जबलपुर में स्पा सेंटर और केबिन कैफे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई जगह रेड; नगर निगम ने किए सील

Spa Center Raid Jabalpur: जबलपुर में स्पा सेंटर और केबिन कैफे पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, नेपियर टाउन से अमखेरा तक अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़, नगर निगम ने दुकानों को किया सील।
Jabalpur Police conducted a major crackdown on spa centres and cabin cafes across the city, while the Municipal Corporation sealed several establishments for alleged violations
जबलपुर में स्पा सेंटर्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Jabalpur Police Action On Spa Center: जबलपुर में अय्याशी का अड्डा बन चुके स्पा सेंटर और केबिन वाले कैफे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, एक के बाद एक ताबड़तोड़ शहर के अलग अलग इलाकों में पुलिस ने तीन स्पा सेंटर और कैफे में कार्यवाही की है।

नेपियर टाउन स्थित शास्त्री ब्रिज के युनिसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर, डीएक्स कैफे से लेकर अमखेरा रोड तक काम 25 कैफे तक पुलिस ने रेड कार्यवाही कर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने इन स्पा सेंटर और रेस्टोरेंट्स की जांच की। कार्रवाई के दौरान कई जगह ऐसे केबिन और पर्दे लगे कमरे मिले, जिन पर पुलिस ने कड़ी आपत्ति जताई।

पर्दे लगाकर बनाए गए छोटे छोटे केबिन

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटर, कैफे और मसाज सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर टीम ने अचानक रेड की। शास्त्री ब्रिज स्थित एक स्पा सेंटर में जांच के दौरान पुलिस ने संचालक को केबिन और पर्दे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही वहां आने-जाने वाले ग्राहकों का रिकॉर्ड और आवश्यक दस्तावेज भी मांगे गए।

नगर निगम ने कैफे और स्पा सेंटर किए सील

कार्रवाई के दौरान अमखेरा रोड स्थित काम 25 कैफे भी पुलिस के निशाने पर रहा। यहां छोटे-छोटे केबिन और पर्दों से ढके कमरे मिले, जिनकी जांच की गई। प्रारंभिक जांच के बाद नगर निगम की टीम ने नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध व्यवस्थाओं को देखते हुए संबंधित स्पा सेंटर और कैफे को सील कर दिया।

अनैतिक गतिविधियों के सबूत मिले तो होगी कानूनी कार्यवाही

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान की आड़ में अवैध गतिविधियों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। सभी स्पा सेंटर और कैफे संचालकों को नियमों का पालन करने और ग्राहकों का पूरा रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधियों की पुष्टि होगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और संबंधित संचालकों से पूछताछ की जा रही है। शहर में इस कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर और केबिन कैफे संचालकों में हड़कंप का माहौल है।

https://youtu.be/r1dRd5eK4hY?si=sQMauUG92ltTBP0D

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com