-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Postpartum Depression In Newly Mother And Its Symptoms And Solution
Postpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
- Written By: रीता राय सागर
PostPartum Depression In Mothers: जितना जरूरी नवजात बच्चे का हेल्दी रहना है, उतना ही जरूरी नई मां का खुश रहना भी है। इससे मां के मेंटल हेल्थ और उनके रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है।

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (सौ. पिंटरेस्ट)
PostPartum Depression in New MoM: नवजात शिशु के जन्म के पहले से ही घर में खुशनुमा माहौल होता है। बच्चे का जन्म परिवार में खुशी लाता है, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद सारा ध्यान और देखभाल मां से ज्यादा बच्चे की ओर शिफ्ट हो जाता है।
पहली बार मां बनी महिला को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए हर चीज नई होती है और सब कुछ मैनेज करने के दौरान वो कब डिप्रेशन का शिकार हो जाती है, उन्हें पता भी नहीं चलता है। हर कपल के लिए माता-पिता बनना आसान नहीं होता। ज्यादातर महिलाओं को डिलीवरी के बाद भावनाओं में उतार-चढ़ाव, उदासी और चिंता का सताने लगती है। यह पोस्टपार्टम डिप्रेशन के लक्षण होते है, इसे समझना और समय पर इस समस्या का समाधान करना बेहद जरूरी होता है।
क्या कहता है WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करते हुए बताया कि अपनी दुनिया में खोए रहने वाले इंसान के लिए अचानक माता-पिता बन जाना कोई आसान बात नहीं होती है। बच्चे के जन्म के बाद प्यार, खुशी, उत्साह के साथ-साथ निराशा और घबराहट होना सामान्य बात है, लेकिन यदि यह निगेटिव इमोशन लंबे समय तक बनी रहे, तो कई और समस्याओं को जन्म दे सकती है। जब इससे डेली लाइफ प्रभावित होने लगे तो प्रॉब्लम हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी
Liver Detox: लिवर को रखना है फिट? आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां
Glass Skin: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा निखार? खीरे में मिलाएं ये 2 चीजें, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
कब होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन
हांलाकि इसकी कोई निर्धारित समय सीमा नहीं है। यह पेरेंटिंग के किसी भी दौर में हो सकता है। पर आमतौर पर यह बच्चे के जन्म के दो से आठ हफ्तों के बाद शुरू होता है। इसमें मां का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है और बच्चे की देखभाल में भी बाधा डाल सकता है।
इस मामले में ज्यादातर इसका पता काफी देर से चलता है। भारतीय परिवेश में इस समस्या को एडमिट करना ही बड़ी बात है। घर के बड़ों को लगता है, यह मामूली बात है। जबकि यह एक गंभीर समस्या होती है।
क्या होते हैं पोस्पार्टम डिप्रेशन के लक्षण
पोस्टपार्टम डिप्रेशन (PPD) के लक्षणों की बात करें तो इसमें लगातार उदासी या खालीपन महसूस होता है। कई बार बहुत रोने का मन होता है। बच्चे के साथ इमोशनल कनेक्शन नहीं बन पाता है। बच्चे के लालन-पालन को लेकर खुद पर सवाल उठने लगते हैं। नींद न आना, थकान, ऊर्जा की कमी और फोकस न कर पाना, खाने की आदतों में बदलाव जैसे लक्षण होते है। यह अवस्था तब खतरनाक हो जाती है, जब खुद या बच्चे को नुकसान पहुंचाने का विचार आने लगे।
ये भी पढ़ें- PCOS अब कहलाएगा PMOS! क्यों बदल दिया गया महिलाओं से जुड़ी इस बीमारी का नाम? जानिए सबकुछ
क्या है इसका निवारण
इस परिस्थिति में परिवार का सपोर्ट बेहद जरूरी होता है। प्रसव के बाद से मां का शरीर कमजोर होता है। उनके शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते है। इसके लिए परिवार में सबसे पहले सपोर्ट सिस्टम बनाएं- परिवार, पति, दोस्तों और अनुभवी लोगों से बात करें। इन सबसे बात न बनें, तो डॉक्टर, मनोचिकित्सक या काउंसलर से मदद लें। जरूरत पड़ने पर दवा भी ली जा सकती है। इसके साथ ही आराम और सेहत का ख्याल रखना मददगार साबित हो सकता है। पौष्टिक भोजन, व्यायाम और छोटी-छोटी नींद लें।
Postpartum depression in newly mother and its symptoms and solution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM













