Colour psychology In Fashion: मूड के हिसाब से चुनें कपड़ों का रंग, जानिए कौन-सा कलर देगा आत्मविश्वास और सुकून

Colour Psychology Outfit Guide: फैशन सिर्फ स्टाइल से नहीं बल्कि कपड़ों के रंग से भी तय होता है। कपड़ों का रंग आपके मूड और कॉन्फिडेंस को बढ़ाता है। कौन-सा रंग पहनना सबसे बेहतर होता है।
Colour psychology fashion tips best clothing colors based on your mood
फैशन कलर (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Colour Psychology: कभी-कभी कुछ रंग के कपड़े पहनते ही मूड अच्छा हो जाता है, जब कि कई बार कुछ रंगों को पहनते ही शांत या ज्यादा आत्मविश्वासी महसूस करते हैं। रंगों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

इसी वजह से आजकल फैशन में सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि कलर साइकोलॉजी भी अहम भूमिका निभा रही है। यदि आप अपने कपड़ों के जरिए अपने मूड और पर्सनैलिटी को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं फैशन और उससे जुड़े रंगों के बारे में।

नीला रंग: शांति और फोकस

अगर आप किसी खास मीटिंग, इंटरव्यू या स्ट्रेसफुल डे का सामना करने जा रहे हैं, तो नीला रंग अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे शांति, भरोसे और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। हल्के और गहरे दोनों शेड्स आपको संतुलित और आत्मविश्वासी बनाते हैं।

फैशन कलर (फोटो.सोशल मीडिया)

पीला रंग: पॉजिटिविटी और खुशहाली

पीला रंग ऊर्जा, उत्साह और आशावादी होने का प्रतीक माना जाता है। अगर आपका मूड थोड़ा उखड़ा हुआ है या दिन को ज्यादा खुशनुमा बनाना चाहते हैं, तो अपने आउटफिट में पीले रंग को शामिल कर सकते हैं। हालांकि बहुत ज्यादा चमकीला पीला हर मौके पर उपयुक्त नहीं होता, इसलिए इसे संतुलित तरीके से पहनना बेहतर रहता है।

लाल रंग: कॉन्फिडेंश बढ़ाने के लिए

लाल रंग हमेशा से आत्मविश्वास, जोश और अट्रैक्शन से जोड़ा जाता है। किसी पार्टी, डेट या ऐसे मौके पर जहां आप अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहते हैं, लाल रंग का आउटफिट आपकी पर्सनैलिटी को उभारने में मदद करता है।

हरा रंग: ताजगी और संतुलन का एहसास

हरा रंग प्रकृति से जुड़ा हुआ होता है। यह आंखों को सुकून देने के साथ मन को भी शांत महसूस कराता है। अगर आप पूरे दिन आरामदायक और रिलैक्स महसूस करना चाहते हैं, तो ग्रीन शेड्स बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

गुलाबी रंग: कोमलता और अपनापन

गुलाबी रंग को अक्सर प्यार, संवेदनशीलता और सकारात्मक भावनाओं से जोड़ा जाता है। यह रंग सॉफ्ट और फ्रेश लुक देने के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व में गर्मजोशी भी जोड़ सकता है।

फैशन कलर (फोटो.सोशल मीडिया)

सफेद रंग: सादगी और ताजगी

सफेद रंग साफ-सफाई, सादगी और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह लगभग हर मौसम और हर अवसर पर अच्छा लगता है। गर्मियों में सफेद कपड़े पहनने से हल्का और आरामदायक महसूस होता है।

काला रंग: एलिगेंस विथ पावर

ब्लैक रंग कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। यह क्लासिक, स्टाइलिश और पावरफुल लुक देता है। किसी फॉर्मल इवेंट, ऑफिस मीटिंग या शाम की पार्टी में ब्लैक आउटफिट हमेशा प्रभावशाली नजर आता है। साथ ही ब्लैक कलर के आउटफिट में आप कॉन्फिडेंस से भरे होते हैं।

फैशन कलर (फोटो.सोशल मीडिया)

बैंगनी रंग: क्रिएटिविटी और लग्जरी

अगर आप अपनी क्रिएटिव साइड को दिखाना चाहते हैं या थोड़ा अलग लुक चाहते हैं, तो पर्पल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे रॉयल्टी, कल्पनाशीलता और आत्म-अभिव्यक्ति का रंग भी माना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com