते हैं। वैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया है कि तिल में सेसमोलिन और सेसामोलिन जैसे तत्व होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और हड्डियों के साथ-साथ त्वचा को भी स्वस्थ रखते हैं। ठंड में जब त्वचा रूखी हो जाती है, तब तिल से बनी रोटियां शरीर को अंदर से पोषण देती हैं। आटे में 2-3 चम्मच तिल का पाउडर मिलाने से रोटियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।
आईएएनएस के अनुसार
Mix five nutritious things in flour in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














