-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Monsoons Pose An Increased Risk Of Neurocysticercosis Infection
मानसून में दिमाग का ब्रेक फेल कर देता है यह खतरनाक कीड़ा, समय रहते ऐसे करें बचाव
- Written By: दीपिका पाल
Neurocysticercosis: मौसमी बीमारियों के बीच एक गंभीर संक्रमण की जानकारी मिली है। यह संक्रमण दिमाग पर बुरा असर डालता है। डॉक्टरों ने मानसून में गंभीर संक्रमण न्यूरोसिस्टिसर्कोसिस के बढ़ने की जानकारी दी।

दिमाग के लिए खतरनाक होता है ये वायरस (सौ.सोशल मीडिया)
Neurocysticercosis Problem: मानसून का मौसम चल रहा है इस मौसम में गर्मी से राहत मिलती है तो वहीं पर कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी इस मौसम में ही बढ़ता है। मौसमी बीमारियों के बीच एक गंभीर संक्रमण की जानकारी मिली है। यह संक्रमण दिमाग पर बुरा असर डालता है। दरअसल डॉक्टरों ने मानसून के मौसम में गंभीर संक्रमण न्यूरोसिस्टिसर्कोसिस की जानकारी दी है जो आपके दिमाग के पुर्जे को हिला कर रख देती है। चलिए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण और कैसे करें इस बीमारी से बचाव।
जानिए क्या होती है न्यूरोसिस्टिसर्कोसिस
हम बात कर रहे है मानसून में फैल रहे गंभीर संक्रमण न्यूरोसिस्टिसर्कोसिस की। यह एक तरह का ब्रेन इंफेक्शन है, जो पोर्क टेपवर्म (Taenia solium) के लार्वा से फैलता है। इस संक्रमण के बढ़ने का कारण हमारा खानपान होता है। यह संक्रमण तब शुरू होता है जब कोई व्यक्ति अधपका पोर्क खाता है या दूषित पानी और भोजन का सेवन करता है। इस तरह से खराब खाने की वजह से अंडे आंतों में जाकर टीनियासिस नाम की बीमारी का खतरा बढ़ा देते है। इस बीमारी के प्रसार की वजह से अगर इलाज समय पर मिले नहीं तो ये लार्वा खून के जरिए दिमाग तक पहुंचकर सिस्ट बना लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Myths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
Flax Seeds: क्या ये छोटा-सा बीज महिलाओं की कई बड़ी परेशानियों का समाधान है? डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका
Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी
Colour psychology In Fashion: मूड के हिसाब से चुनें कपड़ों का रंग, जानिए कौन-सा कलर देगा आत्मविश्वास और सुकून
इस सिस्ट बनने की स्थिति को ही गंभीर मामले में न्यूरोसिस्टिसर्कोसिस कहा जाता है। इस प्रकार की बीमारी अधिकतर बुजुर्गों और छोटे बच्चों को चपेट में लेती है। इम्यूनिटी लेवल कम होने पर इसका कारण बनते है।
सबसे आम लक्षण हैं:
बार-बार दौरे (Seizures) पड़ना
तेज और लगातार सिरदर्द
कन्फ्यूजन और चक्कर आना
गंभीर मामलों में स्थायी दिमागी नुकसान
बीमारी की कैसे होती है जांच
आपको बताते चलें, इस खतरनाक संक्रमण की जांच आसानी से होती है। यहां पर बीमारी की पहचान के लिए MRI या CT स्कैन किया जाता है. जांच में पता चलता है कि सिस्ट कितना फैला है और किस स्टेज तक गया है।
Vesicular Stage: शुरुआती स्टेज, सूजन नहीं होती
Colloidal Stage: सूजन और इंफ्लेमेशन बढ़ता है
Calcified Stage: पुराना सिस्ट जो सख्त हो चुका है
इस बीमारी के बचाव के लिए अपनाएं उपाय
इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए आपको इन सावधानियों को बरतना चाहिए…
कभी भी अधपका पोर्क न खाएं।
केवल साफ और सुरक्षित पानी पिएं।
सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं।
खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।
मांस हमेशा भरोसेमंद जगह से ही खरीदें।
इस प्रकार की सावधानियां बरतने से संक्रमण का खतरा कम होता है।
ये भी पढ़ें– बच्चों से चाहते हैं एग्जाम में बढ़िया रिजल्ट्स, तो डाइट में शामिल करें 5 चीजें
इलाज समय पर होना जरूरी
यहां पर अगर आपको इस बीमारी के ज्यादा लक्षण नजर आते है जैसे लगातार सिरदर्द या अचानक दौरे पड़ने लगें तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस बीमारी को स्पष्ट करते हुए न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पवन पाई बताते है कि समय पर जांच और इलाज न होने पर दिमाग को स्थायी नुकसान हो सकता है। मानसून में सतर्क रहें नहीं तो कोई भी बीमारी आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
Monsoons pose an increased risk of neurocysticercosis infection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
Jul 15, 2026 | 11:50 AMकेरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 11:43 AM‘आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा लव जिहाद है’, परमहंस आचार्य के बयान से मचा बवाल
Jul 15, 2026 | 11:42 AMवर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
Jul 15, 2026 | 11:40 AMजंतर-मंतर पर ‘CJP’ का हल्लाबोल, समर्थन में उतरीं सपा सांसद प्रिया सरोज, बोलीं- ‘मैं छात्रों का दर्द समझती हूं’
Jul 15, 2026 | 11:37 AMBJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
Jul 15, 2026 | 11:34 AMमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
Jul 15, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














