पुदीने के पानी में छुपा है गुड हेल्थ का खज़ाना, लेकिन कैसे पीएं, यह जानना है ज़रूरी
Mint Water For Digestion:पुदीने का पानी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यह पाचन सुधारने, शरीर को ठंडक देने और इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करता है।
- Written By: सीमा कुमारी
पुदीने का पानी (सौ.सोशल मीडिया)
Health Benefits Of Mint Water:पुदीना सिर्फ गर्मियों का पौधा नहीं है, बल्कि ठंड के मौसम में भी यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि सर्दियों में पुदीना ठंडक बढ़ाता है, लेकिन सही मात्रा में इसका सेवन शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचा सकता है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुदीना एक ऐसा हर्ब है जो शरीर को एक दो नहीं बल्कि कई फायदा पहुंचाता है। रोजाना पुदीना पानी पीने से पेट और पाचन बेहतर होता है। जान लें कब और कैसे पीना चाहिए पुदीने का पानी, जिससे भरपूर फायदा मिले।
सेहत के लिए अमृत से कम नहीं पुदीने का पानी
एसिडिटी, अपच और गैस से निजात
पुदीने का पानी का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से एसिडिटी, अपच और गैस जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है। पुदीने में मेंथॉल मौजूद होता है जिससे खाना आसानी से और जल्दी पचाने में मदद मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Kadam Fruit Benefits: हेल्थ के लिए कई मामलों में वरदान है श्रीकृष्ण का प्रिय फल ‘कदम’
Summer Fruits Side Effects: तरबूज-खरबूजे के साथ गलती से न खाएं ये चीजें, हो सकती है भयंकर तकलीफ़
सिर्फ सिल्क नहीं, भारत की संस्कृति है मूंगा और शिरूई लिली सिल्क, जिसे मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट
Saree Fashion Tips: शादी की हर रस्म में लगना है बला की खूबसूरत, तो इन शिफॉन साड़ियों को करें स्टाइल
सांसों की दुर्गंध को करता दूर
जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उनके लिए पुदीना का पानी प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर का काम करता है और मुंह के अंदर मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से सांसों में ताजगी आती है।
वजन करता है कंट्रोल
पुदीने का पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है और इससे आपकी खाने की इच्छा कम होती है। इस तरह आप ज्यादा कैलोरी नहीं ले पाते हैं और आपका वजन नियंत्रित रहता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
पुदीने का पानी एक प्राकृतिक डेटोक्सिफायर की तरह काम करता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके सेवन से त्वचा से कील मुहांसे कम होते हैं और वह फिर से चमकदार तथा साफ़ हो जाती है।
तनाव और सिरदर्द में आराम
पुदीने का पानी आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके अंदर ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे आपका मस्तिष्क शांत होता है और तनाव कम होता है। अगर सिरदर्द की समस्या है तब भी आप पुदीने के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पुदीने का पानी कब पीना चाहिए?
अगर आप पुदीने के पानी से भरपूर लाभ उठाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट में इसका सेवन करें। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और गैस जैसी पेट की समस्या में राहत में मिलेगा। इसके अलावा आप रात के भोजन के बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं और गर्मी के मौसम को शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए किसी भी वक़्त इसे पिया जा सकता है। कोशिश करें कि रात में सोने से पहले अत्यधिक मात्रा में पुदीने के पानी का सेवन न करें।
पुदीने का पानी कैसे तैयार करें
पुदीने का पानी तैयार करने के लिए पहले पुदीना का 10 ताजा पत्ता लें और उसे एक गिलास पानी के साथ मिलाकर 10 मिनट तक उबालें। फिर उसे एक कप में छान लें और ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें।
आप चाहें तो इसे रात भर पानी में भिगोकर कर रख सकते हैं। सुबह पुदीने के पत्ते को एक गिलास में छान लें और स्वादानुसार इसमें नींबू और शहद मिलाकर पीएं।
ये भी पढ़ें-रोजाना दैनिक जीवन में शामिल करें ये 9 योगासन, कब्ज की समस्या से लेकर तनाव की समस्या में मिलेगा छुटकारा
पुदीना का पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
गर्भवती महिलाओं या जिनको ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन्हें पुदीने के पानी का इस्तेमाल एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें भी इसके प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए।
