-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Best Tips To Gain Weight Fast In Winter Naturally Diet Plan
दुबलेपन से हैं परेशान? बस डाइट में शामिल करें ये चीजें, 15 दिन में दिखने लगेगा फर्क
- Written By: प्रीति शर्मा
Weight Gain Tips: आजकल कई लोग दुबलेपन की समस्या से परेशान रहते हैं जिसका कारण पोषक तत्वों की कमी, गलत खानपान या तेज मेटाबॉलिज्म हो सकता है। ऐसे में अच्छी डाइट आपको फिट बना सकती है।

पतला आदमी (सौ. फ्रीपिक)
Weight Gain Diet Plan: अक्सर लोग बहुत कोशिशों के बाद भी अपना वजन नहीं बढ़ा पाते। वे चाहे कितना भी खा लें उनका शरीर वैसा ही दुबला-पतला बना रहता है जिससे आत्मविश्वास में कमी आने लगती है। अगर आप भी अंडरवेट होने के कारण परेशान हैं। तो चिकित्सा विज्ञान के अनुसार भीषण ठंड का मौसम वजन बढ़ाने के लिए सबसे अनुकूल समय है।
सर्दियों में क्यों बढ़ता है वजन
सर्दियों में हमारा पाचन तंत्र अन्य मौसमों की तुलना में अधिक सक्रिय और मजबूत होता है। कड़ाके की ठंड में मेटाबॉलिज्म ऐसा होता है कि भारी और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन भी आसानी से पच जाता है। वजन बढ़ाने का मतलब केवल पेट की चर्बी जमा करना नहीं बल्कि मांसपेशियों को मजबूती देना है।
डाइट में शामिल करें हाई कैलोरी फूड्स
वजन बढ़ाने का मूल मंत्र है अपनी दैनिक कैलोरी खपत से अधिक ऊर्जा लेना। अपनी डाइट में ये चीजें जरूर शामिल करें।
सम्बंधित ख़बरें
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Soft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
प्रोटीन रिच फूड्स: अंडे, पनीर, फुल फैट मिल्क और सोयाबीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए अनिवार्य हैं।
गुड फैट्स: सर्दियों में शुद्ध घी और मक्खन का संतुलित सेवन फायदेमंद होता है। ये न केवल वजन बढ़ाते हैं बल्कि शरीर को अंदरूनी गर्माहट भी देते हैं।
दूध और खजूर: रात को खजूर और अंजीर को दूध में उबालकर पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और वजन तेजी से बढ़ता है।
यह भी पढ़ें:- उंगलियां चटकाने की आदत सही है या गलत? जानें क्या कहता है मेडिकल साइंस

वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका
काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश कैलोरी के पावरहाउस हैं। इनमें स्वस्थ फैट और सूक्ष्म पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है और हेल्दी वेट बढ़ता है।
एक्सरसाइज और नींद है जरूरी
लोग अक्सर सोचते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए केवल खाना जरूरी है लेकिन बिना व्यायाम के खाया गया भोजन सिर्फ पेट की चर्बी बढ़ाता है।
वेट ट्रेनिंग: मांसपेशियों के विकास के लिए वेट ट्रेनिंग या योग करें।
गहरी नींद: रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। नींद के दौरान ही शरीर ऊतकों की मरम्मत करता है और नई मांसपेशियों का निर्माण होता है।
वजन बढ़ाना एक धीमी प्रक्रिया है जिसमें धैर्य की आवश्यकता होती है। बाजार के महंगे वेट गेन पाउडर के बजाय प्राकृतिक आहार पर भरोसा करें। सर्दियों के इस मौसम का फायदा उठाएं और एक अनुशासित जीवनशैली अपनाकर खुद को स्वस्थ बनाएं।
Best tips to gain weight fast in winter naturally diet plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
Jul 29, 2026 | 06:46 PM‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
Jul 29, 2026 | 06:46 PMघर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Jul 29, 2026 | 06:35 PMAIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Jul 29, 2026 | 06:34 PMशाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMइंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














