Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हर 5 में से 1 भारतीय महिला हो रही है PMOS का शिकार, आखिर क्यों तेजी से बढ़ रही है यह हार्मोनल समस्या

PMOS Symptoms: PMOS अब केवल ओवरी की नहीं, बल्कि पूरे शरीर के हार्मोन और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी गंभीर समस्या मानी जा रही है। जानें भारत में क्यों बढ़ रहे हैं इसके मामले।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 31, 2026 | 10:48 AM

पीएमओएस (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PMOS In Indian Women: कई बार महिलाओं व बच्चियों में समय से पहले ही पीरियड्स बंद हो जाते हैं। इसकी वजह होती है PMOS. यह एक प्रजनन आयु की महिलाओं में होने वाला दुनिया का सबसे आम हार्मोन संबंधी विकार माना जाता है।

इससे पहले इसे पीसीओएस के नाम से जाना जाता था। हालांकि नाम बदलने के बाद भी कई लोग इसे केवल ओवरी से जुड़ी बीमारी समझते हैं। जबकि विशेषज्ञों के अनुसार, यह वास्तव में एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जो शरीर के लगभग हर सिस्टम को प्रभावित करता है। इसका असर इंसुलिन नियंत्रण, प्रजनन क्षमता, हार्ट हेल्थ, नींद, मूड और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

द लैंसेट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में लगभग हर आठ में से एक महिला PMOS से प्रभावित है। वहीं भारत में इसकी स्थिति और भी गंभीर बताई जा रही है। भारत में हर पांच में से एक महिला इस समस्या से प्रभावित है। स्त्री रोग विशेषज्ञों का मानना है कि 25 वर्ष से कम उम्र की लगभग हर पांच में से एक युवती किसी न किसी रूप में PMOS से प्रभावित है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा करीब 8 से 13 प्रतिशत के बीच है।

सम्बंधित ख़बरें

मॉनसून स्पेशल: शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चटपटा मिर्ची वड़ा, मिनटों में तैयार होगी स्वादिष्ट रेसिपी

क्या आप भी खाने के बाद खाते हैं पान? जानिए सेहत को मिलने वाले 6 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेद भी मानता है फायदेमंद

Ice Plunge Benefits: बर्फीले पानी में डुबकी लगाने का बढ़ा क्रेज, लेकिन क्या यह हर किसी के लिए है सेफ

Meeting Fatigue क्या है? लगातार मीटिंग्स से क्यों बढ़ रहा है कर्मचारियों में बर्नआउट, जानें वजह, लक्षण और बचाव

उनके अनुसार, भारत में इसके अधिक मामलों की एक बड़ी वजह पहले से ही डायबिटीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस की ऊंची दर है। इसके अलावा तेजी से हो रहा अर्बनाइजेशन, प्रोसेस्ड फूड का बढ़ता सेवन, शारीरिक गतिविधियों में कमी और लगातार बढ़ता स्ट्रेस भी इस समस्या के मूल में है।

भारत में कम उम्र में PMOS के मामले क्यों बढ़ रहे हैं?

विशेषज्ञों का कहना है कि PMOS के बढ़ते मामलों के कई कारण हो सकते हैं, इनमें से एक कारण यह भी है कि अब पहले की तुलना में अधिक महिलाएं पीरियड्स संबंधित समस्याओं के लिए डॉक्टर से सलाह लेने लगी हैं। अब स्त्री रोग विशेषज्ञ या गायनोकोलॉजिस्ट के पास जाना पहले जैसा टैबू नहीं माना जाता है। हालांकि, अब भी जागरूकता की कमी है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाली कई महिलाओं का वर्षों तक सही निदान नहीं हो पाता। वहीं टीनएज बच्चियों के लिए उनकी माएं सहारा होती हैं, जिनके पास वो पीरियड संबंधी समस्या का समाधान ढूंढती हैं, लेकिन कई बार माताओं को भी इस बारे में कम जानकारी होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की मेटाबॉलिक कंडीशन भी महिलाओं को PMOS के प्रति अधिक सेंसेटिव बनाती है। यदि परिवार में डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस का इतिहास रहा हो, तो PMOS होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। डॉक्टर के मुताबिक, पूरे भारत में PMOS लगभग 10 प्रतिशत हो सकती है, लेकिन बड़े शहरों में यह आंकड़ा 25 से 40 फीसदी तक हो सकता है। शहरों में इसका कारण मॉडर्न लाइफ स्टाइल हो सकता है, जहां नींद कम होती है और तनाव अधिक रहता है।

समय रहते PMOS की पहचान क्यों है जरूरी?

PMOS की शुरुआती पहचान होने पर इसके लक्षणों को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है और भविष्य में होने वाली कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि ये संकेत दिखाई दें तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए—

  • मासिक धर्म का अनियमित होना या कई महीनों तक पीरियड्स न आना
  • बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक वजन बढ़ना
  • लंबे समय तक बने रहने वाले मुंहासे
  • चेहरे या शरीर पर जरूरत से ज्यादा बाल आना
  • गर्भधारण करने में कठिनाई
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस के संकेत, जैसे गर्दन या बगल की त्वचा का काला पड़ना

PMOS का इलाज हमेशा किसी योग्य गायनोकोलॉजिस्ट या एंडोक्राइनोलॉजिस्ट द्वारा ही किया जाना चाहिए। इसके लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं और अनियमित पीरियड्स होने का मतलब हमेशा PMOS नहीं होता।

ये भी पढ़ें- Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें

PMOS को लेकर जागरूकता बढ़ाना क्यों जरूरी है?

PMOS को लेकर किशोरियों को मासिक धर्म और हार्मोनल स्वास्थ्य से जुड़ी सही और साइंटिफिक जानकारी मिलनी चाहिए। माता-पिता को भी अपनी बेटियों के शरीर में होने वाले बदलावों पर खुलकर बातचीत करनी चाहिए, ताकि किसी भी समस्या की समय रहते पहचान हो सके। इसके साथ ही, खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्यकर्मियों को PMOS के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज के लिए लगातार प्रशिक्षण देने की जरूरत है।

Pmos in indian women symptoms causes treatment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 10:48 AM

Topics:  

  • Health News
  • Health Tips
  • Lifestyle News
  • period
  • Women Health

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.